- Hindi News »
- Madhya Pradesh »
- Lawyer Beaten Up In Police Station Over Chicken And Fish Purchase Sparks Uproar
मुर्गा-मछली खरीदने के विवाद में थाने में वकील की पिटाई, मचा हड़कंप
Gwalior News: अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जयराज कुबेर ने कहा है कि रविवार की रात गोला का मंदिर इलाके में दुकान पर दो ग्राहकों के बीच मुर्गा और मछली खरीदने को लेकर विवाद हुआ था। फिर थाने में मारपीट हुई।
- Written By: रंजन कुमार

थाने में वकील से मारपीट। प्रतीकात्मक इमेज-एआई
MP News: मध्य प्रदेश के ग्वालियर के एक थाने में वकील से मारपीट करने के आरोप में थाना प्रभारी समेत 5 सिपाहियों को लाइन हाजिर किया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को बताया कि यह घटना रविवार की रात गोला का मंदिर थाने में हुई थी। थाने के सीसीटीवी कैमरे में पूरी घटना दर्ज हो गई। इसे जांच का हिस्सा बनाया गया है।
दरअसल, गोला का मंदिर इलाका स्थित मछली बाजार में रविवार की रात मांस खरीदने के विवाद पर दुकानदार और ग्राहक के बीच झगड़ा हो गया था। यह झगड़ा पहले से खड़े ग्राहक क़ो पहले मुर्गा नहीं देकर बाद में आए ग्राहक क़ो मछली देने पर विवाद हुआ था। एक ग्राहक का कहना था वह पहले से खड़ा था और दुकानदार ने दूसरे को पहले सामान दे दिया। दोनों पक्षों के बीच मारपीट के बाद ये दोनों थाने पहुंच गए। थाने में एक घायल को चोट होने पर मेडिकल के लिए भेज दिया गया। इस दौरान दूसरा पक्ष भी एक घायल के साथ थाने पहुंचा। इन्होंने एफआईआर लिखने के लिए कहा।
पुलिस ने भी की मारपीट
एडवोकेट प्रभात हिनारिया भी अपने पक्षकार के समर्थन में थाने पहुंचे। इस दौरान थाने में दोनों पक्ष एक-दूसरे के आमने-सामने आए। फिर दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई। इस दौरान पुलिस ने भी मारपीट की। इसकी सूचना मिलने पर एएसपी अनु बेनीवाल भी थाने पहुंची। उन्होंने थाने में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्डिंग देखकर दोनों पक्षों पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
सम्बंधित ख़बरें
Project-M पर भाजपा का हमला, कहा- कांग्रेस बन गई मुस्लिम लीग पार्टी
अल्पसंख्यक महिलाओं को साधने के लिए MP कांग्रेस ने चला बड़ा दांव, लॉन्च किया Project-M
जबलपुर क्रूज एक्सीडेंट की जांच हुई तेज, मैकल रिजॉर्ट पहुंची टीम, पायलट और अन्य से की पूछताछ
कांग्रेसियों पर FIR को लेकर बोले रामेश्वर शर्मा, सड़क पर आ गई है पूरी कांग्रेस, जीतू से दूर हुए वरिष्ठ नेता
पक्षकार के समर्थन में आए थे वकील
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जयराज कुबेर ने कहा कि एक दुकान पर दो ग्राहकों के बीच मुर्गा और मछली खरीदने को लेकर विवाद हुआ था। इस दौरान दोनों के बीच मारपीट भी हुई। दोनों लोग गोला का मंदिर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने पहुंचे थे। प्रभात हिनारिया नाम के एक वकील अपने पक्षकार सत्यम सिंह के समर्थन में थाने पहुंच गए। वहां भी दोनों पक्षों के बीच मारपीट हो गई। इसमें कुछ पुलिसकर्मी भी शामिल हो गए।
यह भी पढ़ें: ‘जानवरगिरी मत करिए…’ ग्वालियर में बेकाबू भीड़ पर भड़के कैलाश खेर, बीच में रोका कॉन्सर्ट
वकील के समर्थन में और लोग जुट गए
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने बताया कि वकील हिनारिया के साथ मारपीट के बाद थाने में उनके समर्थन में और वकील पहुंचे। इसके बाद काफी हंगामा शुरू हो गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने कहा कि थाना प्रभारी और 5 सिपाहियों को लाइन हाजिर कर दिया है।
Lawyer beaten up in police station over chicken and fish purchase sparks uproar
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
RR के घर में घुसकर गुजरात टाइटंस ने दर्ज की जीत, गिल-साई की अर्धशतकीय पारी, राजस्थान रॉयल्स को 77 रन से हराया
May 09, 2026 | 11:07 PMममता बनर्जी का बड़ा फैसला, बंगाल चुनाव में हार के बाद शोभनदेव चट्टोपाध्याय को बनाया नेता विपक्ष
May 09, 2026 | 11:02 PMभाईंदर: ‘ बॉटल नेक ’ फ्लाईओवर अब खुलेगा, मई अंत तक दौड़ेंगे वाहन
May 09, 2026 | 11:00 PMहंगरी में 16 साल के ओर्बन राज का अंत, पीटर मग्यार ने ली प्रधानमंत्री पद की शपथ; क्या अब बदलेगी देश की दिशा?
May 09, 2026 | 10:58 PMविपक्ष ने खोला मोर्चा , बैकफुट पर सरकार, मीरा- भाईंदर की 254 एकड़ जमीन का मामला
May 09, 2026 | 10:46 PMकुंभ मेले से पहले गोदावरी के प्रदूषण पर छिड़ी जंग, हाईकोर्ट में याचिका दाखिल
May 09, 2026 | 10:28 PMअगर आप भी जाते हैं हमेशा नेपाल, तो पहले जान लें ये नया नियम… वरना लौटना पड़ सकता है बॉर्डर से वापस
May 09, 2026 | 10:18 PMवीडियो गैलरी

ट्रंप को कोर्ट से तगड़ा झटका! 10% नए टैरिफ को बताया गैरकानूनी, क्या भारत के लिए अब खुलेगा फायदे का रास्ता?
May 09, 2026 | 08:22 PM
समंदर के बीच नागपट्टिनम-कंकसंथुराई फेरी का इंजन फेल, 144 यात्रियों की अटकी सांसे; मछुआरों ने ऐसे किया रेस्क्यू
May 09, 2026 | 07:56 PM
जिस बुजुर्ग के पीएम मोदी ने पैर छुए, वो कौन हैं? जानें माखनलाल सरकार के बारे में सब कुछ- VIDEO
May 09, 2026 | 04:18 PM
वो व्हाट्सएप मैसेज… बगावत से राजतिलक तक की पूरी कहानी! कैसे ममता के ‘खास’ बने उनके सबसे बड़े दुश्मन?
May 09, 2026 | 03:39 PM
Bengal CM Oath: सुवेंदु अधिकारी बने CM, शंखनाद कर कर दिया बड़ा ऐलान! देखें वीडियो
May 09, 2026 | 03:29 PM
Suvendu Adhikari Post: शपथ से पहले सुवेंदु अधिकारी ने पोस्ट में बताया आजीवन अविवाहित रहने की वजह, देखें VIDEO
May 09, 2026 | 01:38 PM














