योग दिवस पर इंदौर ने रचा इतिहास, 10 हजार लोगों ने एक साथ किया भ्रामरी प्राणायाम
Indore Yoga Day: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर इंदौर ने नया इतिहास रचते हुए 10 हजार से अधिक योग साधकों के साथ 3 मिनट 19 सेकंड तक सामूहिक भ्रामरी प्राणायाम कर एशिया वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया।
- Reported By: अंशुल मुकाती
गोपुर चौराहे पर योग करते केन्द्रीय मंत्री और अन्य (फोटो सोर्स - नवभारत )
Indore Bhramari Pranayama World Record: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर इंदौर ने योग के क्षेत्र में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया। नगर निगम इंदौर द्वारा संचालित योग मित्र अभियान के अंतर्गत गौपुर चौराहे पर आयोजित भव्य योग कार्यक्रम में 10 हजार योग साधकों ने एक साथ 3 मिनट 19 सेकंड तक भ्रामरी प्राणायाम कर एशिया वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया। इस उपलब्धि के साथ इंदौर ने योग के माध्यम से विश्व पटल पर अपनी अलग पहचान दर्ज कराई।
योग साधकों की रही बड़ी भागीदारी
महापौर पुष्यमित्र भार्गव की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री दुर्गादास उइके, प्रदेश के कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय सहित कई जनप्रतिनिधि और हजारों नागरिक मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 6 बजे हुई। इस दौरान योग साधकों ने म्यूजिकल योग प्रस्तुतियां दीं और योग प्रशिक्षक चेतना जोशी तिवारी ने विभिन्न योग आसनों का अभ्यास कराया।
योग मित्र वेबसाइट का शुभारंभ
कार्यक्रम के दौरान योग मित्र अभियान की आधिकारिक वेबसाइट का भी लोकार्पण किया गया। इस डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से शहर में संचालित योग गतिविधियों, योग केंद्रों और प्रशिक्षकों की जानकारी एक ही स्थान पर उपलब्ध होगी। नगर निगम का उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को योग से जोड़ना और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देना है।
सम्बंधित ख़बरें
योग करें, निरोग रहें… अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर इन मुख्यमंत्रियों ने दी देशवासियों बधाई
योग के रंग में रंगा अमेरिका! न्यूयॉर्क से टेक्सास तक दिखा भव्य नजारा, कई शहरों में हुआ आयोजन
Yoga VS Gym: योग या जिम? जानिए आपकी बॉडी और हेल्थ के लिए कौन-सा विकल्प है बेस्ट
21 जून क्यों है खास? जानिए अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का इतिहास और महत्व
योग अलंकरण सम्मान से सम्मानित हुए समाजसेवी
योग एवं समाजसेवा के क्षेत्र में विशेष योगदान के लिए वरिष्ठ समाजसेवी प्रेम गोयल, राम गोपाल व्यास और सपना पाल को योग अलंकरण सम्मान से सम्मानित किया गया।महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने उनके योगदान की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक बताया।
यह भी पढें: विकसित भारत @2047 का रोडमैप: MP में UIMR बनेगा विकास का नया केंद्र, 16000 वर्ग किमी से होगी नए युग की शुरुआत
नेताओं ने बताया योग का महत्व
केंद्रीय मंत्री दुर्गादास उइके ने कहा कि योग भारत की प्राचीन ऋषि परंपरा की अमूल्य धरोहर है, जो आज दुनिया के 151 देशों तक पहुंच चुकी है। वहीं कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने योग को शरीर, मन, आत्मा और बुद्धि के समन्वय का माध्यम बताया। महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने इस विश्व कीर्तिमान को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इंदौरवासियों को समर्पित करते हुए कहा कि जनभागीदारी और योग के प्रति समर्पण ने इंदौर को देश में विशिष्ट पहचान दिलाई है।
