Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शनि, 20 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

एमवाय अस्पताल में राहुल गांधी का जन्मदिन मनाने पर हंगामा, कांग्रेस नेताओं की सुरक्षा कर्मियों से बहस

MY Hospital News:राहुल गांधी के जन्मदिन पर इंदौर के एमवाय अस्पताल पहुंचे कांग्रेस नेताओं का सुरक्षा कर्मियों से विवाद हो गया। रोक के बावजूद नेताओं ने अस्पताल परिसर में केक काटकर फल वितरित किये ।

  • Reported By: अंशुल मुकाती
Updated On: Jun 20, 2026 | 07:16 AM

एमवाय हॉस्पिटल में जन्मदिन मनाते कांग्रेस कार्यकर्त्ता

Follow Us
Follow Us:

Indore MY Hospital Controversy: शहर के एमवाय अस्पताल परिसर में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के जन्मदिन के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान विवाद की स्थिति बन गई। कांग्रेस पदाधिकारियों और अस्पताल के सुरक्षा प्रभारी के बीच अस्पताल परिसर में केक काटने तथा मरीजों को फल और बिस्कुट वितरित करने को लेकर तीखी बहस हुई। अस्पताल में चूहों के चलते प्रबंधन ने परिसर में खाना बाटने पर रोक लगा रखी थी।

कांग्रेस नेताओं ने लगाया रोक लगाने का आरोप

जानकारी के अनुसार, इंदौर कांग्रेस के कार्यकर्ता अस्पताल पहुंचे थे। उनका कहना था कि वे राहुल गांधी के जन्मदिन के अवसर पर मरीजों को फल और बिस्कुट वितरित कर सेवा कार्य करना चाहते हैं। लेकिन जब कार्यकर्त्ता अस्पताल पहुचें वहा तैनात सुरक्षा गार्डो ने उन्हें रोक दिया।

कांग्रेस नेताओं का आरोप था कि अस्पताल के सुरक्षा प्रभारी ने उन्हें परिसर में इस तरह की गतिविधि करने से रोक दिया। इस पर दोनों पक्षों के बीच बहस शुरू हो गई।

सम्बंधित ख़बरें

सोशल मीडिया पर चाकूबाजी का स्टंट पड़ा भारी, वायरल होते ही आरोपी गिरफ्तार

PHOTOS: 56 साल के हुए राहुल गांधी, कांग्रेस मुख्यालय में मना जश्न, बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरें हो रहीं वायरल

MP News: सिलेंडर वेंडर बनकर आए आरोपियों ने 50 से ज्यादा घरों में की चोरी; इंदौर से पकड़े गए राहुल और सौरव

राहुल गांधी के 56वें जन्मदिन पर खुली संपत्ति की कुंडली, 10 साल में दोगुनी हुई नेटवर्थ; कहां से कमाते हैं पैसा?

सुरक्षा व्यवस्था के बीच अस्पताल परिसर में काटा केक

एमवाय अस्पताल में विवाद के बावजूद कांग्रेस कार्यकर्ता पीछे नहीं हटे और अस्पताल परिसर में ही राहुल गांधी का जन्मदिन मनाते हुए केक काटा। इसके बाद मरीजों और उनके परिजनों को फल एवं बिस्कुट भी वितरित किए गए। कार्यक्रम के दौरान कुछ समय के लिए अस्पताल परिसर में हलचल का माहौल रहा।

यह भी पढें:मानसून से पहले अलर्ट: बस ऑपरेटरों को आरटीओ की सख्त हिदायत, पानी भरे पुल-पुलियों से नहीं गुजरें वाहन

अस्पताल की व्यवस्था पर उठे सवाल

अस्पताल परिसर में राजनीतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाने और सुरक्षा कर्मियों के साथ विवाद की घटना ने अस्पताल की व्यवस्थाओं पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। अस्पताल प्रबंधन की ओर से सार्वजनिक स्थानों पर भीड़ और आयोजन को नियंत्रित करने के लिए नियम बनाए गए हैं, वहीं इंदौर के कांग्रेस नेताओं का कहना है कि उनका उद्देश्य केवल सेवा कार्य करना था।

हालांकि, इस मामले में अस्पताल प्रबंधन की ओर से आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।

Rahul gandhi birthday row my hospital indore congress security clash

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 20, 2026 | 07:16 AM

Topics:  

  • Congress
  • Indore News
  • Madhya Pradesh News
  • Medical Hospital

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.