जबलपुर में NCC के 40 कैडेट्स के बीमार होने से मचा हड़कंप, सभी जिला अस्पताल में भर्ती
NCC Cadets Hospitalized Jabalpur: जबलपुर के IIITDM कॉलेज कैंपस में NCC के 40 कैडेट्स बीमार हो गए हैं। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गर्मी के कारण तबीयत खराब होने की आशंका जताई गई है।
- Reported By: पवन पटेल | Edited By: प्रीतेश जैन
अस्पताल में भर्ती कैडेट्स (फोटो सोर्स- नवभारत)
Jabalpur IIITDM NCC Camp News: जबलपुर के IIITDM कॉलेज कैंपस में देर शाम अचानक हड़कंप मच गया। कैंप में खाना खाने के कुछ देर बाद बच्चों की तबीयत बिगड़ने लगी, जिसके बाद आनन फानन में उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया गया और इलाज करवाया गया।
जानकारी के मुताबिक IIITDM कॉलेज परिसर में 14 मई से 24 मई तक NCC कैंप लगाया गया है, जहां जबलपुर सहित आसपास के जिलों से लगभग 450 कैडेट्स ट्रेनिंग के लिए पहुंचे हैं। गुरुवार की शाम को इनमें से करीब 31 बच्चों की तबीयत अचानक खराब होने लगी, जिससे कैंप में हड़कंप मच गया।
हीट स्ट्रोक या फूड पॉइजनिंग
NCC कैडेट्स की तबीयत बिगड़ने की कोई स्पष्ट वजह अभी तक सामने नहीं आई है, लेकिन माना जा रहा है कि लगातार बढ़ रहे तापमान और खुले आसमान के नीच रहने के कारण कुछ कैडेट्स पर गर्मी का असर हुआ है। वहीं फूड पॉइजनिंग की आशंका भी जताई गई है। हालांकि फूड पॉइजनिंग की संभावना कम है, क्योंकि वही खाना कैंप के सभी कैडेट्स ने खाया था।
सम्बंधित ख़बरें
सागर में दिल दहला देने वाली घटना: कुएं में मिले मां और 3 साल की बेटी के शव, बंधे थे भारी पत्थर
PWD Review Meeting:भोपाल और इंदौर-उज्जैन मेट्रोपॉलिटन नई सड़कों से होगा समृद्ध ,सीएम मोहन ने की समीक्षा
भोजशाला पर हाईकोर्ट के फैसले के बाद आज पहला शुक्रवार, हिंदू समाज करेगा हवन-पूजन और महाआरती, पुलिस बल तैनात
Twisha Sharma Case: पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका पर आज जबलपुर हाईकोर्ट में सुनवाई
NCC ऑफिसर और डॉक्टर रातभर रहे मौजूद
जिला अस्पताल विक्टोरिया पहुंचे बीमार कैडेट्स ने बताया कि कैंप में करीब 400 बच्चे हैं। शाम को करीब 40 कैडेट्स बीमार हुए, जिन्हें अस्पताल लाया गया। इनमें 15 छात्र और 16 छात्राओं को भर्ती किया गया, वहीं 9 कैडेट्स को प्राथमिक उपचार के बाद कैंप में वापस भेज दिया गया। इस दौरान NCC के ऑफिसर और डॉक्टर्स पूरे समय अस्पताल में मौजूद रहे और कैडेट्स के स्वास्थ्य पर नजर रखी। इसके साथ ही बीमार हुए कैडेट्स के परिजनों को भी इसकी जानकारी दी गई।
ये भी पढ़ें : भोजशाला पर हाईकोर्ट के फैसले के बाद आज पहला शुक्रवार, हिंदू समाज करेगा हवन-पूजन और महाआरती, पुलिस बल तैनात
45 डिग्री पहुंचा तापमान
IIITDM में 14 मई से कैंप लगाया गया है, उस समय जबलपुर में तापमान करीब 42 डिग्री था, जो बीते तीन दिनों से 44 और 45 डिग्री के आसपास है। यही वजह है कि दिन के समय बहुत ज्यादा गर्मी हो रही है। माना जा रहा है कि तेज धूप के दौरान कैंप में आए कुछ कैडेट्स खाने-पीने में लापरवाही करने से बीमार हो गए। हालांकि इस संबंध में कैंप के ऑफिसर्स की ओर से कोई जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन कैडेट्स के बीमार होने की जांच शुरू कर दी गई है।
