लाइफ जैकेट के लिए मची थी छीना-झपटी! बरगी डैम हादसे में बाल-बाल बची संगीता, कहा- लोगों ने दी थी चेतावनी
Bargi Dam Cruise Accident: जबलपुर के बरगी डैम में बोट पलटने से 9 लोगों की मौत हो गई। 6 लापता लोगों की तलाशी अभी भी जारी है। हादसे में बाल-बाल बची संगीता ने क्रूज प्रबंधन की पोल खोली।
- Written By: प्रिया जैस
बरगी डैम हादसा (सौजन्य-IANS)
Bargi Dam Cruise Accident Survivor: मध्य प्रदेश में जबलपुर के बरगी डैम में गुरुवार शाम क्रूज हादसे में अब तक 9 लोगों के शव बरामद कर लिए गए है। यह घटना एक त्रासदी में तब्दील हो चुकी है। बचाव दल ने 22 लोगों को रेस्क्यू किया जबकि 6 लापता लोगों की तलाश अभी भी जारी है। इस हादसे की असली वजह खोजने की कोशिश की जा रही है।
इसी बीच दिल्ली से घूमने आई हादसे की चश्मदीद संगीता कोरी के बयान ने क्रूज प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल कर रख दी है। हादसे के वक्त संगीता कोरी क्रूज पर मौजूद थी। उन्होंने बताया कि वे अपने परिवार के साथ दिल्ली से जबलपुर घूमने आई थी। जब शाम 6 बजे क्रूज वापस लौट रहा था, तब मौसम अचानक बिगड़ा और तेज हवाओं के चलने के साथ क्रूज के अंदर पानी भरने लगा।
संगीता ने आरोप लगाया कि क्रूज पर सवार किसी भी व्यक्ति को लाइफ जैकेट नहीं दिया गया था। जैसे ही क्रूज डूबने लगी तब वहां मौजूद स्टोर रूम से जैकेट निकालने की कोशिश की जा रही थी। मंजर देख वहां मौजूद लोगों को स्थिति समझने में देर नहीं लगी और अपनी मौत को सामने देख अफरा-तफरी मच गई और लाइफ जैकेट के लिए छीना-झपटी हो गई। संगीता के भाई ने स्टोर रूम का दरवाजा तोड़ा और जैकेट बांटे लेकिन तब तक क्रूज का संतुलन बिगड़ गया था और क्रूज पलट चुकी थी।
सम्बंधित ख़बरें
इंदौर में दतिया उपचुनाव की जीत का जश्न; कांग्रेस कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने फोड़े पटाखे और बांटी मिठाइयां
मुरैना में 26 वर्षीय युवक की संदिग्ध मौत, पिता ने लगाया हत्या का आरोप; एसपी से मांगी निष्पक्ष जांच
बांकीपुर तो कुछ नहीं…CM बनने के बाद ढह गया था योगी का किला, जानें भारतीय राजनीति के 5 बड़े उलटफेर
मुरैना में दर्दनाक हादसा; सीवर लाइन के भारी पाइप के नीचे दबने से 4 साल की मासूम बच्ची की मौत
स्थानीय लोगों ने दी थी चेतावनी
संगीता के बयान के अनुसार, हादसे के दौरान किनारे पर मौजूद स्थानीय लोग क्रूज की ओर इशारा कर रहे थे। लोग चिल्ला-चिल्लाकर चालक को क्रूज सुरक्षित दिशा कि ओर ले जाने के लिए कह रहे थे लेकिन चालक ने उनकी एक नहीं सुनी। संगीता ने यह भी आरोप लगाया कि चालक के पास क्रूज चलाने का पर्याप्त अनुभव नहीं था। उन्होंने कहा कि क्रूज प्रबंधन को कम से कम जिनसे कमाई की जा रही है, उनकी जान की सुरक्षा तो सुनिश्चित होनी चाहिए।
यह भी पढ़ें – मां ने बेटे को सीने से लगाकर रखा था, NDRF को मिली मां-बेटे की लाश, रूला देगी बरगी डैम हादसे की ये कहानी
क्रूज को बाहर निकालने की जंग
आगरा से आई सेना की टीम और NDRF ने मिलकर हादसे में बचाव कार्य का मोर्चा संभाला है। जेसीबी लाने के लिए पत्थरों के बीच रास्ता बनाया गया है और भारी-भरकम हाइड्रोलिक मशीनें और जेसीबी नीचे उतारी गई हैं। गैस कटर की मदद से क्रूज के हिस्सों को काटा जा रहा है। अंदर अभी भी कुछ शव दबे होने की संभावना जताई जा रही है।
जबलपुर कलेक्टर राघवेंद्र सिंह ने बताया कि आज पांच और शव बरामद किए गए हैं। तलाशी अभियान लगातार जारी है। क्रूज बहुत भारी है और किनारे से काफी दूरी पर है। हम एक क्रेन का इंतजाम कर रहे हैं, लेकिन इसमें दो-तीन दिन लगेंगे क्योंकि हम उसे असेंबल (जोड़) रहे हैं।
