Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शुक्र, 3 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

5 महीने से लापता लड्डू गोपाल: आस्था की पुकार पर आईजी का बड़ा एक्शन, तीन थानों की एसआईटी करेगी तलाश

Gwalior Police SIT On Laddu Gopal Missing Case: ग्वालियर में अनोखा मामला, 5 महीने से लापता 'लड्डू गोपाल' की प्रतिमा खोजने के लिए आईजी ने बनाई SIT, 3 थानों की पुलिस करेगी संयुक्त तलाश।

  • Reported By: निशांत तिवारी | Edited By: सजल रघुवंशी
Updated On: Jul 03, 2026 | 06:19 PM

ग्वालियर लड्डू गोपाल मिसिंग केस (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Laddu Gopal Missing Case Gwalior: ग्वालियर में आस्था से जुड़ा एक अनोखा मामला सामने आया है जहां एक परिवार के आराध्य लड्डू गोपाल की प्रतिमा पिछले पांच महीनों से लापता है। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए ग्वालियर रेंज के आईजी अरविंद सक्सेना ने विशेष जांच दल यानी एसआईटी का गठन किया है। इस टीम में कोतवाली जनकगंज और माधोगंज थाना पुलिस को शामिल किया गया है। एसआईटी का नेतृत्व सीएसपी लश्कर करेंगे।

मामला ग्वालियर के अल्कापुरी निवासी विजया शर्मा से जुड़ा है। विजया शर्मा के अनुसार, 29 जनवरी को वह अपनी बहन के साथ भगवान जी के लिए पूजन सामग्री और अन्य सामान खरीदने माधोगंज क्षेत्र स्थित सब्जी मंडी गई थीं। इसी दौरान उनके साथ मौजूद लड्डू गोपाल की प्रतिमा कहीं गुम हो गई। काफी तलाश के बावजूद प्रतिमा नहीं मिली।

पीड़िता ने ग्वालियर रेंज के आईजी से लगाई थी गुहार

घटना के बाद विजया शर्मा ने कोतवाली थाना पुलिस से मदद की गुहार लगाई। ग्वालियर पुलिस ने अपने स्तर पर प्रतिमा की तलाश के प्रयास भी किए लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। इसके बाद पीड़िता ने ग्वालियर रेंज के आईजी अरविंद सक्सेना से मुलाकात कर विशेष टीम गठित करने की मांग की।

सम्बंधित ख़बरें

इछावर में एम्बुलेंस बनी ‘स्कूल वैन’, मरीजों की जगह ढोए जा रहे बच्चे; सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ वीडियो

सागर BMC में आधी रात बवाल; गोविंद सिंह राजपूत के करीबी बताए जा रहे BJP नेता पर डॉक्टर-नर्स से अभद्रता के आरोप

उज्जैन वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, तंत्र-मंत्र के नाम पर हठ जोड़ी बेचने वाला गिरफ्तार; मोबाइल से मिले अहम सबूत

इंदौर के परदेशीपुरा में नगर निगम का महा-ऐक्शन; 4 साल से खतरनाक घोषित 3 मंजिला जर्जर मकान जमींदोज

लड्डू गोपाल परिवार के प्रिय सदस्य- विजय शर्मा

विजया शर्मा का कहना है कि उनके परिवार के सबसे प्रिय सदस्य हैं। उनकी मां का निधन हो चुका है और यह प्रतिमा उन्हें उनकी नानी ने दी थी। प्रतिमा के गुम होने के बाद से पूरा परिवार गहरे दुख में है। पीड़िता का दावा है कि उन्हें स्वप्न में लड्डू गोपाल ने दर्शन देकर बताया कि वह चोटिल हो गए हैं, जिसके बाद उनकी चिंता और बढ़ गई।

प्रतिमा की तलाश के लिए विजय शर्मा ने रखा था 1100 रुपये का इनाम

प्रतिमा की तलाश के लिए पहले विजया शर्मा ने 1100 रुपये के इनाम की घोषणा की थी, जिसे अब बढ़ाकर 5 हजार रुपये कर दिया गया है। साथ ही उन्होंने आसपास के थानों की पुलिस को भी तलाश अभियान में शामिल करने की मांग की थी।

यह भी पढ़ें: इछावर में एम्बुलेंस बनी ‘स्कूल वैन’, मरीजों की जगह ढोए जा रहे बच्चे; सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ वीडियो

पीड़िता की भावनाओं और मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए आईजी अरविंद सक्सेना ने सीएसपी लश्कर के नेतृत्व में स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम का गठन किया है। अब तीन थानों की पुलिस संयुक्त रूप से लड्डू गोपाल की प्रतिमा की तलाश करेगी।

Laddu gopal missing ig orders sit investigation across three police stations

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 03, 2026 | 06:19 PM

Topics:  

  • Gwalior News
  • Madhya Pradesh
  • MP News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.