- Hindi News »
- Madhya Pradesh »
- Madhya Pradesh Cow Dung And Urine Scam Rs 35 Crore Looted In The Name Of Research Has Now Been Exposed
क्या है मध्य प्रदेश का गोबर-गौमूत्र घोटाला? रिसर्च के नाम पर ₹3.5 करोड़ का स्कैम, अब खुलासे से मचा हड़कंप
Madhya Pradesh: साल 2011 में विश्वविद्यालय ने सरकार से पंचगव्य (गोबर, गौमूत्र, दूध, दही और घी) को बढ़ावा देने और इनसे कैंसर जैसी बीमारियों के इलाज पर शोध करने के लिए ₹8 करोड़ 74 लाख की मांग की थी।
- Written By: मनोज आर्या

नानाजी देशमुख पशु चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय, (सोर्स- सोशल मीडिया)
Madhya Pradesh Research Scam: मध्य प्रदेश के जबलपुर से भ्रष्टाचार का एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने शिक्षा और अनुसंधान जगत को शर्मसार कर दिया है। यहां के नानाजी देशमुख पशु चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय में गाय के गोबर और गौमूत्र से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी का इलाज ढूंढने के नाम पर करीब 3.5 करोड़ रुपये के सरकारी धन का दुरुपयोग किया गया है। जांच में खुलासा हुआ है कि जिस पैसे से लैब और रिसर्च होनी थी, उससे अधिकारी अपनी सुख-सुविधाओं और ‘ऐश’ का सामान जुटाते रहे।
बता दें कि साल 2011 में विश्वविद्यालय ने सरकार से पंचगव्य (गोबर, गौमूत्र, दूध, दही और घी) को बढ़ावा देने और इनसे कैंसर जैसी बीमारियों के इलाज पर शोध करने के लिए ₹8 करोड़ 74 लाख की मांग की थी। सरकार ने इस महत्वाकांक्षी परियोजना के लिए ₹3.5 करोड़ मंजूर भी कर दिए थे। दावा किया गया था कि इस रिसर्च से न केवल चिकित्सा क्षेत्र में क्रांति आएगी, बल्कि किसानों को प्रशिक्षण देकर स्वावलंबी भी बनाया जाएगा।
जांच में हुआ चौंकाने वाला खुलासा
जब जिला प्रशासन की जांच टीम विश्वविद्यालय की उस ‘हाइ-टेक’ लैब में पहुंची जहां कैंसर पर रिसर्च का दावा किया गया था, तो वहां का नजारा देख अधिकारी दंग रह गए।रिसर्च सेंटर की हालत किसी पुराने खंडहर जैसी थी, जहां वैज्ञानिक शोध के बजाय केवल गमले और दिए बनाने की कुछ साधारण मशीनें रखी मिलीं। दस्तावेजों में मशीनों की खरीद पर ₹1 करोड़ 92 लाख खर्च दिखाए गए, जबकि विशेषज्ञों के अनुसार उन मशीनों की वास्तविक बाजार कीमत महज 15 से 20 लाख रुपये ही थी।
सम्बंधित ख़बरें
ईरान पर नजरें टिकाए रह गई दुनिया…इधर पाकिस्तान ने कंधार में बरपाया कहर, तालिबान ने खाई बदले की कसम- VIDEO
LPG संकट पर सरकार के दावे में कितना दम? कॉमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई बंद, LPG के लिए लोग परेशान
देश भर में इंडक्शन खरीदने की लगी होड़, LPG संकट के बीच आउट ऑफ स्टॉक हुआ प्रोडक्ट
इजरायल के हमलों से दहला बेरूत, दक्षिणी इलाकों में इमारतें तबाह, हजारों लोग घर-बार छोड़ने पर मजबूर
अधिकारियों की ‘ऐयाशी’ पर खर्च
जांच अधिकारी ने बताया कि प्रोजेक्ट के बजट का एक बड़ा हिस्सा उन कामों में खर्च किया गया जिसका रिसर्च से कोई लेना-देना ही नहीं था। रिसर्च के पैसे से करीब ₹7.38 लाख की एक कार खरीदी गई। इसके अलावा, पेट्रोल-डीजल पर ₹2.93 लाख और गाड़ियों के मेंटेनेंस पर ₹2.76 लाख उड़ा दिए गए। जांच में यह भी सामने आया कि अधिकारियों ने इसी बजट से गोवा समेत अन्य जगहों की हवाई यात्राएं कीं और उसे ‘रिसर्च टूर’ का नाम दिया। ड्राइवर की सैलरी के नाम पर ₹2.22 लाख और मजदूरों के भुगतान के रूप में ₹50,000 दिखाए गए, जिनका कोई ठोस रिकॉर्ड नहीं मिला।
| घोटाला विवरण | राशि / विवरण |
| कुल स्वीकृत बजट | ₹3.5 करोड़ |
| मशीन खरीद में गड़बड़ी | ₹1.92 करोड़ (वास्तविक कीमत- ₹20 लाख) |
| वाहन खरीद और रखरखाव | ₹13 लाख से अधिक |
| मुख्य आरोप | रिसर्च के नाम पर निजी यात्राएं और फर्जी बिलिंग |
यह भी पढ़ें: इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पानी का तांडव: 23वीं मौत से मचा हड़कंप, हाई कोर्ट ने नगर निगम को घेरा
विश्वविद्यालय ने आरोपों को नकारा
इतने गंभीर आरोपों और जांच रिपोर्ट के बावजूद, विश्वविद्यालय प्रशासन इन धांधलियों को सिरे से खारिज कर रहा है। कुल सचिव (Registrar) का कहना है कि उनकी आंतरिक जांच में ऐसी कोई गड़बड़ी नहीं पाई गई है और वे इन आरोपों का उचित जवाब देंगे।
Madhya pradesh cow dung and urine scam rs 35 crore looted in the name of research has now been exposed
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
ईरान पर नजरें टिकाए रह गई दुनिया…इधर पाकिस्तान ने कंधार में बरपाया कहर, तालिबान ने खाई बदले की कसम- VIDEO
Mar 13, 2026 | 09:56 AMShare Market: शेयर बाजार में कोहराम, अमेरिका-ईरान युद्ध के बीच सेंसेक्स 590 अंक टूटा, कच्चे तेल की कीमतें बढीं
Mar 13, 2026 | 09:55 AMजान देंगे, पर जमीन नहीं…JSW स्टील प्लांट पर बवाल, गड़चिरोली में सैकड़ों किसानों ने कराया मुंडन, दी चेतावनी
Mar 13, 2026 | 09:54 AMभीषण धमाकों से दहला दुबई, ईरानी हमले के बाद उठा धुएं का गुबार, देखें खौफनाक VIDEO
Mar 13, 2026 | 09:49 AMBreakup Haircut: ब्रेकअप के बाद क्यों बदल जाता है महिलाओं का लुक? जानिए इसके पीछे की साइकोलॉजिकल
Mar 13, 2026 | 09:46 AMसोशल मीडिया पर प्रतिबंधित विचारधारा फैलाने का आरोप, इंजीनियरिंग छात्र की एटीएस जांच तेज
Mar 13, 2026 | 09:36 AM8 या 9 पर खेलना…IPL 2026 से पहले चेतेश्वर पुजारा ने MS Dhoni के बैटिंग ऑर्डर पर उठाया सवाल
Mar 13, 2026 | 09:35 AMवीडियो गैलरी

हमें रूस से तेल खरीदने के लिए अमेरिका की इजाजत क्यों चाहिए, संसद में गरजे राहुल गांधी- VIDEO
Mar 12, 2026 | 10:00 PM
‘कुर्सी तो कुर्सी है, निगाहों से उतर जाओगे’, राज्यसभा में इमरान प्रतापगढ़ी का शायराना प्रहार- VIDEO
Mar 12, 2026 | 09:55 PM
संभल के CO का सख्त अल्टीमेटम, ईरान के लिए छाती पीटनी है तो वहीं जाओ, यहां फिजा बिगाड़ी तो खैर नहीं- VIDEO
Mar 12, 2026 | 09:50 PM
भारत में गहरा सकता है ऊर्जा संकट! कच्चे तेल के साथ एलएनजी की कीमतें दोगुनी, जानें अब क्या करेगी सरकार- VIDEO
Mar 12, 2026 | 09:42 PM
Video: सब्जीवाले का गटर के पानी से प्याज धोते वीडियो वायरल, देखिए आपकी सेहत से खिलवाड़ का पूरा सच
Mar 12, 2026 | 02:08 PM
संसद में गरजे संजय सिंह, बजट-बेरोजगारी और गैस संकट पर मोदी सरकार को घेरा, जानिए क्या कहा
Mar 12, 2026 | 01:58 PM













