आंगनवाड़ियों के जरिए बच्चों के भविष्य को संवारने का अभियान शुरू, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने ली जिम्मेदारी
Kailash Upgrades Anganwadi:इंदौर में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने अपनी विधानसभा की सभी आंगनबाड़ी को सवारने का जिम्मा उठाया है, कैलाश विजयवर्गीय ने इसकी शुरुवात 200 आंगनबाड़ी से की है।
- Reported By: अंशुल मुकाती
आंगनवाड़ी के बच्चों के साथ मंत्री कैलाश विजयवर्गीय
Indore Anganwadi Development Mission: इंदौर में नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने अपनी विधानसभा क्षेत्र की आंगनवाड़ियों को बेहतर सुविधाओं से लैस करने का अभियान शुरू किया है।मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने खुद इसकी जिम्मेदारी उठाई है। इसी कड़ी में उन्होंने करीब 200 आंगनवाड़ियों के लिए नए फर्नीचर का वितरण किया,कार्यक्रम के दौरान कैलाश विजयवर्गीय ने आंगनवाड़ी को मंदिर बताया ।
आंगनवाड़ी को बताया संस्कारों का मंदिर
आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि आंगनवाड़ी केवल एक केंद्र नहीं बल्कि मंदिर है और यहां कार्य करने वाली महिलाएं उसकी पुजारी हैं। उन्होंने कहा कि यहां आने वाले बच्चे ईश्वर का स्वरूप हैं और उनकी सेवा करना भगवान की सेवा के समान है। उन्होंने कहा कि आंगनवाड़ी बच्चों को पोषण के साथ-साथ संस्कार भी देती है, इसलिए यहां बच्चों में नैतिक मूल्यों और ईश्वर के प्रति आस्था का विकास भी किया जाना चाहिए।
बच्चों में संस्कार और विनम्रता जरूरी
विजयवर्गीय ने अपने बचपन के अनुभव साझा करते हुए कहा कि माता-पिता द्वारा दिए गए संस्कार जीवनभर साथ रहते हैं। उन्होंने बच्चों को माता-पिता का सम्मान करने और विनम्रता अपनाने की सीख देने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि अहंकार का अंत रावण की तरह होता है, जबकि विनम्रता व्यक्ति को सम्मान दिलाती है।
सम्बंधित ख़बरें
जबलपुर के गैरीसन मैदान में ‘योग उत्सव’; राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने MP के राज्य स्तरीय मंच पर किया योगाभ्यास
भोपाल में NEET री-एग्जाम: 32 केंद्रों पर 13 हजार से अधिक छात्र दे रहे हैं परीक्षा; सुरक्षा अभेद्य
नीट यूजी री-एग्जाम आज: 57 केंद्रों पर 23 हजार छात्र देंगे परीक्षा, सुरक्षा के ख़ास इंतजाम
योग दिवस पर इंदौर ने रचा इतिहास, 10 हजार लोगों ने एक साथ किया भ्रामरी प्राणायाम
जनता की सेवा ही नारायण की सेवा
भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान मंत्री विजयवर्गीय ने कहा कि जनता-जनार्दन भगवान का विराट स्वरूप है और उनकी सेवा करना नारायण की सेवा करने के समान है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि विधानसभा क्षेत्र की समस्याओं का चरणबद्ध तरीके से समाधान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में जल संकट जैसी समस्याओं का भी कार्यकर्ताओं की सक्रियता से प्रभावी समाधान किया गया है।
यह भी पढें:योग दिवस पर इंदौर ने रचा इतिहास, 10 हजार लोगों ने एक साथ किया भ्रामरी प्राणायाम
अंत्योदय के सपने को साकार करने का संकल्प
पूर्व विधायक आकाश विजयवर्गीय ने कहा कि भाजपा सरकार पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय के सिद्धांत पर काम कर रही है। उन्होंने बताया कि आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की मांग पर बेहतर फर्नीचर उपलब्ध कराया गया है। उन्होंने कहा कि बच्चों को बेहतर शिक्षा, पोषण और संस्कार उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। साथ ही चेतावनी दी कि पोषण आहार में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
