भारत विश्व का एकमात्र ऐसा देश है जहां 15% महिलाएं पायलट के रूप में कार्यरत - ज्योतिरादित्य सिंधिया

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने एक कार्यक्रम में महिलाओं की उपलब्धियों को लेकर बड़ा बयान दिया है। सिंधिया ने कहा कि भारत में विश्व से सबसे अधिक महिला पायलट है।
latest hindi India only one country in world 15% women working pilots Jyotiraditya Scindia central avition minister mp news today gwalior
केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया
Published on
Updated on

ग्वालियर: मध्यप्रदेश के ग्वालियर में आयोजित एक कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने महिलाओं की उपलब्धियों को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि भारत विश्व का एकमात्र ऐसा देश है, जहां 15% महिलाएं पायलट के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने विजयाराजे सिंधिया शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि उनकी 'आजी अम्मा' यानी राजमाता विजयाराजे सिंधिया का मानना था कि देश को अगर आगे बढ़ाना है तो महिलाओं को पहली पंक्ति में लाना ही होगा। सिंधिया ने छात्राओं से संवाद कर उनकी योजनाओं और पढ़ाई की स्थिति को भी जाना।

कार्यक्रम में जब सिंधिया ने छात्राओं से बातचीत की तो उन्होंने यह भी जानना चाहा कि क्या सरकार की योजनाओं का लाभ उन तक पहुंच रहा है। छात्राओं ने सकारात्मक जवाब दिया, जिस पर सिंधिया ने उन्हें और आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। उन्होंने छात्राओं से कहा कि वे उच्च शिक्षा प्राप्त कर उच्च पदों तक पहुंचे और समाज का मार्गदर्शन करें।

भारत में महिला पायलटों का गौरव

सिंधिया ने अपने संबोधन में यह भी कहा कि अमेरिका और यूरोपीय देशों में जहां महिला पायलटों की संख्या काफी कम है, वहीं भारत में 15% महिलाएं पायलट हैं। यह हमारे देश के लिए गर्व की बात है कि महिलाएं न केवल सामान्य विमान उड़ा रही हैं, बल्कि लड़ाकू विमानों को भी संभाल रही हैं।

हर छात्रा में दिखी राजमाता की छवि

कार्यक्रम के बाद सिंधिया ने सोशल मीडिया पर साझा किया कि महाविद्यालय की हर छात्रा में उन्हें अपनी आजी अम्मा की दूरदर्शिता नजर आई। उन्होंने कहा कि यह वही दृष्टि है जो एक शिक्षित और सशक्त भारत का निर्माण करती है और देश को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का सपना पूरा करती है।

Navbharat Live
navbharatlive.com