Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

इंदौर में ‘वॉटर वॉर’, जीतू पटवारी की पानी रिपोर्ट पर भड़के महापौर पुष्यमित्र भार्गव; आरोपों को बताया साजिश

Indore Mayor Questioned Jitu Patwari Report: महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने जीतू पटवारी की वाटर रिपोर्ट को फर्जी बताया है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि रोज 360 MLD पानी जनता को मिल रहा है।

  • Reported By: अंशुल मुकाती | Edited By: सजल रघुवंशी
Updated On: May 29, 2026 | 09:25 PM

इंदौर महापौर पुष्यमित्र भार्गव (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Indore Water Dispute Pushyamitra Bhargav Statement: इंदौर में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी द्वारा शहर के पानी को लेकर जारी रिपोर्ट पर अब महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने तीखा पलटवार किया है। महापौर ने जीतू पटवारी की रिपोर्ट को पूरी तरह फेक, प्लान्ड और शहर को बदनाम करने की साजिश बताया है। उन्होंने कहा कि नगर निगम 360 एमएलडी से ज्यादा पानी शहरवासियों तक पहुंचा रहा है और कांग्रेस जनता में भ्रम फैलाने का काम कर रही है।

महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने प्रेस वार्ता में साफ कहा कि नगर निगम लगातार हर नागरिक तक पानी पहुंचाने के लिए काम कर रहा है। जिन इलाकों में बोरिंग सूख गए हैं वहां 650 से ज्यादा टैंकरों और हाइड्रेंट व्यवस्था के जरिए पानी उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हर संकट के समय राजनीति कर इंदौर की छवि खराब करने की कोशिश करती है।

कांग्रेस जनता को गुमराह कर रही है- पुष्यमित्र भार्गव

महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि बिजलपुर और मुसाखेड़ी में लगे स्काडा सिस्टम के जरिए नर्मदा जल सप्लाई का पूरा डिजिटल रिकॉर्ड मौजूद है और इसी आधार पर प्रतिदिन 360 एमएलडी से ज्यादा पानी शहर तक पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस शहर को बिना पानी का शहर बताकर जनता को गुमराह कर रही है।

सम्बंधित ख़बरें

उमरिया में भीषण हादसा, धार्मिक कार्यक्रम में जा रहे श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी; 4 की मौके पर मौत

इंदौर लोकायुक्त का एक्शन, शासकीय स्कूल के प्राचार्य को 10 हजार की घूस लेते रंगे हाथों पकड़ा; जानें पूरा मामला

MP बोर्ड का बड़ा फैसला, 10वी में बेसिक मैथ्स वाले भी 11वीं में चुन सकेंगे गणित; जानें क्यों लिया गया ये निर्णय

जबलपुर में दुकानदार ने 9 साल के बच्चे को फेंककर मारा कांच का गिलास; बीच-बचाव करने आए व्यक्ति पर भी किया हमला

महापौर ने उठाए जीतू पटवारी के दावे पर सवाल

पुष्यमित्र भार्गव ने जीतू पटवारी के उस दावे पर भी सवाल उठाए जिसमें शहर के 90 प्रतिशत पानी को जहरीला बताया गया था। उन्होंने कहा कि केवल 29 वार्डों से लिए गए 240 सैंपलों के आधार पर पूरे शहर को बदनाम नहीं किया जा सकता।

‘3 महीने तक नगर निगम को क्यों नहीं दी गई रिपोर्ट’

महापौर ने पूछा कि अगर पानी इतना खराब था तो रिपोर्ट तीन महीने तक नगर निगम को क्यों नहीं दी गई, उन्होंने सैंपल लेने की प्रक्रिया पर भी सवाल खड़े करते हुए कहा कि तस्वीरों में प्लास्टिक की बोतलों में सैंपल लिए जाते दिखाई दे रहे हैं, जबकि निर्धारित मानकों के अनुसार पानी के सैंपल विशेष कंटेनरों में लिए जाते हैं।

यह भी पढ़ें: उमरिया में भीषण हादसा, धार्मिक कार्यक्रम में जा रहे श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी; 4 की मौके पर मौत

महापौर ने इसे प्रथम दृष्टया संदिग्ध रिपोर्ट बताया, महापौर ने कांग्रेस नेताओं से जल संरक्षण को लेकर किए गए कार्यों का हिसाब भी मांगा और कहा कि सभी को राजनीति से ऊपर उठकर जल संरक्षण को जनआंदोलन बनाना चाहिए।

Water dispute pushyamitra bhargav statement questioned jitu patwari report

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 29, 2026 | 09:24 PM

Topics:  

  • Indore News
  • Jitu Patwari
  • Madhya Pradesh
  • MP News
  • Water Crisis

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.