विश्व सिकल सेल दिवस पर ओंकारेश्वर पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, राज्य स्तरीय कार्यक्रम में हुईं शामिल
Sickle Cell Mission 2047: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ओंकारेश्वर में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में शामिल हुईं। उन्होंने मिशन 2047 के तहत सिकल सेल उन्मूलन के प्रयासों की सराहना भी की है।
- Reported By: नितिन झवर | Edited By: प्रीतेश जैन
कार्यक्रम में शामिल राष्ट्रपति (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
President Droupadi Murmu Visit Omkareshwar: विश्व सिकल सेल दिवस के अवसर पर खंडवा स्थित ओंकारेश्वर में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय सिकल सेल एनीमिया उन्मूलन मिशन-2047 के तहत लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने मध्यप्रदेश में सिकल सेल रोग की रोकथाम, जांच और उपचार के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।
कार्यक्रम में राज्यपाल मंगुभाई पटेल, मुख्यमंत्री मोहन यादव, उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल, जनजातीय कार्य मंत्री विजय शाह सहित कई मंत्री, सांसद और वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया और विभिन्न विभागों की गतिविधियों की जानकारी ली।
प्रदर्शनी में दिखे स्वास्थ्य विभाग के प्रयास
प्रदर्शनी में स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा, आयुष, जनजातीय कार्य तथा महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा सिकल सेल उन्मूलन मिशन से जुड़ी योजनाओं को प्रदर्शित किया गया। इसमें स्क्रीनिंग अभियान, जेनेटिक काउंसलिंग, निःशुल्क उपचार व्यवस्था, मोबाइल मेडिकल यूनिट और जन-जागरूकता कार्यक्रमों की जानकारी दी गई। राष्ट्रपति ने अधिकारियों से चर्चा कर मिशन के क्रियान्वयन और प्रगति की जानकारी प्राप्त की तथा प्रयासों की सराहना की।
सम्बंधित ख़बरें
घर से भागी बेटी को वापस लाने मां ने रची साजिश, छोटी बेटी के जरिए अपहरण की दर्ज कराई झूठी शिकायत, ऐसे खुला राज
दिल्ली में हाई-लेवल समीक्षा के बाद एमपी कांग्रेस में बड़ी सर्जरी, सभी प्रकोष्ठ, कमेटियां और विभाग भंग
आरटीओ के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा को हाईकोर्ट से मिली जमानत, 18 महीने बाद जेल से रिहाई का रास्ता साफ
दतिया उपचुनाव के बाद सियासत गरम, नरोत्तम मिश्रा बोले- आशुतोष तिवारी मेरे अनुज, रिश्तों में कभी नहीं आई दरार
महिला एवं बाल विकास विभाग की योजनाओं की प्रस्तुति
महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना, वन स्टॉप सेंटर, पोषण आहार योजना और हेल्पलाइन 181 जैसी प्रमुख योजनाओं का भी प्रदर्शन किया गया। राष्ट्रपति ने इन कल्याणकारी योजनाओं को सराहनीय बताया।
सिकल सेल मित्रों के साथ लिया समूह फोटो
कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सिकल सेल मित्रों, स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं और सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों के साथ समूह फोटो भी खिंचवाया। इस अवसर पर सिकल सेल रोग के प्रति जागरूकता बढ़ाने और वर्ष 2047 तक इसके उन्मूलन के राष्ट्रीय संकल्प को मजबूत करने पर जोर दिया गया।
ये भी पढ़ें : सियासी दूरी के बीच शिवराज का बर्थडे विश: राहुल गांधी को बधाई देकर चर्चा में आए पूर्व CM, अपनों ने साधी चुप्पी
सिकल सेल रोग पर जागरूकता अभियान तेज
अधिकारियों ने बताया कि सिकल सेल एक आनुवंशिक रक्त विकार है, जिसमें लाल रक्त कोशिकाएं हंसिए के आकार की हो जाती हैं और शरीर में ऑक्सीजन प्रवाह प्रभावित होता है। इसके उन्मूलन के लिए केंद्र और राज्य सरकार द्वारा व्यापक स्तर पर जांच, उपचार और जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं।
