Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

जबलपुर के डुमना एयरपोर्ट के पास मिला जिंदा मोर्टर बम, सेना ने किया जब्त; इलाके में मचा हड़कंप

Mortar Bomb Found In Jabalpur: डुमना एयरपोर्ट से 5 किलोमीटर दूर गधेरी गांव में सेना में इस्तेमाल होने वाला मोर्टार बम मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि मिला बम जिंदा अवस्था में था।

  • Reported By: पवन पटेल | Edited By: सजल रघुवंशी
Updated On: May 29, 2026 | 11:22 PM

डुमना एयरपोर्ट के पास मिला जिंदा मोर्टार बम (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Jabalpur Mortar Bomb Found Near Dumna Airport: जबलपुर के डुमना एयरपोर्ट से करीब 5 किलोमीटर दूर स्थित गधेरी गांव में सेना में इस्तेमाल होने वाला मोर्टार बम मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि मिला बम जिंदा अवस्था में था, जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियां और पुलिस अलर्ट हो गईं।

जानकारी के अनुसार गधेरी गांव निवासी सुनील यादव का पुराना और जर्जर मकान हाल ही में ढह गया था। जिसके बाद नए मकान के निर्माण का काम शुरू किया गया। निर्माण कार्य के दौरान जब पिलर के लिए गड्ढे खोदे जा रहे थे, तब एक स्थान पर करीब चार फीट नीचे पहुंचते ही खुदाई मशीन अचानक रुक गई। शक होने पर जब गड्ढे की जांच की गई तो वहां सेना में उपयोग होने वाला मोर्टार बम मिला। बम मिलने की खबर फैलते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई और मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

पुलिस को दी गई बम मिलने की सूचना

गड्ढे से मोर्टार बम निकलते ही पूरे गधेरी गांव में हड़कंप मच गया। डुमना एयरपोर्ट के पास स्थित रिहायशी इलाके में जिंदा बम मिलने की खबर से लोग दहशत में आ गए। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों की टीम मौके पर पहुंची और इलाके को सुरक्षित कर जांच शुरू कर दी।

सम्बंधित ख़बरें

‘धर्म को कभी राजनीति के तराजू में नहीं तौला’, श्रीराम महायज्ञ में पहुंचे दिग्विजय सिंह; दिया बड़ा बयान

तीर्थयात्रा के बेहतर प्रबंधन के लिए वैष्णो देवी मॉडल का अध्ययन कर रहा MP; सीएम मोहन यादव ने कही बड़ी बात

ट्विशा शर्मा की अस्थियों को गंगा में किया विसर्जित, पिता बोले- मेरी बेटी का ऋषिकेश से गहरा लगाव था

‘आरोपी पक्ष दे रहा था धमकियां…’, भोपाल में लव जिहाद की पीड़िता ने की खुदकुशी; परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप

आर्मी ने जब्त किया बम

ग्रामीणों से सूचना मिलने के बाद पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। संदिग्ध वस्तु को मोर्टार बम के रूप में पहचानते ही जबलपुर पुलिस ने बिना देर किए सेना को सूचना दी। इसके बाद आर्मी के अधिकारी मौके पर पहुंचे और बम को अपने कब्जे में लेकर उसकी जांच शुरू की। सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए बम को डिफ्यूज करने की प्रक्रिया पूरी की गई। हालांकि डिफ्यूज किए जाने के बाद भी सेना ने बम को अपने कब्जे में रखा है। अब यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि यह मोर्टार बम कब का है और इसे कहां निर्मित किया गया था।

जीसीएफ फैक्ट्री से भी किया गया संपर्क

मोर्टार बम का उपयोग सामान्य तौर पर सेना द्वारा युद्ध और सैन्य अभियानों के दौरान किया जाता है। जबलपुर में स्थित गन कैरेज फैक्ट्री (जीसीएफ) में सेना के लिए हथियार और गोला-बारूद का निर्माण होता है। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि यह बम भी संभवतः जबलपुर में ही तैयार किया गया हो सकता है।

यह भी पढ़ें: ‘धर्म को कभी राजनीति के तराजू में नहीं तौला’, श्रीराम महायज्ञ में पहुंचे दिग्विजय सिंह; दिया बड़ा बयान

फिलहाल आर्मी और जीसीएफ के अधिकारी बम की गहन जांच कर रहे हैं। साथ ही यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि सेना में उपयोग होने वाला यह मोर्टार बम एयरपोर्ट के पास रिहायशी इलाके तक आखिर कैसे पहुंचा।

Mortar bomb found near dumna airport army seized bomb

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 29, 2026 | 11:22 PM

Topics:  

  • Jabalpur News
  • Madhya Pradesh
  • MP News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.