Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शुक्र, 3 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

खंडवा में पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर की पति की हत्या, पैरों के निशान से खुला खौफनाक राज; जानें पूरा मामला

Khandwa Wife Killed Husband: खंडवा के पंधाना में जघन्य हत्याकांड का खुलासा, अवैध संबंधों के चलते पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर सोते हुए पति को उतारा मौत के घाट, पैरों के निशान से खुली पोल।

  • Reported By: नितिन झवर | Edited By: सजल रघुवंशी
Updated On: Jul 03, 2026 | 06:32 PM

खंडवा में पत्नी ने की पति की हत्या (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Khandwa Murder Case: मध्य प्रदेश के खंडवा जिले के पंधाना थाना क्षेत्र में प्रेम-प्रसंग के चलते एक पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की साजिश रच डाली। आरोपी प्रेमी ने घर के आंगन में सो रहे युवक के सिर पर लकड़ी से ताबड़तोड़ वार कर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए आरोपी प्रेमी और मृतक की पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार, कुसुम्बिया गांव निवासी 28 वर्षीय केदार पिता कुर्बान मंगलवार रात भोजन करने के बाद अपने घर के आंगन में खटिया पर सो गया था। बुधवार सुबह परिजनों ने उसे खून से लथपथ मृत अवस्था में देखा। उसके सिर पर किसी भारी वस्तु से किए गए कई गहरे वार के निशान मिले थे।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पंधाना पुलिस और एफएसएल टीम

सूचना मिलते ही पंधाना पुलिस और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची। घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए गए और शव को पोस्टमार्टम रिपोर्ट के लिए भेजा गया। शुरुआती पूछताछ में पत्नी और अन्य परिजनों ने हत्या के संबंध में कोई जानकारी होने से इनकार किया।

सम्बंधित ख़बरें

5 महीने से लापता लड्डू गोपाल: आस्था की पुकार पर आईजी का बड़ा एक्शन, तीन थानों की एसआईटी करेगी तलाश

इछावर में एम्बुलेंस बनी ‘स्कूल वैन’, मरीजों की जगह ढोए जा रहे बच्चे; सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ वीडियो

सागर BMC में आधी रात बवाल; गोविंद सिंह राजपूत के करीबी बताए जा रहे BJP नेता पर डॉक्टर-नर्स से अभद्रता के आरोप

उज्जैन वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, तंत्र-मंत्र के नाम पर हठ जोड़ी बेचने वाला गिरफ्तार; मोबाइल से मिले अहम सबूत

पुलिस को घटनास्थल पर मिले पैरौं के निशान

जांच के दौरान पुलिस को घटनास्थल पर पैरों के निशान मिले। इन निशानों का पीछा करते हुए टीम एक क्रेशर मशीन तक पहुंची, जहां से आगे पक्की सड़क होने के कारण निशान समाप्त हो गए। इसके बाद साइबर सेल की मदद से जांच को आगे बढ़ाया गया। संदेह के आधार पर करण पिता राजू से पूछताछ की गई। सख्ती से पूछताछ करने पर उसने हत्या करना स्वीकार कर लिया।

यह भी पढ़ें: 5 महीने से लापता लड्डू गोपाल: आस्था की पुकार पर आईजी का बड़ा एक्शन, तीन थानों की एसआईटी करेगी तलाश

मृतक की पत्नी का चल रहा था प्रेम-प्रसंग

डीएसपी (मुख्यालय) अनिल सिंह चौहान ने बताया कि जांच में सामने आया कि मृतक की पत्नी का करण से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। दोनों ने मिलकर केदार की हत्या की योजना बनाई थी। योजना के अनुसार करण रात में घर पहुंचा और आंगन में सो रहे केदार के सिर पर लकड़ी से कई वार कर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी करण और मृतक की पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में आगे की जांच जारी है।

Khandwa husband murder case wife and lover arrested footprint evidence reveals truth

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 03, 2026 | 06:32 PM

Topics:  

  • Khandwa News
  • Madhya Pradesh
  • MP News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.