Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • India vs West Indies |
  • ICC Women’s Cricket World Cup |
  • Sonam Wangchuck |
  • Bihar Assembly Election 2025 |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

महाकुंभ में हुई भगदड़ में MP के 5 लोगों की मौत, CM मोहन यादव ने किया 4-4 लाख रुपये के मुआवजे का ऐलान

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में 29 जनवरी को अचानक भगदड़ मच गई थी। इसमें 30 लाेगों की मौत हो गई थी। मृतकों में मध्य प्रदेश के भी 5 लोग शामिल हैं। इसकी पुष्टि राज्य के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दी है...

  • By आकाश मसने
Updated On: Jan 31, 2025 | 03:35 PM

"मध्य प्रदेश अग्रणी कपड़ा केंद्र के रूप में उभर रहा है" ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2025 से पहले सीएम मोहन यादव

Follow Us
Close
Follow Us:

भाेपाल: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ 2025 में बुधवार यानी 29 जनवरी को अचानक भगदड़ मच गई थी। इस दौरान अब तक करीब 30 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। मृतकों में मध्य प्रदेश के भी 5 लोग शामिल हैं। इसकी जानकारी राज्य के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दी है।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने महाकुंभ में हुई श्रद्धालुओं की मौत पर दुख व्यक्त किया है। साथ ही, मृतकों के परिवारों को 4-4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि दिए जाने का ऐलान किया है।

सीएम यादव ने कि मुआवजे का ऐलान

सीएम मोहन यादव ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि “प्रयागराज महाकुंभ में हुए अत्यंत पीड़ादायक हादसे में मध्य प्रदेश के अब तक पांच श्रद्धालुओं की मृत्यु की पुष्टि हुई है। सभी पांच श्रद्धालुओं की असमय दुखद मृत्यु पर परिजनों को मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान से प्रदान की जाने वाली आर्थिक सहायता राशि 2-2 लाख रुपये से बढ़ाकर 4-4 लाख रुपये करने के निर्देश करता हूं। दुःख की इस घड़ी में हमारी सरकार शोकाकुल परिजनों की हरसंभव मदद के लिए प्रतिबद्ध है।”

प्रयागराज महाकुंभ में हुए अत्यंत पीड़ादायक हादसे में मध्यप्रदेश के अब तक पांच श्रद्धालुओं की मृत्यु की पुष्टि हुई है। सभी पांच श्रद्धालुओं की असमय दुखद मृत्यु पर परिजनों को मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान से प्रदान की जाने वाली आर्थिक सहायता राशि ₹2-2 लाख से बढ़ाकर ₹4-4 लाख करने के… https://t.co/yRAVkP4u32 — Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) January 31, 2025

महाकुंभ से जुड़ी अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

बता दें कि 29 जनवरी को मौनी अमावस्या के दिन महाकुंभ मेला क्षेत्र में करोड़ों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे थे। अमृत स्नान करने के लिए मंगलवार की रात से लोगों ने लाइन लगाई थी। मंगलवार और बुधवार की दरमियानी रात 1 से 2 बजे के बीच अचानक भगदड‍़ मच गई। इसमें कई लोगों के हताहत होने की खबर सामने आई थी।

अब तक 30 मौत की पुष्टि

उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने हादसे कि जानकारी देते हुए महाकुंभ में हुई भगदड़ में 30 लोगों की मौत की पुष्टि की। वहीं इस हादसे में 60 लोग घायल हुए हैं। मरने वालों में से अब तक 25 शवों की पहचान हो गई है। वहीं, घायलों को इलाज के लिए प्रयागराज व अन्य जिलों के अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। कई घायलों को मेडिकल कॉलेज में भी एडमिट किया गया है।

Mahakumbh stampede cm mohan yadav confirmed the death of 5 people from mp

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 31, 2025 | 03:35 PM

Topics:  

  • Madhya Pradesh News
  • Mahakumbh 2025
  • Mahakumbh Stampede
  • Mohan Yadav

सम्बंधित ख़बरें

1

मौत की दवाई पर MP में बैन, 9 मासूमों को हमेशा के लिए सुलाने वाली दवा पर CM ने कसा शिकंजा

2

मौत का ‘मीठा’ जहर? कफ सिरप पीने से 11 मासूमों की मौत, दो राज्यों में मचा हड़कंप

3

खुशियां विसर्जित! खंडवा में दुर्गा विसर्जन बना मौत का मंजर, जानें कैसे डैम में डूब गईं 11 जिंदगियां

4

खंडवा में दुखदाई हुआ दशहरा, दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा; तालाब में पलटा ट्रैक्टर, 11 की मौत

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.