Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

इंदौर ने निभाया इंसानियत का फर्ज, नीदरलैंड के युवक को 5 महीने भटकने के बाद पहुंचाया घर

Indore Helped A Dutch Man:मुंबई में ठगी और चोरी का शिकार होकर पांच महीने तक भारत में भटक रहे नीदरलैंड के युवक लुसियानो को इंदौर के समाजसेवियों और जिला प्रशासन ने वापस घर भेजने में मदद की।

  • Reported By: अंशुल मुकाती
Updated On: Jun 13, 2026 | 01:30 PM

नीदरलैंड के रहने वाले लुसियानो के साथ इंदौर के युवक (फोटो सोर्स - नवभारत)

Follow Us
Follow Us:

Indore Helps Netherlands Man: स्वच्छता के लिए देशभर में पहचान बना चुका इंदौर एक बार फिर अपनी इंसानियत के कारण चर्चा में है। नीदरलैंड का रहने वाला लुसियानो बेहतर भविष्य और अभिनेता बनने के सपने लेकर भारत आया था, लेकिन मुंबई में उसके साथ हुई चोरी और ठगी ने उसकी जिंदगी बदल दी। पैसे और जरूरी दस्तावेजों से हाथ धोने के बाद वह महीनों तक अलग-अलग शहरों में भटकता रहा।

एक महीने पहले पंहुचा था युवक इंदौर

करीब एक महीने पहले लुसियानो इंदौर पहुंचा, जहां उसके पास न रहने की जगह थी और न ही खाने की व्यवस्था। इंदौर की सामाजिक संस्थाओ ने उसकी स्थिति को समझा और जिला प्रशासन से संपर्क किया।

कलेक्टर तक पंहुचा मामला, प्रशासन ने की मदद

मामला कलेक्टर शिवम वर्मा तक पहुंचा, जिसके बाद प्रशासन ने युवक के दस्तावेजों की जांच, पुलिस सत्यापन और अन्य आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कराई। वहीं समाजसेवियों और शहर के लोगों ने आर्थिक सहयोग जुटाकर करीब 35 हजार रुपये के हवाई टिकट की व्यवस्था की।

सम्बंधित ख़बरें

MP में UCC पर आया नया अपडेट, CM मोहन यादव ने बैठक में लिया बड़ा फैसला; देखें VIDEO

मुरैना में प्लाईवुड से भरे ट्रक में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक, ड्राइवर-कंडक्टर ने कूदकर बचाई जान

रतलाम के पलसोड़ी में औद्योगिक क्षेत्र विवाद के दौरान पथराव, 4 पर FIR, एक दर्जन से अधिक लोग भेजे गए जेल

कच्चे मकान में रहकर बुने पक्के सपने, रेल चलाने निकली रीवा की बेटी, संघर्षों को हराकर बनी असिस्टेंट लोको पायलट

इंदौर का नमकीन साथ लेकर गया युवक

सभी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद लुसियानो को इंदौर से मुंबई और वहां से नीदरलैंड के एम्स्टर्डम के लिए रवाना किया गया। विदाई के समय उसे इंदौर की प्रसिद्ध नमकीन, मिठाइयां और कई उपहार भी भेंट किए गए। इस अपनापन को देखकर विदेशी युवक भावुक हो गया और उसने इंदौरवासियों का दिल से आभार व्यक्त किया।

यह भी पढें:ब्रिक्स कृषि सम्मेलन: मंत्रियों की बैठक में हुआ मंथन, छोटे किसानों और वैश्विक खाद्य सुरक्षा पर होगा मंथन

इंसानियत की नई पहचान बना इंदौर

यह सिर्फ एक विदेशी नागरिक की घर वापसी की कहानी नहीं, बल्कि उस मानवीय संवेदना की मिसाल है जिसने एक अनजान व्यक्ति को अपना समझकर उसका हाथ थामा। इंदौर ने एक बार फिर साबित कर दिया कि यहां सिर्फ स्वच्छता ही नहीं, बल्कि दिल भी सबसे बड़े हैं।

Indore kindness foreign tourist gets home support

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 13, 2026 | 01:30 PM

Topics:  

  • Foreign News
  • Indore News
  • Madhya Pradesh News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.