मंडला में रिहाई से 19 दिन पहले कैदी की मौत, परिजनों ने जेल प्रशासन पर लगाए गंभीर लापरवाही के आरोप
Prisoner Death in Jail: मंडला जेल में कैदी की रिहाई से 19 दिन पहले उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने जेल प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाए हैं, जबकि जेल प्रबंधन ने आरोपों को निराधार बताया है।
- Reported By: दीपक ताम्रकार | Edited By: प्रीतेश जैन
मंडला जेल (फोटो सोर्स- नवभारत)
Mandla Jail News: मंडला जिला जेल में बंद एक कैदी की इलाज के दौरान मौत हो जाने से मामला चर्चा में आ गया है। मृतक की पहचान 48 वर्षीय आनंद चक्रवर्ती के रूप में हुई है, जो सिवनी जिले के केवलारी थाना क्षेत्र के ग्राम साठई का निवासी था। घटना के बाद परिजनों ने जेल प्रशासन पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है।
जानकारी के मुताबिक आनंद चक्रवर्ती भरण-पोषण से जुड़े एक मामले में 11 माह की सजा काट रहा था। उसे 21 जुलाई 2025 को मंडला जिला जेल में दाखिल किया गया था। सजा पूरी होने के बाद उसकी रिहाई 19 जून 2026 को प्रस्तावित थी, लेकिन रिहाई से महज 19 दिन पहले उसकी तबीयत बिगड़ गई। उपचार के लिए उसे जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
जेल प्रशासन पर गंभीर आरोप
कैदी की मौत की खबर मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंच गए। मृतक की पत्नी रचना चक्रवर्ती ने आरोप लगाया कि जेल प्रशासन ने समय रहते उचित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध नहीं कराई। उनका कहना है कि यदि आनंद का समय पर बेहतर इलाज कराया जाता तो उसकी जान बचाई जा सकती थी। परिजनों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
सम्बंधित ख़बरें
Indore News: जल संकट पर मुख्यमंत्री मोहन यादव सख्त, अधिकारियों को दिए तत्काल राहत के निर्देश
MP Weather Update: मध्य प्रदेश में गर्मी पर बारिश का ब्रेक, लेकिन मानसून की एंट्री होगी लेट, आज यहां अलर्ट
MP में निकली कई पदों पर भर्ती, 24 जून तक करें आवेदन; फार्मासिस्ट से लेकर लीगल ऑफिसर तक के लिए मौका
नर्मदापुरम कलेक्टर और एसपी का अनोखा अंदाज, अधिकारियों संग बैलगाड़ी से पहुंचे गांव, खेला गिल्ली-डंडा
प्रशासन ने आरोपों को किया खारिज
वहीं, जेल प्रशासन ने परिजनों के आरोपों को खारिज किया है। मंडला जेल अधीक्षक संजय सलहाम का कहना है कि आनंद चक्रवर्ती पहले से हृदय संबंधी बीमारी से पीड़ित था। जेल में रहते हुए उसकी स्वास्थ्य स्थिति पर लगातार नजर रखी जाती रही थी और समय-समय पर उसका उपचार भी कराया गया। उन्होंने बताया कि तबीयत बिगड़ने पर उसे तत्काल चिकित्सकीय सहायता उपलब्ध कराते हुए अस्पताल भेजा गया था।
ये भी पढ़ें : आस्था के आगे मौसम फेल, गजेंद्र चौहान पहुंचे बाबा महाकाल के द्वार; कहा बड़ रही शिव से जुड़े गीतों की लोकप्रियता
पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगा खुलासा
घटना के बाद संबंधित विभागों द्वारा आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। अधिकारियों का कहना है कि मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। फिलहाल कैदी की मौत को लेकर परिजनों और जेल प्रशासन के दावों के बीच सवाल खड़े हो गए हैं। अब सभी की नजर जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर टिकी है, जिससे पूरे मामले की सच्चाई सामने आ सकेगी।
