Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Rahul Gandhi Speech Row: हाईकोर्ट में टली सुनवाई, कार्तिकेय चौहान वाले मामले में 14 मई को आ सकता है बड़ा फैसला

Madhya Pradesh News: राहुल गांधी बनाम कार्तिकेय चौहान मानहानि मामले में मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में सुनवाई टली, अब 14 मई को होगी अंतिम बहस, कोर्ट जारी कर सकता है बड़ा आदेश।

  • Written By: सजल रघुवंशी
Updated On: May 12, 2026 | 05:39 PM

राहुल गांधी बनाम कार्तिकेय चौहान (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

High Court Hearing Rahul Gandhi Defamation Case: राहुल गांधी ने कार्तिकेय सिंह चौहान से जुड़े बयान मामले में मध्यप्रदेश हाईकोर्ट का रुख किया है। पनामा पेपर लीक प्रकरण को लेकर दिए गए बयान पर एमपी-एमएलए कोर्ट द्वारा जारी समन और आपराधिक कार्यवाही को चुनौती देते हुए हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की गई है।

मामले की सुनवाई जबलपुर हाईकोर्ट में जस्टिस प्रमोद कुमार अग्रवाल की सिंगल बेंच में चल रही है। यह प्रकरण अब अंतिम सुनवाई के चरण में पहुंच चुका है। हालांकि सुनवाई की तारीख आगे बड़ा दी गई है और अगली तारीख 14 मई तय की गई है।

अब 14 मई को होगी सुनवाई

इस प्रकरण में 12 मई को अंतिम सुनवाई होनी थी लेकिन अदालत ने अब मामले की अगली सुनवाई 14 मई दोपहर 2:30 बजे निर्धारित की है। राजनीतिक और कानूनी दृष्टि से अहम माने जा रहे इस मामले पर अब सभी की नजरें आगामी सुनवाई पर टिकी हैं। माना जा रहा है कि अगली सुनवाई के दौरान मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की ओर से कोई महत्वपूर्ण आदेश जारी किया जा सकता है।

सम्बंधित ख़बरें

बरगी क्रूज़ हादसे को लेकर मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में हुई सुनवाई, हाई लेवल कमेटी करेगी जांच

पीएम मोदी की अपील के बाद जस्टिस डीडी बंसल ने पेश की मिसाल, साइकिल से पहुंचे हाई कोर्ट

यह केवल नाकामी नहीं, युवाओं के भविष्य के साथ अपराध…NEET परीक्षा रद्द होने पर भड़के राहुल गांधी

Dr. Mohan Yadav Assam Visit: हिमंता बिस्वा सरमा ने दूसरी बार ली असम के मुख्यमंत्री पद की शपथ;CM मोहन हुए शामिल

2018 का है यह मामला

बता दें कि, यह पूरा मामला वर्ष 2018 के विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान झाबुआ में आयोजित एक चुनावी सभा से जुड़ा है। सभा को संबोधित करते समय राहुल गांधी ने पनामा पेपर लीक प्रकरण का जिक्र करते हुए केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के पुत्र कार्तिकेय सिंह चौहान का नाम लिया था। बाद में इसी बयान को आधार बनाकर उनके खिलाफ आपराधिक मानहानि की कार्यवाही शुरू की गई।

कार्तिकेय सिंह ने एमपी-एमएलए कोर्ट में की थी शिकायत

कार्तिकेय सिंह चौहान की ओर से भोपाल स्थित एमपी-एमएलए कोर्ट में एक परिवाद दायर किया गया था। शिकायत में आरोप लगाया गया कि राहुल गांधी ने सार्वजनिक सभा के दौरान ऐसे बयान दिए, जिससे उनकी छवि और प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचा।

यह भी पढ़ें: बरगी क्रूज़ हादसे को लेकर मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में हुई सुनवाई, हाई लेवल कमेटी करेगी जांच

मामले में सुनवाई के बाद अदालत ने दिसंबर 2024 में भारतीय दंड संहिता की धारा 499 और 500 के तहत आपराधिक मानहानि का मामला दर्ज करते हुए राहुल गांधी को समन जारी करने के आदेश दिए थे।बता दें कि कार्तिकेय ने दावा किया कि बयान से उनकी व्यक्तिगत एवं पारिवारिक छवि को नुकसान पहुंचा है।

Rahul gandhi speech row kartikey singh chauhan high court hearing

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 12, 2026 | 05:39 PM

Topics:  

  • High Court
  • Madhya Pradesh News
  • Rahul Gandhi

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.