Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

बरगी क्रूज हादसे की न्यायिक जांच शुरू, उपभोक्ता मार्गदर्शक मंच ने रखे तर्क; जानें आज पहली सुनवाई में क्या हुआ

Jabalpur Cruise Accident Investigation: बरगी डैम में हुए क्रूज हादसे की न्यायिक जांच प्रक्रिया अब आधिकारिक रूप से शुरू हो गई है। जस्टिस संजय द्विवेदी की मौजूदगी में मामले की सुनवाई आयोजित की गई।

  • Reported By: पवन पटेल | Edited By: सजल रघुवंशी
Updated On: May 26, 2026 | 09:30 PM

जबलपुर क्रूज हादसे की जांच आधिकारिक तौर पर शुरू (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Bargi Dam Cruise Accident Judicial Inquiry Start: बरगी डैम में 30 अप्रैल को हुए क्रूज हादसे की न्यायिक जांच प्रक्रिया अब आधिकारिक रूप से शुरू हो गई है। मंगलवार को कलेक्ट्रेट के कक्ष क्रमांक 43 में जांच आयोग के अध्यक्ष जस्टिस संजय द्विवेदी की मौजूदगी में मामले की सुनवाई आयोजित की गई।

सुनवाई के दौरान नागरिक उपभोक्ता मार्गदर्शक मंच ने हादसे से जुड़े कई अहम कानूनी और तकनीकी पहलुओं को आयोग के समक्ष प्रस्तुत किया। उल्लेखनीय है कि इस दर्दनाक हादसे में 13 पर्यटकों की जान चली गई थी।

नागरिक उपभोक्ता मार्गदर्शक मंच ने दिया यह तर्क

नागरिक उपभोक्ता मार्गदर्शक मंच के अध्यक्ष डॉ. पीजी नाजपांडे और अधिवक्ता वेदप्रकाश अधौलिया ने आयोग के समक्ष प्रस्तुत याचिका में तर्क दिया कि इंडियन वेसेल्स एक्ट 2021 में ऐसा कोई प्रावधान नहीं है, जो किसी दुर्घटनाग्रस्त क्रूज को जांच पूरी होने से पहले नष्ट करने की अनुमति देता हो। याचिका में यह भी कहा गया कि जिला प्रशासन के पास भी जांच प्रक्रिया पूरी होने से पूर्व हादसे का शिकार हुए क्रूज को खत्म करने का कोई वैधानिक अधिकार नहीं है।

सम्बंधित ख़बरें

35 वर्षों का मजबूत साथ…प्रेरणा और राष्ट्र प्रथम की भावना समेती है मामा की किताब ‘अपनापन’, जानें क्यों है खास

सागर कलेक्टरेट में जनसुनवाई के दौरान युवक ने जलाई रामचरितमानस, आत्मदाह का किया प्रयास; पूछताछ में सामने आई वजह

राजेंद्र भारती को दिल्ली हाईकोर्ट से बड़ा झटका; 14 जुलाई तक टली सुनवाई, उपचुनाव का रास्ता साफ?

सागर में कांग्रेस का महंगाई के खिलाफ मार्च, सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता; सरकार के खिलाफ लगाए नारे

आगामी सुनवाई में भी मंच को पक्ष रखने का मिलेगा अवसर

जांच आयोग ने नागरिक उपभोक्ता मार्गदर्शक मंच की ओर से उठाए गए कानूनी मुद्दों को गंभीर मानते हुए कहा कि सभी वैधानिक पहलुओं को जांच प्रक्रिया में प्रमुखता से शामिल किया जाएगा। आयोग ने यह भी कहा कि आगामी सुनवाई के दौरान मंच को अपने तर्क और पक्ष विस्तार से प्रस्तुत करने का पूरा अवसर उपलब्ध कराया जाएगा, ताकि मामले के सभी पहलुओं की निष्पक्ष जांच सुनिश्चित हो सके।

याचिका में क्रूज संचालन पर लगाए गए कई गंभीर आरोप

याचिका में क्रूज संचालन से जुड़ी कई तकनीकी और पर्यावरणीय खामियों का भी उल्लेख किया गया। नागरिक उपभोक्ता मार्गदर्शक मंच ने आयोग को बताया कि नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल ने 12 सितंबर 2023 के अपने आदेश में जलाशयों में चलने वाले क्रूज में केवल फोर स्ट्रोक इंजन उपयोग करने के निर्देश दिए थे। इसके बावजूद हादसे का शिकार हुए क्रूज में सिर्फ 100 एचपी क्षमता का इंजन लगाया गया था, जबकि दुर्घटना के दौरान उसका दूसरा इंजन भी जवाब दे गया था।

यह भी पढ़ें: 35 वर्षों का मजबूत साथ…प्रेरणा और राष्ट्र प्रथम की भावना समेती है मामा की किताब ‘अपनापन’, जानें क्यों है खास

याचिका में यह भी आरोप लगाया गया कि क्रूज संचालकों के पास पर्यावरणीय मानकों से जुड़े आवश्यक वैध दस्तावेज मौजूद नहीं थे। जबकि नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल के दिशा-निर्देशों के अनुसार जल संरचनाओं में संचालित वाहनों के लिए पर्यावरणीय अनुमति और तय मानकों का पालन करना अनिवार्य है।

Bargi dam cruise accident judicial inquiry start know what happened in first hearing

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 26, 2026 | 09:30 PM

Topics:  

  • Jabalpur Cruise Accident
  • Madhya Pradesh
  • MP News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.