Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • बुध, 8 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

महाकाल क्षेत्र में फायर सेफ्टी जांच के दौरान नगर निगम अधिकारी से मारपीट; होटल संचालक के बेटे पर केस

Fire Safety Check: महाकाल क्षेत्र में फायर सेफ्टी जांच के दौरान नगर निगम के प्रभारी फायर अधिकारी से मारपीट के मामले में होटल संचालक के बेटे पर केस दर्ज, पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी।

  • Reported By: अजय नीमा | Edited By: सजल रघुवंशी
Updated On: Jul 08, 2026 | 10:18 PM

सीसीटीवी में होटल मालिक मारपीट करते हुए (फोटो सोर्स:सोशल मीडिया )

Follow Us
Follow Us:

Fire Officer Assault Case Ujjain: उज्जैन के महाकाल मंदिर क्षेत्र में फायर सेफ्टी जांच के दौरान नगर निगम के प्रभारी फायर अधिकारी के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। घटना जयसिंहपुरा स्थित मां पीताम्बरा होटल रेजिडेंसी की है, जहां जांच के लिए पहुंची नगर निगम की टीम के साथ होटल संचालक के बेटे ने कथित रूप से अभद्रता करते हुए प्रभारी अधिकारी पर हमला कर दिया। पूरी घटना होटल में लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई है। शिकायत के आधार पर महाकाल थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

आगजनी की घटनाओं के बाद चल रही थी जांच

हाल ही में शहर में हुई आगजनी की घटनाओं के बाद नगर निगम द्वारा होटल, लॉज और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में फायर सेफ्टी व्यवस्था की जांच की जा रही है। इसी अभियान के तहत प्रभारी फायर अधिकारी लक्ष्मण प्रसाद साहू अपनी टीम के साथ मां पीताम्बरा होटल रेजिडेंसी पहुंचे थे। टीम होटल में फायर एनओसी, फायर ऑडिट और भवन अनुमति से जुड़े दस्तावेजों की जांच कर रही थी।

अधिकारी से मारपीट और सरकारी सामान क्षतिग्रस्त

प्रभारी फायर अधिकारी के अनुसार, जांच के दौरान होटल संचालक मनोहरलाल अरोन्या का पुत्र विकास अरोन्या वहां पहुंचा और जांच का विरोध करने लगा। आरोप है कि उसने पहले अधिकारी का परिचय पत्र छीन लिया, फिर रिसेप्शन पर रखा वायरलेस सेट, कार्बन पेपर और अन्य सरकारी दस्तावेज बाहर फेंक दिए, जिससे वायरलेस सेट क्षतिग्रस्त हो गया। शिकायत में यह भी कहा गया है कि आरोपी ने प्रभारी फायर अधिकारी को लगातार चार थप्पड़ मारे, जिससे उनके चेहरे, सिर और बाईं आंख में चोट आई।

सम्बंधित ख़बरें

उज्जैन में मेडिकल के दौरान फरार हुआ धोखाधड़ी का आरोपी, CCTV से मिला सुराग; एक घंटे में पुलिस ने दबोचा

‘लाड़ली बहना बंद कराना है क्या’, जब भारत माता की जय नहीं बोलीं महिलाएं; तो BJP विधायक ने दी धमकी- देखें VIDEO

दतिया उपचुनाव: कांग्रेस के लिए दुविधा या बड़ा बदलाव? पूर्व विधायक राजेंद्र भारती के बयान से बदली सियासी तस्वीर

सागर में टाइगर रिजर्व में दो बाघों की दहाड़; वनकर्मी और ग्रामीण पर हमले के बाद बढ़ी सतर्कता

पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण

घटना के बाद प्रभारी फायर अधिकारी ने नगर निगम के वरिष्ठ अधिकारियों को जानकारी दी और महाकाल थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी विकास अरोन्या के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने, मारपीट और अन्य संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़ें:सरदार सरोवर परियोजना विवाद खत्म, मध्य प्रदेश को मुआवजे की जगह गुजरात को देने होंगे 550 करोड़ रुपये

आरोपी की तलाश जारी

महाकाल थाना प्रभारी गगन बादल ने बताया कि आरोपी घटना के बाद से फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच कर रही है। वहीं नगर निगम ने स्पष्ट किया है कि शहर में फायर सेफ्टी जांच अभियान आगे भी जारी रहेगा और शासकीय कार्य में बाधा डालने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Ujjain mahakal fire safety inspection officer assault hotel owner son case

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 08, 2026 | 10:03 PM

Topics:  

  • Madhya Pradesh
  • MP News
  • Ujjain News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.