Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

फिर मुसीबत में BJP के कैलाश…इस बयान के बाद कांग्रेस ने की चुनाव आयोग से कार्रवाई की मांग; जाएगी विधायकी?

MP News: कैलाश विजयवर्गीय के '38 फर्जी केस' वाले बयान बवाल मच गया है। इस मामले को लेकर कांग्रेस चुनाव आयोग के पास पहुंच गई है और हलफनामे में जानकारी छिपाने के आरोप में चुनाव रद्द करने की मांग उठाई।

  • Written By: सजल रघुवंशी
Updated On: Apr 16, 2026 | 07:18 PM

कैलाश विजयवर्गीय (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Ratlam Speech Kailash Vijayvargiya: मध्यप्रदेश की राजनीति में उस समय हलचल तेज हो गई जब शहरी प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के एक सार्वजनिक बयान ने नया विवाद खड़ा कर दिया। रतलाम में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान दिए गए उनके बयान को लेकर कांग्रेस ने गंभीर आपत्ति जताई है और इसे कानूनी मुद्दा बना दिया है। दरअसल, शनिवार रात रतलाम में एक सार्वजनिक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विजयवर्गीय ने कहा कि पश्चिम बंगाल में उनके खिलाफ 38 फर्जी मामले दर्ज किए गए हैं।

कैलाश विजयवर्गीय ने यह भी कहा कि यदि वे बंगाल जाते हैं तो उनकी गिरफ्तारी हो सकती है। अपने छह साल के बंगाल प्रवास का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि उनका जीवित बचना किसी दैवीय कृपा से कम नहीं था और इसके लिए उन्होंने बजरंगबली का आभार जताया। उनके इस बयान के सामने आते ही राजनीतिक गलियारों में बहस शुरू हो गई और विपक्ष ने इसे गंभीरता से उठाया।

कांग्रेस ने चुनाव रद्द करने की उठाई मांग

मध्य प्रदेश कांग्रेस का आरोप है कि कैलाश विजयवर्गीय ने खुद स्वीकार किया है कि उनके खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज हैं, लेकिन इंदौर विधानसभा सीट से नामांकन के समय उन्होंने इनका खुलासा अपने चुनावी हलफनामे में नहीं किया। पार्टी के मीडिया विभाग के अध्यक्ष मुकेश नायक ने कहा कि जिन आधारों पर पहले कई चुनाव रद्द किए जा चुके हैं, उन्हीं आधारों पर विजयवर्गीय का चुनाव भी रद्द किया जाना चाहिए।

सम्बंधित ख़बरें

‘नारी को नारा बनाना चाहती है भाजपा’, महिला आरक्षण पर संसद में अखिलेश यादव ने सरकार को घेरा- VIDEO

Women Reservation Bill: कुछ बड़ा होने वाला है? PM मोदी के चैंबर में बैठक चालू…यह बड़े नेता शामिल

Women’s Reservation Bill: ‘बार-बार बिल का स्वरूप क्यों बदला जा रहा’, PM Modi के भाषण पर डिंपल यादव का पलटवार

महिला आरक्षण बिल पर बोलते हुए PM Modi ने मजाकिया अंदाज में विपक्ष पर साधा निशाना; सुने भाषण की यह प्रमुख बातें

कांग्रेस ने उठाई जांच की मांग

कैलाश विजयवर्गीय से जुड़े इस मामले को आगे बढ़ाते हुए कांग्रेस प्रवक्ता और वरिष्ठ अधिवक्ता प्रमोद द्विवेदी ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के समक्ष औपचारिक शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में चुनाव आयोग से स्वतः संज्ञान लेकर मामले की जांच शुरू करने की मांग की गई है।

यह भी पढ़ें: नोएडा हिंसा: पाकिस्तान से हैंडल हो रहे थे सोशल मीडिया अकाउंट, VPN का इस्तेमाल कर ऐसे फैलाई गई आग

कानूनी पहलू और आगे की कार्रवाई

कांग्रेस का कहना है कि यदि किसी भी प्रत्याशी ने अपने खिलाफ दर्ज एक भी आपराधिक मामला छिपाया है, तो वह अयोग्यता के दायरे में आ सकता है। शिकायत में यह भी कहा गया है कि इन मामलों में गिरफ्तारी वारंट जारी होने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता, जिससे पूरे प्रकरण की गंभीरता और बढ़ जाती है। हालांकि, इस पूरे विवाद पर अभी तक भारतीय जनता पार्टी की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।  फिलहाल, सभी की नजरें चुनाव आयोग पर टिकी हैं कि वह इस शिकायत पर क्या कदम उठाता है और क्या इस मामले में कोई बड़ी कार्रवाई होती है।

Kailash vijayvargiya controversial speech ratlam congress complaint election commission

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 16, 2026 | 07:18 PM

Topics:  

  • BJP
  • Congress
  • Madhya Pradesh News
  • MP News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.