Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • मंगल, 16 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

जबलपुर SP कार्यालय बना कुश्ती का अखाड़ा, यूट्यूबर और शिकायतकर्ता ने एक दूसरे को जमकर पीटा- देखें VIDEO

SP Office Fight In Jabalpur: जबलपुर एसपी ऑफिस की जनसुनवाई में जमकर मारपीट; शिकायतकर्ता महिला को कथित यूट्यूबर विद्या रैकवार ने जमीन पर पटका, चेहरा लहूलुहान, दोनों पुलिस कस्टडी में।

  • Reported By: पवन पटेल | Edited By: सजल रघुवंशी
Updated On: Jun 16, 2026 | 06:26 PM

एसपी ऑफिस बना अखाड़ा (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Jabalpur SP Office Public Hearing Fight: जनसुनवाई लोगों के झगड़े और समस्याओं को सुलझाने के लिए की जाती है लेकिन जबलपुर के एसपी ऑफिस से आई तस्वीरों ने सबको हैरान कर दिया है यहां जनसुनवाई में आई एक महिला शिकायतकर्ता और खुद को पत्रकार बताने वाली यूट्यूबर के बीच जमकर मारपीट हो गई, यूट्यूबर ने शिकायतकर्ता महिला को जमीन पर पटक दिया और उसे जमकर पीटा। इस मारपीट में महिला के चेहरे पर नाखून लगने से खून की धार बह निकली।

दरअसल रांझी थाना क्षेत्र ने रहने वाली पिंकी टंडन और उसके पति के बीच विवाद चल रहा है, बीते मंगलवार जब पिंकी अपने पुरुष मित्र के साथ एसपी ऑफिस जनसुनवाई में शिकायत करने आई थी जहां उसका पति भी ज्ञापन देने पहुंचा था। तब वहां खुद को पत्रकार कहने वाली यूट्यूबर विद्या रैकवार ने पिंकी के पति की तरफ से खबर तो बना की लेकिन पिंकी की शिकायत नहीं सुनी, इसी बात को लेकर पिंकी और विद्या में कहासुनी भी हुई थी।

आमना सामना होते ही शुरू हो गई मारपीट

आज जनसुनवाई में एक बार फिर पिंकी पहुंची और पति के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग का आवेदन देकर कार्यालय से बाहर निकली, इस दौरान विद्या उसे नजर आ गई, और दोनों में फिर बहस हुई, पिंकी टंडन का आरोप है कि विद्या ने उसके पति से पैसे लेकर एक पक्षीय न्यूज बनाई और उसे बदनाम किया है। इसी बात पर दोनों में मारपीट हुई थी। हालांकि चंद मिनटों बाद सिविल लाइन थाना पुलिस ने महिला स्टाफ भेजकर दोनों को थाने बुलवा लिया और उनकी लिखित शिकायत ले ली।

सम्बंधित ख़बरें

‘जो अपने पति के प्रति वफादार नहीं रही…’, राजा रघुवंशी की मां ने सोनम पर लगाए गंभीर आरोप, जानें क्या कहा

ग्वालियर के मुरार थाने में हड़कंप, इंसाफ के लिए भटकी महिला ने थाना परिसर में ही खाया जहर; जानें पूरा मामला

रतलाम से सामने आई दिल दहला देने वाली वारदात, पत्नी को भगाने में मदद करने के शक में युवक को उतारा मौत के घाट

Bhopal News: किराये पर ली ‘डिजायर’ और नकली कागजों से ₹75,000 में बेच डाली; चोरों के बड़े रैकेट का पर्दाफाश

#SP_कार्यालय में #हाई_वोल्टेज_ड्रामा: #महिलाओं के #बीच #जमकर_मारपीट #गुत्थमगुत्था झोंटा पकड़ #जनसुनवाई मे#जबलपुर :शहर के पुलिस अधीक्षक (SP) कार्यालय में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया और अफरा-तफरी की स्थिति बन गई, जब न्याय की गुहार लगाने पहुंचीं दो महिलाएं आपस में ही भिड़ गईं। pic.twitter.com/jEUdcEkKEt — Jai Bharat Express 24 (@jaibharatexp24) June 16, 2026

पुलिस विभाग भी तथाकथित पत्रकारों और यूट्यूबर्स से परेशान

दरअसल बीते सालों में खुद को पत्रकार बताने वाले यूट्यूबर और फर्जी पत्रकारों की गैंग से सरकार विभाग सहित पुलिस विभाग भी परेशान है, यह तथाकथित पत्रकार मीडिया की आड़ में किसी भी थाने या सरकारी विभाग में पहुंच जाते हैं जहां अपने मन मुताबिक खबरें बनाकर माहौल को बदलने का प्रयास करते हैं, जिससे कई बार प्रशासनिक कार्यवाही में रुकावट भी आती है और भ्रामक खबरों से लोगों को गलत जानकारी पहुंचती है।

यह भी पढ़ें: ‘जो अपने पति के प्रति वफादार नहीं रही…’, राजा रघुवंशी की मां ने सोनम पर लगाए गंभीर आरोप, जानें क्या कहा

इसी वजह से जबलपुर एसपी संपत उपाध्याय ने बीते 10 दिन पहले यूट्यूबर और गैर पंजीकृत संस्थाओं के पत्रकारों को इंटरव्यू ना देने का फरमान भी जारी किया था। बहरहाल इस घटना के बाद अब सभी सरकारी विभागों को भी इन तथाकथित पत्रकारों की कार्यप्रणाली पर एक्शन लेना जरूरी हो गया है।

Jabalpur sp office public hearing fight video viral on social media

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 16, 2026 | 06:26 PM

Topics:  

  • Jabalpur News
  • Madhya Pradesh
  • MP News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.