Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

PM मोदी की अपील का असर, इंदौर-उज्जैन मेयर ने कार छोड़ ई-रिक्शा और दोपहिया वाहन से किया सफर

Indore Ujjain Mayors Fuel Saving Drive: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील का असर दिखने लगा है। इंदौर और उज्जैन मेयर ने ई-रिक्शा और दोपहिया वाहन से सफर किया है।

  • Written By: प्रीतेश जैन
Updated On: May 15, 2026 | 01:20 PM

उज्जैन मेयर और इंदौर मेयर (फोटो सोर्स- नवभारत)

Follow Us
Close
Follow Us:

Fuel Saving Initiative MP: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ईंधन बचत की अपील का असर मध्य प्रदेश के इंदौर और उज्जैन में अब साफ तौर पर दिखाई देने लगा है। दोनों शहरों के महापौरों ने सप्ताह में एक दिन अपनी सरकारी और निजी कार का उपयोग नहीं करने का निर्णय लिया है।

इंदौर महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने घोषणा की है कि वह हर शुक्रवार विशेष परिस्थितियों को छोड़कर कार का उपयोग नहीं करेंगे। इसी क्रम में उन्होंने आज कार्यालय से संबंधित सभी काम दोपहिया वाहन से पूरे किए और लोगों से भी ईंधन बचत की अपील की।

नागरिकों से भी सार्वजनिक परिवहन अपनाने की अपील

मेयर पुष्यमित्र भार्गव ने नागरिकों से आग्रह किया कि वे भी सप्ताह में एक दिन अपनी कार को आराम देकर दोपहिया वाहन या अन्य वैकल्पिक साधनों का उपयोग करें, जिससे ईंधन की खपत कम हो सके।

सम्बंधित ख़बरें

MP हाईकोर्ट का बड़ा आदेश: आयुष चिकित्सा अधिकारियों की भर्ती पर अंतरिम रोक, सरकार और MPPSC से जवाब तलब

Ujjain Simhastha 2028: भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखकर संवर रही है बाबा महाकाल की नगरी: CM डॉ. मोहन यादव

डिलीवरी बॉय ने पार्सल में पत्थर भरकर चुरा लिए 7 iPhone, 3 महीने बाद पुलिस ने धरदबोचा

देवास पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट के आरोपी संग सांसद की तस्वीर वायरल, कांग्रेस ने पूछा- ये रिश्ता क्या कहलाता है?

उज्जैन में भी पहल शुरू

उज्जैन में भी mayor मुकेश टटवाल ने हर शुक्रवार कार छोड़कर ई-रिक्शा, पैदल या इलेक्ट्रिक वाहन से सफर करने का फैसला लिया है। शुक्रवार सुबह उन्होंने कोठी रोड स्थित अटल पार्क तक ई-रिक्शा से यात्रा की और आम लोगों से मुलाकात कर ईंधन बचत का संदेश दिया। इसके बाद उन्होंने शहर के विभिन्न वार्डों का निरीक्षण भी ई-रिक्शा से किया। महापौर ने कहा कि मौजूदा वैश्विक परिस्थितियों और ईंधन कीमतों में उतार-चढ़ाव को देखते हुए यह कदम जरूरी है।

ये भी पढ़ें : Convoy Controversy: काफिले पर अलग-अलग सजा क्यों? 50 गाड़ियों पर पद गया, 200 पर सिर्फ नोटिस

अधिकारियों से भी अपील

मुकेश टटवाल ने नगर निगम अधिकारियों और पार्षदों से भी सप्ताह में एक दिन कार के बजाय ई-रिक्शा, पैदल या इलेक्ट्रिक वाहनों का उपयोग करने की अपील की। उन्होंने बताया कि अगर सभी अधिकारी ऐसा करें तो हर सप्ताह करीब 250 लीटर पेट्रोल की बचत संभव है। महापौर ने यह भी कहा कि यह पहल केवल वर्तमान संकट तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि भविष्य में भी इसे जारी रखने पर विचार किया जा रहा है, ताकि शहर में ईंधन बचत और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिल सके।

Madhya pradesh indore ujjain mayors fuel saving initiative

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 15, 2026 | 01:20 PM

Topics:  

  • Indore News
  • Madhya Pradesh
  • Ujjain News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.