Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

पलभर में मासूम के सिर से उठ गया मां-बाप का साया, हादसे में दंपति की मौत

Couple Died in Accident: तिलवारा पुल पर पिकअप और बाइक में हुई टक्कर, बाइक सवार दंपति की मौत, मासूम घायल, बच्चे को देखकर भर आया लोगों का दिल, पुलिस ने शुरू की जांंच

  • Written By: सुधीर दंडोतिया | Edited By: प्रीतेश जैन
Updated On: Apr 30, 2026 | 02:16 PM

दुर्घटनास्थल की फोटो और घायल बच्चा (सोर्स- नवभारत)

Follow Us
Close
Follow Us:

Jabalpur Accident: जबलपुर के तिलवारा पुल पर देर रात दर्दनाक हादसे में पति-पत्नी की मौत हो गई, जबकि उनका मासूम बच्चा घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।  पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर दंपति के शवों को पोस्टमॉर्टम और मासूम बच्चे को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया।

बुधवार रात करीब 10 बजे माढ़ोताल थाना क्षेत्र के उड़िया मोहल्ला में रहने वाला नारायण अपनी पत्नी शालिनी और करीब 8 माह के बेटे के साथ बाइक से घर लौट रहा था। तिलवारा पुल पर पहुंचते ही सामने से आ रहे पिकअप वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। पिकअप की टक्कर से नारायण और उसका बेटा ब्रिज पर गिर गए, जबकि पत्नी शालिनी उछलकर ब्रिज से करीब 100 फीट नीचे नर्मदा नदी के किनारे पत्थरों पर गिर गई। हादसे में पति और पत्नी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि मासूम बेटा घायल हो गया।

मासूम को देखकर भर आया लोगों का दिल

हादसे के बाद एक शख्स घायल मासूम बच्चे को अपने सीने से लगाकर सहलाता रहा। जब वहां से गुजरने वालों को पता चला कि यह मासूम अपने माता पिता को खो चुका है तो हर किसी की आंखें नम हो गईं। हालांकि कुछ देर बाद मृतक नारायण के परिजन भी घटना स्थल पर पहुंच गए।

सम्बंधित ख़बरें

अब आग बुझाएंगे हाईटेक ड्रोन्स, नाइट विजन और हाई-रिजॉल्यूशन कैमरा से हैं लैस

MP का पहला सरकारी IVF सेंटर तैयार, अब बस लाइसेंस का इंतजार, आधे खर्च में मिलेगा इलाज

दिल्ली के द्वारका में सुबह-सुबह मचा कोहराम, गोल्फ कोर्स के तालाब में डूबने से 3 मासूमों की मौत

MP के धार में भीषण हादसा, पिकअप पलटने से 15 लोगों की दर्दनाक मौत, कई लोगों की हालत गंभीर

ये भी पढ़ें: अब आग बुझाएंगे हाईटेक ड्रोन्स, नाइट विजन और हाई-रिजॉल्यूशन कैमरा से हैं लैस

पुलिस ने शुरू की जांच

हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने तत्काल शवों को मेडिकल अस्पताल भिजवाया और प्रकरण दर्ज करते हुए पिकअप वाहन चालक की तलाश शुरू की।

Two people died in road bike accident eight months old boy injured

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 30, 2026 | 02:16 PM

Topics:  

  • Accident
  • Madhya Pradesh

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.