-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Business »
- Gold Silver Rate Update For 30 July 2025
Todays Gold Rate: महंगे हुए सोने के दाम, चांदी की कीमतों में मामूली उछाल
- Written By: अपूर्वा नायक
आज Gold-Silver Price में हल्की बढ़त दर्ज की गई है। आज सोना 700 रुपये तक महंगा हो गया है, तो चांदी की कीमतों में भी मामूली 93 रुपये की बढ़त हुई हैं।

सोने और चांदी की कीमतें (सौजन्य : सोशल मीडिया)
Gold Silver Rate: बुधवार को सोने और चांदी की कीमतों में हल्की बढ़त देखने के लिए मिली है। जहां एक ओर 24 कैरेट गोल्ड की कीमतों में 700 रुपये का उछाल आया है, साथ ही सिल्वर का रेट 1,00,000 के आंकड़े को पार कर गया हैं।
इंडिया बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन यानी आईबीजेए द्वारा शाम को जारी की गई कीमतों के अनुसार, 24 कैरेट गोल्ड का रेट 721 रुपये से बढ़कर 99,017 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है, जो कि पिछले मंगलवार को 98,296 रुपये प्रति 10 ग्राम था। 22 कैरेट के 10 ग्राम गोल्ड का रेट बढ़कर 90,700 रुपये हो गया है, जो कि पहले 90,039 रुपये प्रति 10 ग्राम था। वहीं, 18 कैरेट के 10 ग्राम गोल्ड का रेट बढ़कर 74,263 रुपये हो गया है, जो कि पहले 73,722 रुपये प्रति 10 ग्राम था।
आज का सिल्वर रेट
सिल्वर का रेट बढ़कर 1,13,400 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गया है, जो मंगलवार को 1,13,307 रुपये प्रति किलो थी। सिल्वर के रेट्स में 93 रुपये की हल्की बढ़त देखने के लिए मिली है। वायदा बाजार में गोल्ड रेट में तेजी और सिल्वर रेट में गिरावट देखने के लिए मिली है।
सम्बंधित ख़बरें
US-India Trade Deal: ट्रेड डील से ठीक पहले ट्रंप का मास्टरस्ट्रोक, भारत की 4 कंपनियों पर लगा बैन हटाया
Gold-Silver Rate Today: जून में 15,100 रुपये टूटा सोना और चांदी 38,250 रुपये सस्ती हुई, जानें आज का भाव
जुलाई की पहली तारीख को शेयर बाजार रौनक, हरे निशान में खुले निफ्टी और सेंसेक्स; तेजी में महिंद्रा का ये स्टॉक
Petrol-Diesel Price Cut: आम जनता को मिली बड़ी राहत, पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 सस्ता; जानें आज का ताजा भाव
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी एमसीएक्स पर गोल्ड का रेट 5 अगस्त 2025 के कॉन्ट्रैक्ट की कीमत 0.32 फीसदी बढ़कर 98,572 रुपये और चांदी के 5 सितंबर 2025 के कॉन्ट्रैक्ट की कीमत 0.53 फीसदी कम होकर 1,13,154 रुपये थी।
इंटरनेशनल लेवल पर गोल्ड का दाम
इंटरनेशनल लेवल पर भी गोल्ड रेट में तेजी और सिल्वर रेट में गिरावट देखी जा रही है। कॉमैक्स पर गोल्ड करीब 0.01 फीसदी बढ़कर 3,324.20 डॉलर प्रति औंस और चांदी 0.79 फीसदी कम होकर 37.98 डॉलर प्रति औंस पर थी।
एक्सपर्ट्स के अनुसार, गोल्ड 400 की बढ़त के साथ 99,500 पर कारोबार कर रहा था क्योंकि कॉमेक्स गोल्ड में रातोंरात बढ़त और रुपये में तेज कमजोरी ने घरेलू कीमतों को बढ़ा दिया। 98,000 से 99,500 रुपये तक की हालिया तेजी काफी हद तक रुपये पर आधारित है, जिसमें कॉमैक्स गोल्ड का लिमिटेड सपोर्ट है।
ये भी पढ़ें :- सोना हुआ महंगा, चांदी ने भी फिर पकड़ी तेज रफ्तार; देखें आज का ताजा भाव
एलकेपी सिक्योरिटीज के जतिन त्रिवेदी ने कहा है कि बाजार प्रतिभागी अब आज रात अमेरिकी फेडरल रिजर्व पॉलिसी के फैसले के संकेतों का इंतजार कर रहे हैं। साथ ही वे जीडीपी, अनएम्पॉलयमेंट रेट, एडीपी नॉन-फार्म एम्प्लॉयमेंट चेंज और नॉन-फार्म पेरोल समेत मुख्य इकोनॉमिक डेटा का भी इंतजार कर रहे हैं। घटनाक्रम को देखते हुए, गोल्ड की लिमिट बढ़कर 98,500-1,01,000 रुपये हो गई है।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Gold silver rate update for 30 july 2025
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
इंदौर में बारिश बनी आफत: सड़कें बनीं तालाब, जल निकासी की व्यवस्था पर खड़े हुए सवाल
Jul 02, 2026 | 07:48 AMGuruvar Upay: विवाह में देरी से हैं परेशान? गुरुवार को करें ये एक काम, जल्द बनेंगे शुभ संयोग
Jul 02, 2026 | 07:48 AMतमिलनाडु में विजय की सरकार गिराने की कोशिश नाकाम, 35-35 करोड़ में खरीदे जा रहे थे TVK विधायक; 3 गिरफ्तार
Jul 02, 2026 | 07:46 AMWind Chime Vastu Tips: घर में सुख-शांति और तरक्की के लिए कहां लगानी चाहिए विंड चाइम?
Jul 02, 2026 | 07:44 AMPune Airport Metro कॉरिडोर को अंतिम मंजूरी, कल्याणीनगर से मिलेगी सीधी मेट्रो कनेक्टिविटी
Jul 02, 2026 | 07:43 AMमणिपुर में सुलगी हिंसा की आग! भारत-म्यांमार सीमा पर नागा-कुकी समूहों में हिंसक झड़प, फूंक दिए 20 से ज्यादा घर
Jul 02, 2026 | 07:40 AMRam Mandir Theft: राम मंदिर चढ़ावा चोरी के आरोपी लवकुश मिश्रा की पत्नी को नोटिस, अवैध बिल्डिंग पर चलेगा बुलडोज
Jul 02, 2026 | 07:36 AMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














