Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

जबलपुर में NEET पेपर लीक पर महा-संग्राम! यूथ कांग्रेस ने रोकी रानी कमलापति इंटरसिटी, ट्रैक पर मची अफरा-तफरी

Jabalpur News: जबलपुर में नीट पेपर लीक मामले के विरोध में यूथ कांग्रेस ने उग्र 'रेल रोको' आंदोलन किया। कार्यकर्ताओं ने रानी कमलापति इंटरसिटी एक्सप्रेस को एक घंटे तक रोके रखा।

  • Reported By: सजल रघुवंशी
Updated On: May 20, 2026 | 10:33 PM

यूथ कांग्रेस का रेल रोको प्रदर्शन (सोर्स- नवभारत लाइव)

Follow Us
Close
Follow Us:

Jabalpur Youth Congress Neet Rail Roko Andolan: जबलपुर में नीट पेपर लीक मामले को लेकर बुधवार को यूथ कांग्रेस ने उग्र प्रदर्शन किया और रेल रोको आंदोलन छेड़ दिया। प्रदेश अध्यक्ष यश घनघोरिया के नेतृत्व में कार्यकर्ता अधारताल रेलवे स्टेशन पहुंचे, जहां उन्होंने रेलवे ट्रैक पर धरना देकर रानी कमलापति इंटरसिटी एक्सप्रेस को रोक दिया। प्रदर्शन के चलते ट्रेन करीब एक घंटे की देरी से रवाना हो सकी।

प्रदर्शनकारी शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग कर रहे थे। करीब एक घंटे तक ट्रेन पटरियों पर खड़ी रही, जबकि यूथ कांग्रेस कार्यकर्ता इंजन पर चढ़कर और रेलवे ट्रैक पर बैठकर लगातार नारेबाजी करते रहे। अचानक हुए इस प्रदर्शन से स्टेशन परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

8 से ज्यादा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया

सूचना मिलने के बाद काफी देर से आरपीएफ पुलिस मौके पर पहुंची। इस दौरान यूथ कांग्रेस कार्यकर्ता रेलवे ट्रैक पर डटे रहे और लगातार नारेबाजी करते रहे। पुलिस ने पहले प्रदर्शनकारियों को समझाने की कोशिश की, लेकिन जब वे हटने को तैयार नहीं हुए तो कार्रवाई करते हुए प्रदेश अध्यक्ष यश घनघोरिया सहित आठ से अधिक कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया। इसके बाद सभी को आरपीएफ थाना जबलपुर ले जाया गया। प्रदर्शन के कारण स्टेशन परिसर में तनावपूर्ण स्थिति बनी रही और यात्रियों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

सम्बंधित ख़बरें

भोपाल स्पेशल कोर्ट का बड़ा फैसला, किसान की 4 एकड़ जमीन ₹40 हजार में बेचने वाले बैंक अफसरों को 3-3 साल की जेल

‘खरीदी केंद्रो पर बिचौलियों का बोलबाला’, जीतू पटवारी ने लगाए गेहूं खरीदी में अव्यवस्था के आरोप; जानें क्या कहा

भोपाल में स्विमिंग के दौरान बिगड़ी बच्चों की तबीयत, फिलहाल राहत; डॉक्टरों ने दी 24 घंटे निगरानी की सलाह

भोपाल मंडल के रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर! जून के आखिरी हफ्ते में बदलेगा इन ट्रेनों का रूट; देखें लिस्ट

यश घनघोरिया ने रेल रोको आंदोलन पर क्या कहा?

यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष यश घनघोरिया और कार्यकर्ताओं का आरोप है कि नीट परीक्षा में हुए कथित पेपर लीक से लाखों छात्रों का भविष्य खतरे में पड़ गया है। उनका कहना है कि केंद्र सरकार और राज्य सरकार इस मामले में जिम्मेदारी तय करने से बच रही है। इसी के विरोध में यूथ कांग्रेस ने रेल रोको आंदोलन किया।

यह भी पढ़ें: भोपाल स्पेशल कोर्ट का बड़ा फैसला, किसान की 4 एकड़ जमीन ₹40 हजार में बेचने वाले बैंक अफसरों को 3-3 साल की जेल

रेलवे अधिनियम के तहत होगी आगे की कार्रवाई

आरपीएफ थाना प्रभारी राजीव खरब ने बताया कि मामले से जुड़े सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। सभी को थाने लाया गया है और उनके खिलाफ रेलवे अधिनियम के तहत विधिवत कार्रवाई की जा रही है। मामले की आगे की जांच प्रक्रिया भी पुलिस द्वारा जारी रहेगी।

Youth congress neet rail roko andolan blocks rani kamalapati intercity express

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 20, 2026 | 10:33 PM

Topics:  

  • Jabalpur News
  • Madhya Pradesh
  • MP News
  • NEET Paper Leak

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.