डिजाइन इमेज 
वीडियो

भोपाल पुलिस का पर्दाफाश! चौकी से 100 मीटर दूर चल रहा जुआ, अंदर मोबाइल में मस्त दिखे खाकी वाले, देखें VIDEO

Bhopal Police Expose Gambling: एमपी की राजधानी भोपाल में पुलिस चौकी से महज सौ मीटर दूर सरेआम जुआ खेलने का वीडियो वायरल। अंदर मोबाइल में मस्त दिखे पुलिसकर्मी, आम जनता के सिर्फ चालान काटने में व्यस्त।

करुणा नंद शाहवाल

Bhopal Gambling Revealed Near Police Outpost: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े करने वाली एक चौंकाने वाली तस्वीर सामने आई है। भोपाल के बोर्ड ऑफिस चौराहे पर पुलिस चेकिंग लगाकर बिना हेलमेट और लाइसेंस के वाहन चालकों के धड़ल्ले से चालान काट रही थी, लेकिन ठीक उसी पुलिस बूथ और चौकी से महज 100 मीटर की दूरी पर सड़क किनारे खुलेआम जुआ खेला जा रहा था।

हैरानी की बात यह है कि पुलिस चौकी के अंदर बैठे पुलिसकर्मी अपनी जिम्मेदारी निभाने के बजाय मोबाइल फोन में व्यस्त नजर आए। आम जनता को नियमों का पाठ पढ़ाने वाली पुलिस की नाक के नीचे चल रहे इस अवैध खेल ने प्रशासनिक चौकसी और कानून व्यवस्था के दावों की पोल खोल दी है। इस गंभीर लापरवाही को लेकर नागरिकों और मीडिया द्वारा पुलिस प्रशासन की जवाबदेही पर बड़े सवाल उठाए जा रहे हैं।

सहारनपुर मस्जिद पर गरमाई सियासत, मायावती ने बुलडोजर कार्रवाई रोकने की मांग की, कहा- तुरंत रोके कार्रवाई

Teacher’s Day पर PM मोदी की शिक्षकों संग खास बातचीत, पब्लिक स्पीकिंग से लेकर बच्चों के टैलेंट तक पर हुई चर्चा

Operation Chakra 6: डिजिटल अरेस्ट का खौफनाक खेल! 3 महीने बंधक बनाकर ऐंठे 42.36 करोड़, CBI ने दबोचे 3 एजेंट

शिक्षक दिवस पर डॉ. राधाकृष्णन को नमन, योगी-गडकरी समेत कई नेताओं ने दी शिक्षकों को शुभकामनाएं

केन्या ने टाटा केमिकल्स से तोड़ा नाता, 100 साल पुराना समझौता रद्द, शेयर बाजार पर असर, कहा- किसी के गुलाम नहीं