Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Indore News: जल संकट पर मुख्यमंत्री मोहन यादव सख्त, अधिकारियों को दिए तत्काल राहत के निर्देश

CM Mohan Yadav Meeting: इंदौर में जल संकट को लेकर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अधिकारियों की बैठक ली। मीटिंग में सीएम ने जनता को तत्काल राहत देने के लिए अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए हैं।

  • Reported By: अंशुल मुकाती | Edited By: प्रीतेश जैन
Updated On: Jun 01, 2026 | 07:45 AM

मीटिंग लेते मुख्यमंत्री मोहन यादव (फोटो सोर्स- नवभारत)

Follow Us
Close
Follow Us:

Indore Water Crisis: इंदौर में गहराते जल संकट को लेकर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त रुख अपनाते हुए प्रशासनिक अधिकारियों को आमजन को जल्द राहत पहुंचाने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने संभागायुक्त कार्यालय पहुंचकर शहर की पेयजल व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की और कहा कि नागरिकों को पानी की समस्या से राहत दिलाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने जलापूर्ति से जुड़ी व्यवस्थाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं किए जाने की बात कही।

समीक्षा बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि 24 घंटे संचालित जल नियंत्रण कक्ष के माध्यम से प्रतिदिन सुबह और शाम जलापूर्ति की स्थिति की निगरानी की जाए। उन्होंने कहा कि जिन वार्डों में जल संकट अधिक है, वहां विशेष जलापूर्ति योजना लागू कर प्राथमिकता के आधार पर पानी उपलब्ध कराया जाए ताकि लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े।

मुख्यमंत्री ने जताई चिंता

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने शहर में नल सप्लाई के समय और जल वितरण में आ रही असमानताओं पर भी चिंता जताई। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी क्षेत्रों में संतुलित और समान जल वितरण सुनिश्चित किया जाए। साथ ही शासकीय महाविद्यालयों, छात्रावासों, अस्पतालों और अन्य आवासीय संस्थानों में पेयजल की उपलब्धता पर विशेष ध्यान देने को कहा।

सम्बंधित ख़बरें

MP Weather Update: मध्य प्रदेश में गर्मी पर बारिश का ब्रेक, लेकिन मानसून की एंट्री होगी लेट, आज यहां अलर्ट

CM मोहन यादव ने जीतू पटवारी को कहा ‘रद्दी’ प्रदेश अध्यक्ष, तो भड़के दिग्विजय सिंह; तत्काल माफी की रखी मांग

‘कार्यकर्ता ही संगठन की सबसे बड़ी ताकत’, इंदौर में बोले CM मोहन यादव; पीएम मोदी के नेतृत्व की जमकर की तारीफ

पानी को लेकर कांग्रेस में आपसी घमासान, शहर अध्यक्ष चौकसे पर लगे गंभीर आरोप, इस नेता ने इस्तीफे का किया ऐलान

सीएम ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

बैठक में पानी की चोरी और मोटरों के जरिए अवैध रूप से जल खींचने की शिकायतों पर भी चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने ऐसे मामलों के खिलाफ विशेष अभियान चलाने और दोषियों पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जल संकट के समय किसी भी प्रकार की अनियमितता को गंभीरता से लिया जाएगा।

जलापूर्ति के लिए उठाए जाएं जरूरी कदम

सीएम यादव ने इंदौर नगर निगम अधिकारियों को शहर की बड़ी जल टंकियों का पूर्ण क्षमता के साथ उपयोग करने, नगर निगम एवं निजी टैंकरों की गतिविधियों की मिनट-टू-मिनट मॉनिटरिंग करने तथा पाइपलाइन लीकेज को तत्काल सुधारने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि जलापूर्ति व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए हर जरूरी कदम उठाए जाएं।

ये भी पढ़ें : Ujjain News: ‘सलमान खान’ से शांतनु बना युवक, अपनाया सनातन धर्म; मौनतीर्थ पीठ के महामंडलेश्वर ने कराई घर-वापसी

स्वीकार नहीं की जाएगी ढिलाई

मुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया कि आवश्यकता पड़ने पर भोपाल से वरिष्ठ अधिकारियों की टीम को दोबारा इंदौर भेजा जाएगा, ताकि जल संकट का प्रभावी और स्थायी समाधान सुनिश्चित किया जा सके। उन्होंने कहा कि नागरिकों को राहत पहुंचाने में किसी भी स्तर पर ढिलाई स्वीकार नहीं की जाएगी।

Cm mohan yadav review indore water crisis water supply action plan

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 01, 2026 | 07:45 AM

Topics:  

  • Indore News
  • Madhya Pradesh News
  • Mohan Yadav
  • Water Crisis

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.