Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • गुरु, 16 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

खंडवा कोर्ट परिसर में कस्टडी विवाद पर हंगामा, 9 साल की बच्ची को लेकर पति-पत्नी के बीच खींचतान, वीडियो वायरल

Khandwa News: खंडवा जिला न्यायालय परिसर में 9 वर्षीय बच्ची की कस्टडी को लेकर पति-पत्नी और उनके परिजनों के बीच जमकर हंगामा हुआ। बच्ची को दोनों ओर से खींचने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

  • Reported By: नितिन झवर | Edited By: प्रीतेश जैन
Updated On: Jul 16, 2026 | 09:13 AM

बच्ची को लेकर खींचतान (फोटो सोर्स- नवभारत)

Follow Us
Follow Us:

Khandwa Court Custody Dispute: खंडवा जिला न्यायालय परिसर में एक पारिवारिक विवाद उस समय सुर्खियों में आ गया, जब 9 वर्षीय बच्ची की कस्टडी को लेकर पति-पत्नी और उनके परिजन आमने-सामने आ गए। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों ने मासूम बच्ची को अपनी-अपनी ओर खींचना शुरू कर दिया। घटना के दौरान बच्ची लगातार रोती रही। पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

जानकारी के अनुसार, बुरहानपुर निवासी एक व्यक्ति अपनी 9 वर्षीय बेटी और परिजनों के साथ जिला न्यायालय पहुंचा था। दूसरी ओर उसकी पत्नी, जो खंडवा की रहने वाली है, अपने परिवार के साथ कोर्ट परिसर में मौजूद थी। दोनों के बीच बच्ची की कस्टडी को लेकर विवाद चल रहा है।

बच्ची को साथ ले जाने पर हुआ विवाद

बताया जा रहा है कि दोपहर करीब 2 बजे कोर्ट परिसर में दोनों पक्षों के बीच बच्ची को साथ ले जाने को लेकर कहासुनी हुई थी। उस समय मौजूद लोगों ने हस्तक्षेप कर मामला शांत करा दिया था। शाम करीब 7 बजे विवाद फिर से बढ़ गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बच्ची अपने पिता के साथ जाने की बात कह रही थी, जबकि मां उसे अपने साथ ले जाना चाहती थी। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में बहस शुरू हुई, जो देखते ही देखते धक्का-मुक्की और खींचतान में बदल गई।

सम्बंधित ख़बरें

मध्य प्रदेश में अटैच शिक्षकों पर सख्ती की तैयारी, मंत्रालय से लेकर कलेक्टर कार्यालय तक से मांगी गई सूची

इंदौर में दिल दहला देने वाली वारदात: पत्नी के घर छोड़ने से नाराज बेटे ने मां की पीट-पीटकर कर दी हत्या

भोपाल में कांग्रेस का ‘छात्रों की गूंज’ अभियान: पेपर लीक और भर्ती मुद्दों पर केंद्र-राज्य सरकार को घेरा

इंदौर को बड़ी सौगात: अर्बन चैलेंज फंड से 1,214 करोड़ की जल और सीवरेज परियोजनाओं को मंजूरी

ये भी पढ़ें : इंदौर में दिल दहला देने वाली वारदात: पत्नी के घर छोड़ने से नाराज बेटे ने मां की पीट-पीटकर कर दी हत्या

बच्ची को खींचने लगे परिजन

कोर्ट परिसर में अधिवक्ताओं की टेबल के पास दोनों पक्षों ने बच्ची को अपनी ओर खींचना शुरू कर दिया। इस दौरान मासूम रोती-बिलखती रही, लेकिन विवाद बढ़ता गया। करीब आधे घंटे तक चले हंगामे के बाद वहां मौजूद अधिवक्ताओं ने बीच-बचाव कर दोनों पक्षों को अलग कराया, जिसके बाद स्थिति सामान्य हुई। घटना के समय न्यायालय परिसर में बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। किसी ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फिलहाल मामले में पुलिस और न्यायालय प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

Khandwa court custody dispute child pulled by parents video viral

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 16, 2026 | 09:13 AM

Topics:  

  • Khandwa News
  • Madhya Pradesh News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.