PHOTOS: 56 साल के हुए राहुल गांधी, कांग्रेस मुख्यालय में मना जश्न, बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरें हो रहीं वायरल
Rahul Gandhi Birthday Photos: राहुल गांधी ने कांग्रेस मुख्यालय में केक काटकर अपना 56वां जन्मदिन मनाया। खड़गे, प्रियंका और कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में इस दिन को सेवा और रोजगार मेले के रूप में मनाया गया।
- Written By: अर्पित शुक्ला
राहुल गांधी ने नई दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में केक काटकर अपना 56वां जन्मदिन मनाया। इस मौके पर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उन्हें शुभकामनाएं दीं।
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने राहुल गांधी को जन्मदिन की बधाई दी। दोनों नेताओं ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ उत्सव में हिस्सा लिया।
राहुल गांधी के 56वें जन्मदिन पर खुली संपत्ति की कुंडली, 10 साल में दोगुनी हुई नेटवर्थ; कहां से कमाते हैं पैसा?
राहुल गांधी के परशुराम अवतार वाली तस्वीर पर बवाल! BJP ने बताया हिंदू आस्था का अपमान, कांग्रेस ने क्या कहा?
मुंबई: ST Workers के ₹7,500 करोड़ हैं बकाया, सरकार से एकमुश्त आर्थिक सहायता की मांग
भोपाल में कांग्रेस की बड़ी हेल्थ स्ट्राइक, राहुल गांधी के जन्मदिन पर लगाया मुफ्त शिविर; जुटे सैकड़ों नागरिक
प्रियंका गांधी वाड्रा ने भाई राहुल गांधी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। इंदिरा भवन में पारिवारिक और राजनीतिक दोनों तरह का उत्साह देखने को मिला।
कांग्रेस मुख्यालय के बाहर राहुल गांधी के समर्थन में बड़े-बड़े पोस्टर लगाए गए। कार्यकर्ताओं ने उन्हें संविधान और सामाजिक न्याय का प्रतीक बताया।
राहुल गांधी के जन्मदिन पर कार्यकर्ताओं ने मिठाइयां बांटी और जश्न मनाया। पूरे दिन कांग्रेस मुख्यालय में उत्सव जैसा माहौल बना रहा।
बच्चों ने राहुल गांधी को चित्र और शुभकामना संदेश भेंट किए। राहुल ने उनसे मुलाकात कर उनका उत्साह बढ़ाया।
यूथ कांग्रेस ने रोजगार मेले का आयोजन कर युवाओं को अवसर उपलब्ध कराए। पार्टी ने इसे रोजगार के मुद्दे पर अपनी प्रतिबद्धता का संदेश बताया।
सोशल मीडिया पर राहुल गांधी को बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। देशभर के समर्थकों ने विभिन्न माध्यमों से शुभकामनाएं भेजीं।
