डिलीवरी बॉय ने पार्सल में पत्थर भरकर चुरा लिए 7 iPhone, 3 महीने बाद पुलिस ने धरदबोचा
Delivery Boy iPhone Parcel Scam: ग्वालियर में क्राइम ब्रांच ने डिलीवरी बॉय को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने पार्सल में से 7 आईफोन चुराकर उनमें पत्थर भर दिए थे। आरोपी 3 महीने से फरार था।
- Written By: प्रीतेश जैन
कॉन्सेप्ट इमेज (फोटो सोर्स- AI)
Gwalior iPhone Theft: ग्वालियर में इंस्टाकार्ट कंपनी के सात iPhone चुराकर उनके पार्सल में मोबाइल की जगह पत्थर भरकर फरार हुए डिलीवरी बॉय को पुलिस ने साढ़े तीन महीने बाद गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान ध्रुव सेम के रूप में हुई है, जिसे गुरुवार रात उसके घर के पास से पकड़ा गया।
क्राइम ब्रांच के मुताबिक आरोपी 21 जनवरी को कंपनी के सिल्वर इस्टेट स्थित ऑफिस से 28 पार्सल लेकर डिलीवरी के लिए निकला था, लेकिन शाम तक वापस नहीं लौटा। इसके बाद कंपनी ने उसकी तलाश शुरू की। जांच के दौरान ऑफिस में उसका डिलीवरी बैग और कुछ शिपमेंट मिले।
iPhone की जगह पार्सल में रखे मिले पत्थर
जांच में सामने आया कि ध्रुव ने 28 में से 16 पार्सल ग्राहकों तक पहुंचाए थे। वहीं 5 पार्सल सही हालत में मिले, लेकिन 7 पार्सल खोलने पर उनमें iPhone की जगह पत्थर भरे मिले। चोरी हुए मोबाइल की कीमत करीब 10 से 11 लाख रुपए बताई गई है।
सम्बंधित ख़बरें
जबलपुर के बड़ा फुहारा में अचानक ढही 3 मंजिला इमारत, बंद था बाजार; हो सकता था बड़ा हादसा
मुरैना में महापौर के पुराने घर की गली बदहाल, 4 साल से सड़क-नाली को तरस रहे लोग; लोगों ने कलेक्टर से लगाई गुहार
सीहोर में लुटेरी दुल्हन का आतंक: शादी के 3 दिन बाद गहने और 2 लाख लेकर फरार, न्याय के लिए भटक रहा परिवार
सीहोर में करोड़ों की नई बिल्डिंग पहली ही बारिश में पानी-पानी; अफसरों ने आंखें मूंदकर लिया हैंडओवर
घर लौटा तो पुलिस ने दबोचा
क्राइम ब्रांच लगातार आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी। गुरुवार रात पुलिस को सूचना मिली कि ध्रुव अपने घर पटियावाला मोहल्ला, अजयपुर गिरवाई इलाके में आया हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने इलाके की घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को क्राइम ब्रांच थाने लाया गया, जहां उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह जानने की कोशिश कर रही है कि चोरी किए गए iPhone उसने कहां बेचे या छिपाए हैं। हालांकि फिलहाल आरोपी पुलिस को स्पष्ट जानकारी नहीं दे रहा है।
ये भी पढ़ें : मध्य प्रदेश में पेट्रोल-डीजल 3-3 रुपए प्रति लीटर महंगा, जानें प्रमुख शहरों का नया रेट
मोबाइल बरामद करने में जुटी पुलिस
कंपनी के टीम लीडर राजकुमार शर्मा के अनुसार, ध्रुव 21 जनवरी की सुबह पार्सल लेकर निकला था। देर रात जब बैग और शिपमेंट की जांच की गई तो सात iPhone पार्सल में मोबाइल की जगह पत्थर रखे मिले। इसके बाद कंपनी ने तुरंत पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। क्राइम ब्रांच थाना प्रभारी अमित शर्मा ने बताया कि आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया था। अब पुलिस चोरी किए गए मोबाइल बरामद करने और पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी हुई है
