कॉलेज छात्रा ने किराए के कमरे में लगाई फांसी, दीवार पर लिखे सुसाइड नोट में परिचितों को ठहराया जिम्मेदार
Indore Crime News:इंदौर के नेहरू नगर में 20 वर्षीय कॉलेज छात्रा ने किराए के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। कमरे की दीवार पर मिले कथित सुसाइड नोट में उसने अपनी मौत के परिजनों को जिम्मेदार बताया।
- Reported By: अंशुल मुकाती
छात्रा ने दिवार पर लिखा सुसाइड नोट (फोटो सोर्स - नवभारत)
Indore Girl Suicide : इंदौर के एमआईजी थाना क्षेत्र स्थित नेहरू नगर में 20 वर्षीय कॉलेज छात्रा ने अपने किराए के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
राजगढ़ की रहने वाली थी छात्रा
पुलिस के अनुसार मृतका की पहचान राजगढ़ जिले के ब्यावरा निवासी वैष्णवी बनावड़े के रूप में हुई है। वह इंदौर के एक निजी कॉलेज में कंप्यूटर साइंस द्वितीय वर्ष की छात्रा थी। पढ़ाई के साथ-साथ वह वीएफएक्स का प्रोफेशनल कोर्स भी कर रही थी और किराए के मकान में अकेली रहती थी।
फोन का जवाब नहीं मिलने पर खुला मामला
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि वैष्णवी का पिछले करीब एक वर्ष से एक युवक के साथ प्रेम संबंध था। घटना वाले दिन युवक ने उसे कई बार फोन किया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। चिंता होने पर वह छात्रा के किराए के मकान पहुंचा। दरवाजा अंदर से बंद था। मकान मालिक की मौजूदगी में दरवाजा तोड़ा गया तो वैष्णवी कमरे में फंदे पर लटकी मिली।
सम्बंधित ख़बरें
डाक सहायक की धारदार हथियार से हत्या, बेटी ने घर पहुंचकर देखा खौफनाक मंजर
सीलबंद पानी की बोतल में था खतरनाक एसिड, घूंट भरते ही लड़की उगलने लगी खून! देखिए VIDEO
इंदौर: पुण्योदय प्रकल्प में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बांटी 40 हजार कॉपियां, सेवा का दिया संदेश
युवाओं के दम पर विकसित भारत का संकल्प, 2027 होगा युवा वर्ष: CM डॉ. मोहन यादव
दीवार पर लिखा मिला सुसाइड नोट
कमरे की दीवार पर सफेद चॉक से लिखा एक सुसाइड नोट भी मिला है। इंदौर पुलिस के अनुसार नोट में वैष्णवी ने लिखा है कि वह अपनी इच्छा से यह कदम उठा रही है। उसने अपनी मां, भाई और प्रेमी के प्रति प्रेम व्यक्त किया है। वहीं अपनी मौत के लिए पिता और दादी को जिम्मेदार ठहराया है। पुलिस ने सुसाइड नोट को जब्त कर जांच में शामिल कर लिया है।
हर पहलू की जांच में जुटी पुलिस
एमआईजी थाना पुलिस का कहना है कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। सुसाइड नोट की सत्यता, पारिवारिक परिस्थितियों और अन्य संभावित कारणों की जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस परिजनों और संबंधित लोगों के बयान भी दर्ज कर रही है।
