सागर जिला अस्पताल के ICU में एक हफ्ते से बंद AC, मरीज घर से ले आए कूलर- सिस्टम को शर्मसार करने वाला VIDEO
Sagar District Hospital Video: सागर जिला अस्पताल के चेस्ट आईसीयू में बदहाली की हद, 1 हफ्ते से एसी खराब, वेंटिलेटर पर भर्ती मरीज के लिए परिजनों को घर से लाना पड़ा कूलर।
- Reported By: सरजू पटेल | Edited By: सजल रघुवंशी
सागर जिला अस्पताल का शर्मसार वीडियो (सोर्स- सोशल मीडिया)
Sagar District Hospital AC Problem: सागर जिला अस्पताल की व्यवस्थाओं पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। अस्पताल के चेस्ट आईसीयू का एयर कंडीशनर पिछले एक सप्ताह से खराब पड़ा है, जिससे यहां भर्ती गंभीर मरीजों और उनके परिजनों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि वेंटिलेटर पर भर्ती एक मरीज के परिजनों को घर से कूलर लाकर आईसीयू में रखना पड़ा, ताकि मरीज को गर्मी और उमस से कुछ राहत मिल सके।
अस्पताल की बदहाल व्यवस्थाओं की खुली पोल
बुधवार देर रात करीब 2 बजे सामने आई तस्वीर ने अस्पताल की बदहाल व्यवस्थाओं की पोल खोल दी। तस्वीर में देखा गया कि वेंटिलेटर पर जिंदगी और मौत से जूझ रहे मरीज के पास घरेलू कूलर रखा हुआ है। यह दृश्य न सिर्फ अस्पताल की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाता है, बल्कि गंभीर मरीजों की सुरक्षा और उपचार व्यवस्था पर भी चिंता पैदा करता है।
सम्बंधित ख़बरें
महाकाल दरबार में दो राज्यों के मंत्रियों ने टेका माथा; भस्म आरती में शामिल होकर देश-प्रदेश की खुशहाली की कामना
मुरैना नगर निगम परिषद बैठक में फर्जी हस्ताक्षरों पर घमासान; भाजपा पार्षद बोले- हमारे दस्तखत नकली
इंदौर पहुंचे CM मोहन यादव का बड़ा ऐलान; 2029 तक मध्य प्रदेश से खत्म होगा संगठित अपराध का नेटवर्क
बंडा में नशे ने ले ली मासूम की जान: 3 साल के मासूम पर गिरा शराबी पिता, दम घुटने से हुई मौत
एसी खराब होने की वजह से चेस्ट आईसीयू का अधिकांश हिस्सा खाली
सूत्रों के मुताबिक, एसी खराब होने के कारण चेस्ट आईसीयू का अधिकांश हिस्सा खाली पड़ा है। केवल कुछ गंभीर मरीज ही मजबूरी में यहां भर्ती हैं, जिन्हें इसी गर्म और उमस भरे माहौल में इलाज कराया जा रहा है। चिकित्सकीय दृष्टि से आईसीयू में नियंत्रित तापमान बेहद आवश्यक माना जाता है, लेकिन यहां मरीजों को बुनियादी सुविधा तक नहीं मिल पा रही है।
सागर जिला अस्पताल का सिस्टम वेंटिलेटर पर…
.
चेस्ट ICU का AC एक हफ्ते से खराब। मरीज के परिजनों को घर से कूलर लाकर ICU में रखना पड़ा।
.
यह सिर्फ अव्यवस्था नहीं, गंभीर मरीजों की जिंदगी के साथ खिलवाड़ है।#Sagar #SagarNews #MadhyaPradesh #DistrictHospital #Healthcare pic.twitter.com/F7QrOQjQiQ — Sajal Raghuwanshi (@SajalRaghuwans4) August 8, 2026
इससे पहले भी सामने आई थी ऐसी ही दिक्कत
गौरतलब है कि, इससे पहले भी इस समस्या को लेकर खबर सामने आई थी। उस समय सिविल सर्जन डॉ. आर.एस. जयंत के निर्देश पर एक एसी को तत्काल ठीक कराया गया था। लेकिन बताया जा रहा है कि वह एसी भी पिछले एक सप्ताह से फिर खराब पड़ा है और अब तक उसकी मरम्मत नहीं कराई गई।
मरीजों के परिजनों का कहना है कि यदि अस्पताल में ऐसी ही स्थिति बनी रही तो गंभीर मरीजों की जान खतरे में पड़ सकती है। उनका आरोप है कि इलाज के साथ-साथ उन्हें भीषण गर्मी से भी जूझना पड़ रहा है। फिलहाल इस पूरे मामले पर अस्पताल प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। ऐसे में बड़ा सवाल यही है कि क्या जिला अस्पताल में गंभीर मरीजों को समय पर बेहतर और सुरक्षित इलाज मिल पा रहा है, या फिर लापरवाही उनकी जिंदगी पर भारी पड़ रही है?
