Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शुक्र, 19 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

‘सोनम इंदौर लोटने की हिम्मत नहीं कर पाएगी…’, राजा रघुवंशी की मां का छलका दर्द; कोर्ट से की यह अपील

Uma Raghuvanshi Appeal: राजा रघुवंशी की मां उमा रघुवंशी ने कोर्ट से भावुक अपील करते हुए कहा है कि उन्हें न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है। उन्होंने आगे कहा कि सोनम रघुवंशी को दोबारा जेल भेजा जाना चाहिए।

  • Written By: सजल रघुवंशी
Updated On: May 02, 2026 | 05:24 PM

राजा की मां उमा रघुवंशी (सोर्स- आईएएनएस)

Follow Us
Follow Us:

Raja Raghuvanshi Mother Emotional Appeal To Court: इंदौर के चर्चित राजा-सोनम हत्याकांड में आरोपियों की जमानत याचिकाओं पर सुनवाई के बीच अब पीड़ित परिवार का दर्द खुलकर सामने आ रहा है। राजा रघुवंशी की मां उमा रघुवंशी ने कोर्ट से भावुक अपील करते हुए कहा है कि उन्हें न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है और सोनम को दोबारा जेल भेजा जाना चाहिए।

बता दें कि राजा रघुवंशी की हत्या के आरोप में जेल में बंद उनकी पत्नी सोनम रघुवंशी को बीते दिनों में जमानत मिल गई थी। तब भी राजा के परिवार का दर्द खुलकर सामने आया था। बता दें कि राजा की मां ने यह भी कहा कि उनके बेटे की हत्या के बाकी आरोपियों को भी जमानत नहीं मिलनी चाहिए।

राजा की मां का छलका दर्द

राजा रघुवंशी की मां उमा रघुवंशी ने कहा कि लगातार आरोपियों को मिल रही जमानत से वह बेहद दुखी हैं। उन्होंने जज से गुहार लगाते हुए कहा कि इस मामले में पुलिस से भले चूक हुई हो, लेकिन उन्हें न्यायालय से पूरी उम्मीद है कि यहां कोई गलती नहीं होगी। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि बाकी आरोपियों को जमानत नहीं मिलनी चाहिए और सोनम को फिर से जेल भेजा जाना चाहिए।

सम्बंधित ख़बरें

इंदौर के लिंबोदी तालाब पहुंचे CM मोहन यादव! खुद उठाया फावड़ा और श्रमदान कर दिया जल संरक्षण का महा-संदेश

स्कूल चले हम अभियान: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने दी छात्राओं के सपनों को नई उड़ान

इंदौर में CM को रोककर रो पड़ी महिला, मुआवजा से जुड़ा हुआ था मामला; मुख्यमंत्री ने ऑन-स्पॉट की कार्रवाई

राज्यसभा नामांकन विवाद पर महिला कांग्रेस का प्रदर्शन, भोपाल में निर्वाचन आयोग का पुतला दहन, जमकर की नारेबाजी

सोनम इंदौर लोटने की हिम्मत नहीं कर पाएगी- उमा रघुवंशी

उमा रघुवंशी का कहना है कि इंदौर की जनता और रघुवंशी समाज में भारी आक्रोश है, ऐसे में सोनम अब कभी इंदौर लौटने की हिम्मत नहीं कर पाएगी। भावुक होते हुए मां ने उस दिन को याद किया जब 2 मई को ही पिछले साल राजा और सोनम रघुवंशी शादी की खरीदारी के लिए साथ गए थे।

यह भी पढ़ें: जबलपुर क्रूज हादसा: हादसे के तकरीबन 48 घंटे बाद भी जारी रेस्कयू ऑपरेशन, अब तक 9 शव बरामद; जानें क्या है अपडेट

उमा रघुवंशी ने कही यह बड़ी बात

राजा की मां उमा रघुवंशी ने यह भी कहा कि आज तक उन्हें इस बात का दर्द है कि वह अपने बेटे को न्याय नहीं दिला पाई हैं। मां ने यह भी कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि कोर्ट न्याय करेगा और सोनम को सजा मिलेगी। साथ ही उन्होंने यह सवाल भी उठाया कि सोनम के परिवार को उससे पूछना चाहिए कि आखिर राजा की हत्या क्यों करवाई गई।

Raja raghuvanshi mother emotional appeal to court demand justice for son

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 02, 2026 | 05:24 PM

Topics:  

  • Indore News
  • Madhya Pradesh News
  • Raja Raghuvanshi Murder Case

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.