Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • गुरु, 2 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

MP Gold News: हीरे के बाद सोना उगलेगी मध्य प्रदेश की धरती, जबलपुर में जमीन के नीचे मिला स्वर्ण भंडार

Madhya Pradesh Gold News : मध्यप्रदेश के जबलपुर में एक बड़ा सोने का भंडार मिला है। सोने का भंडार लगभग 100 हेक्टेयर में फैला है। भू-वैज्ञानिकों का कहना है कि यहां लाखों टन सोना हो सकता है।

  • Written By: पूजा सिंह
Updated On: Jun 10, 2026 | 11:41 AM

जबलपुर में मिला सोने का भंडार (सौजन्य सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Madhya Pradesh Gold News:  ‘मेरे देश की धरती सोना उगले, उगले हीरे मोती’ यह पंक्ति हमारे देश की समृद्ध और उपजाऊ धरती का प्रतीक है। अगर इस पंक्ति को किसी राज्य से जोड़ना हो, तो मध्यप्रदेश इसका जीवंत उदाहण है। मध्यप्रदेश ना सिर्फ कृषि में अग्रणी है, बल्कि जैव विविधता और खनिज संपदा भी समृद्ध है। दुनिया भर में मध्यप्रदेश का पन्ना बेस्ट क्वालिटी के हीरे के लिए मशूहर है। अब मध्यप्रदेश के जबलपुर में सोने की खदान मिलने की पुष्टि हुई है।

जबलपुर में सोना मिलने की पुष्टि होने से प्रदेशवासियों में हर्ष का माहौल है। भू-वैज्ञानिकों ने कई सालों की खोजबीन के बाद जबलपुर में सोने की खदान मिलने का दावा किया है। भूवैज्ञानिकों ने जमीन के नीचे सोने के भंडार का पता लगाया है। यह खोज सिहोरा तहसील के महंगवा केवलारी क्षेत्र में हुई है। बताया जा रहा है कि, कई सालों से यहां खोज और सैंपलिंग का काम चल रहा था। फिलहाल मिली जानकारी के अनुसार यहां सोने का भंडार लगभग 100 हेक्टेयर में फैला है। भू-वैज्ञानिकों का कहना है कि यहां लाखों टन सोना हो सकता है।

चीन सहित दूसरे देशों में जाता है जबलपुर का लोहा

अब तक आयरन, मैंगनीज, बॉक्साइट और अन्य मार्बल के लिए पहचान रखने वाले जबलपुर सोने के भंडार के लिए भी जाना जाएगा। जबलपुर में पहले से ही 42 खदानें हैं। अब सोने का भंडार मिलने के बाद न केलव प्रदेश बल्कि देश के लिए भी अच्छी खबर है। बता दें कि जबलपुर से निकलने वाला ज्यादातर लोहा चीन सहित दूसरे देशों में भेजा जाता है। सोने का भंडार मिलने से इस क्षेत्र में औद्योगिक निवेश की एक नई लहर आ सकती है।

सम्बंधित ख़बरें

इंदौर में बारिश बनी आफत: सड़कें बनीं तालाब, जल निकासी की व्यवस्था पर खड़े हुए सवाल

MP में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, कई जिलों में अति भारी बारिश का अलर्ट, भोपाल समेत कई शहरों में बरसेंगे बादल

EXCLUSIVE: राजधानी भोपाल में रिहायशी इलाकों के बीच गैस गोदाम, फायर सेफ्टी के नाम पर फेल व्यवस्थाएं- VIDEO

बुरहानपुर में कीचड़ में बैठे पार्षद: जलभराव के विरोध में ‘जल आंदोलन’, महापौर के खिलाफ जमकर नारेबाजी

यह भी पढ़ें : ‘Dead Economy’ की टिप्पणी पर गरजे RBI गवर्नर, डोनाल्ड ट्रंप को सुनाई खरी-खोटी; जानें पूरा मामला

GSI की टीम  मिली सफलता

भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (GSI) की टीम ने महंगवा केवलारी में मिट्टी के नमूनों की जांच की थी। जिसके बाद पता चला कि यहां कि मिट्टी में सोना, तांबा और अन्य कीमती धातुएं मौजूद हैं। बताया जा रहा है कि रासायनिक परीक्षणों से सोने के साथ-साथ तांबा और अन्य कीमती खनिजों की भी पुष्टि हुई है। जानकारी के अनुसार, जबलपुर में सोने का भंडार मिला मध्य भारत की सबसे महत्वपूर्ण खनिज खोजों में से एक हो सकती है। इस खोज के बाद दुनियाभर की नजरें जबलपुर पर आकर पर है। कहा जा रहा है कि अगर सिहोरा में वाकई में सोने का भंडार मिला तो मध्य प्रदेश ही नहीं बल्कि देश की भी किस्मत चमक सकती है।

Massive gold mine found in jabalpur madhya pradesh

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 06, 2025 | 03:41 PM

Topics:  

  • gold mine
  • Madhya Pradesh
  • Madhya Pradesh News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.