Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शुक्र, 17 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

100 बेड अस्पताल को लेकर कांग्रेस का विरोध, गायब अस्पताल की गुमशुदगी दर्ज कराने थाने पहुंची

Indore Congress Protest: इंदौर के खजराना में प्रस्तावित 100 बेड अस्पताल के निर्माण में देरी को लेकर कांग्रेस ने अनोखा विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने थाने में गायब अस्पताल की शिकायत दर्ज कराई।

  • Reported By: अंशुल मुकाती
Updated On: Jul 17, 2026 | 09:00 AM

खाली जमीन पर डमी अस्पताल लगाकर विरोध करते कांग्रेस कार्यकर्त्ता (फोटो सोर्स - नवभारत)

Follow Us
Follow Us:

Khajrana Hospital Row: इंदौर के खजराना क्षेत्र में प्रस्तावित 100 बेड अस्पताल के निर्माण में देरी को लेकर कांग्रेस ने अनोखा विरोध प्रदर्शन किया। इंदौर शहर कांग्रेस कमेटी और मध्य प्रदेश राजीव विकास केंद्र के पदाधिकारी खजराना थाने पहुंचे और गायब अस्पताल की गुमशुदगी दर्ज कराने के लिए पुलिस को लिखित शिकायत और ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि अस्पताल की घोषणा और स्वीकृति के वर्षों बाद भी निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ है।

खाली जमीन पर बनाया डमी अस्पताल

विरोध प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अस्पताल के लिए निर्धारित खाली जमीन पर डमी अस्पताल तैयार किया। यहां प्रतीकात्मक रूप से मरीजों का इलाज करते हुए नाटक का मंचन किया गया। ठेले पर मरीज को लिटाकर सलाइन चढ़ाने और डमी डॉक्टरों द्वारा उपचार करने का प्रदर्शन किया गया। कांग्रेस का कहना था कि यह प्रदर्शन सरकार का ध्यान क्षेत्र की स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर आकर्षित करने के लिए किया गया।

निर्माण और स्टाफ को लेकर उठाए सवाल

कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि वर्ष 2020 में 100 बेड अस्पताल और 87 डॉक्टरों व अन्य स्टाफ की स्वीकृति खजराना के इस अस्पताल को दी गई थी, लेकिन करीब छह वर्ष बीत जाने के बाद भी अस्पताल का निर्माण नहीं हुआ। उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि यदि अस्पताल अस्तित्व में नहीं है तो स्वीकृत डॉक्टर और स्टाफ वर्तमान में कहां पदस्थ हैं तथा उनकी सेवाएं किस संस्थान में ली जा रही हैं। पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग भी की गई।

सम्बंधित ख़बरें

जबलपुर की बदहाली पर कांग्रेस का प्रदर्शन: नगर निगम के बाहर धरना, गेट पर फोड़े मटके, जमकर हुआ हंगामा

दतिया उपचुनाव: बागी सुर उठते ही नरोत्तम मिश्रा को साधने में जुटी भाजपा, सौंपी चुनाव संचालन समिति की कमान

अवैध कॉलोनियों और अतिक्रमण पर सख्ती, कलेक्टर शिवम वर्मा ने दिए कड़े निर्देश

परिसीमन विधेयक पर मल्लिकार्जुन खरगे का PM मोदी को पत्र, मानसून सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक की मांग

यह भी पढें:इंदौर एयरपोर्ट विस्तार को लेकर पूर्व लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

पुलिस को सौंपा ज्ञापन

खजराना थाने में कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने थाना प्रभारी को लिखित आवेदन देकर अस्पताल परियोजना, निर्माण में देरी और स्वीकृत स्टाफ की स्थिति की जांच कराने की मांग की। कांग्रेस का आरोप है कि खजराना क्षेत्र के लाखों लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं से वंचित रखा गया है। वहीं, इस पूरे मामले में प्रशासन या सरकार की ओर से तत्काल कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

Khajrana hospital missing complaint congress protest indore

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 17, 2026 | 09:00 AM

Topics:  

  • Congress
  • Indore News
  • Madhya Pradesh
  • Madhya Pradesh News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.