दर्दनाक हादसे से दहला मध्य प्रदेश का सिंगरौली, छूही मिट्टी की खदान धंसने से तीन लोगों की मौत; दो घायल
Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले से एक दर्दनाक ख़बर सामने आई है। जिले के जियावन थाना क्षेत्र के परसोहर गांव में छूही मिट्टी की खदान धंसने से तीन लोगों की मौत हो गई है।
- Written By: अभिषेक सिंह
खदान से लोगों के रेस्क्यू करते हुए ग्रामीण (सोर्स- सोशल मीडिया)
Singrauli News: मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले से एक दर्दनाक ख़बर सामने आई है। जिले के जियावन थाना क्षेत्र के परसोहर गांव में छूही मिट्टी की खदान धंसने से तीन लोगों की मौत हो गई है। इस हादसे में दो लोग घायल भी हुए हैं। हादसे के बाद गांव में हड़कंप मच गया है।
मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने बताया कि छुही निकालने वालों में महिलाएं और बच्चियां भी शामिल थीं। सभी खुरपी से मिट्टी निकाल रही थीं तभी अचानक मिट्टी धंस गई और वे उसके नीचे दब गए। मौके पर मौजूद ग्रामीणों, सरपंच परसोहर और पुलिस ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया।
हादसे में 2 बच्चियों समेत तीन की मौत
हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दो महिलाओं को जिंदा निकालने में कामयाबी हासिल की। महिलाओं को जब मिट्टी से निकाला गया तो वह बेहोशी की हालत में थीं। जिन्हें तुरंत इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया। वहीं इस हादसे ने दो बच्चियों समेत तीन की जान भी ले ली है।
सम्बंधित ख़बरें
CM मोहन यादव का ऐलान: 9 अगस्त को भोपाल में भव्य तिरंगा यात्रा, सांदीपनि विद्यालयों में बनेंगे खेल परिसर
इंदौर में दतिया उपचुनाव की जीत का जश्न; कांग्रेस कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने फोड़े पटाखे और बांटी मिठाइयां
मुरैना में 26 वर्षीय युवक की संदिग्ध मौत, पिता ने लगाया हत्या का आरोप; एसपी से मांगी निष्पक्ष जांच
बांकीपुर तो कुछ नहीं…CM बनने के बाद ढह गया था योगी का किला, जानें भारतीय राजनीति के 5 बड़े उलटफेर
मृतकों में दो नाबालिग बच्चियां शामिल
पुलिस ने जल्दी रेस्क्यू के लिए जेसीबी की मदद ली फिर भी तीन महिलाओं की जान चली गई। मृतकों में प्रीति सिंह (10 वर्ष), बसंती (16 वर्ष) और फूलमती यादव (50 वर्ष) शामिल हैं। इसके अलावा, 50 वर्षीय कौशल्या सिंह और 45 वर्षीय सकमुनि सिंह को जिंदा रेस्क्यू किया गया है।
हादसे को लेकर क्या बोले देवसर SDOP
देवसर SDOP गायत्री शर्मा ने बताया कि जब छूही खदान गिरी, तो मान सिंह की बेटी प्रीति सिंह, बसंती और फूलमती यादव की मौके पर ही मौत हो गई। घायलों में कौशल्या सिंह और सकमुनी सिंह शामिल हैं। जिनको इलाज के लिए देवसर कम्युनिटी हेल्थ सेंटर में भर्ती कराया गया है।
यह भी पढ़ें: घरों में तोड़फोड़ और बस-दुकानें जलाईं…उज्जैन में सामुदायिक हिंसा के बाद 15 गिरफ्तार, पुलिस बल तैनात
इस हादसे के चलते गांव में दहशत फैल गई है। वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाते हुए मृतकों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही गांव वालों से अपील की है कि इस तरह की खदानों में मिट्टी खोदने के लिए न जाएं।
