इंदौर की कृष्ण बाग कॉलोनी में 80 से ज्यादा मकानों पर बुलडोजर का खतरा, 20 साल बाद बेघर होने की आशंका

Indore Bulldozer Action : सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद जिला प्रशासन ने शुरू की मकानों की मार्किंग। 26 नवंबर से पहले कब्जा खाली कराने की तैयारी। रहवासियों ने पूछा- मकान बनते समय क्यों नहीं रोका?
Indore Krishna Bagh Colony demolition news
रहवासियों से बातचीत करती नवभारत की टीमफोटो सोर्स - नवभारत
Published on: 
Updated on: 

Highlights :

  • इंदौर की 20 साल पुरानी कृष्ण बाग कॉलोनी में कार्रवाई की आशंका।

  • 80 से अधिक मकानों की मार्किंग शुरू।

  • सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद जिला प्रशासन की कार्रवाई।

  • 26 नवंबर से पहले कब्जा खाली कराने की जानकारी।

  • रहवासियों ने पूछा- मकान बनते समय प्रशासन ने क्यों नहीं रोका?

Indore Krishna Bagh Colony Bulldozer Action : इंदौर शहर की करीब 20 साल पुरानी कृष्ण बाग कॉलोनी में रहने वाले 80 से अधिक परिवारों के सामने बेघर होने का खतरा मंडरा रहा है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद जिला प्रशासन ने मकानों को हटाने के लिए मार्किंग शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि प्रशासन को 26 नवंबर से पहले कब्जा खाली कराना है। इस कार्रवाई की आशंका से कॉलोनी के रहवासियों में चिंता और नाराजगी है।

20 साल से रह रहे परिवारों के सामने बेघर होने का संकट

कृष्ण बाग कॉलोनी के रहवासियों का कहना है कि वे पिछले करीब दो दशक से यहां मकान बनाकर रह रहे हैं। किसी ने अपनी जीवनभर की जमा पूंजी लगाकर घर बनाया, तो किसी ने वर्षों की कमाई से परिवार के लिए छत तैयार की। अब इतने साल बाद मकानों पर कार्रवाई की आशंका ने परिवारों की चिंता बढ़ा दी है।

रहवासियों का सवाल- मकान बनते समय क्यों नहीं रोका?

कॉलोनी के लोगों का सवाल है कि जब वे मकान बना रहे थे और यहां रहना शुरू कर रहे थे, तब प्रशासन ने उन्हें क्यों नहीं रोका? रहवासियों का कहना है कि यदि जमीन या निर्माण को लेकर कोई आपत्ति थी तो कार्रवाई पहले ही क्यों नहीं की गई। अब 20 साल बाद उन्हें घर खाली करने की स्थिति का सामना करना पड़ रहा है।

26 नवंबर से पहले कब्जा खाली कराने की तैयारी

इंदौर शहर में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद जिला प्रशासन की ओर से 80 से अधिक मकानों की मार्किंग की जा रही है। जानकारी के मुताबिक, प्रशासन को 26 नवंबर से पहले कब्जा खाली कराना है। ऐसे में कॉलोनी के परिवारों के सामने आगे रहने और अपने सामान को सुरक्षित रखने की चिंता खड़ी हो गई है।

Indore Krishna Bagh Colony demolition news
बीती बातें : बेटी यशोधरा की जिद के आगे झुकी थीं राजमाता विजया राजे सिंधिया, पैरोल पर आईं तो सताई शादी की चिंता

ग्राउंड जीरो पर पहुंची नवभारत लाइव की टीम

कृष्ण बाग कॉलोनी में नवभारत लाइव की टीम ने ग्राउंड जीरो पर पहुंचकर रहवासियों से बातचीत की। इस दौरान लोगों ने अपनी परेशानी साझा करते हुए बताया कि सालों की मेहनत और जमा पूंजी से बनाए गए मकानों को छोड़ने की नौबत आ रही है। आखिर 20 साल बाद इन परिवारों के सामने बेघर होने का संकट क्यों खड़ा हुआ है?