सगाई टूटने से नाराज युवक की करतूत, प्रेमिका की मां को 250 फीट गहरी खाई में धकेला
Khodra Mahadev Temple Murder: सगाई टूटने से नाराज युवक ने प्रेमिका की मां की हत्या कर दी है। आरोपी ने महिला को 250 फीट गहरी खाई में धक्का दे दिया। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।
- Written By: प्रीतेश जैन
कॉन्सेप्ट इमेज (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
Indore Murder Case: इंदौर के महू में एक सनसनीखेज हत्याकांड सामने आया। यहां एक शख्स ने सगाई टूटने से नाराज होकर प्रेमिका की मां की हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी ने प्रेमिका के सामने हत्या की बात कबूल ली। युवती की सूचना पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक बड़गोंदा थाना क्षेत्र के बुरालिया स्थित खोदरा महादेव मंदिर की करीब 250 फीट गहरी खाई में एक युवक ने अपनी प्रेमिका की मां को धक्का देकर मौत के घाट उतार दिया। मृतका की पहचान किरण चौबे (36 साल) के रूप में हुई है।
परिवार के विरोध के चलते टूट गई थी सगाई
आरोपी राहुल (18 साल) और मृतका की नाबालिग बेटी सहपाठी हैं। राहुल का परिवार के घर आना-जाना था और वह मृतका के बेटे अनुराग के साथ टाइल्स लगाने का काम भी करता था। कुछ समय पहले दोनों की सगाई भी कराई गई थी, लेकिन परिवार के विरोध के चलते रिश्ता तोड़ दिया गया था।
सम्बंधित ख़बरें
सीधी: CMHO के छापे में खुली चुरहट अस्पताल की पोल, डॉक्टर समेत कर्मचारी गायब; दवा संकट और गंदगी पर फूटा गुस्सा
दतिया में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, जीत के बाद निकला भव्य विजय जुलूस; उमंग सिंगार ने जनता से किया वादा
रीवा में सूने मकान पर चोरों का बड़ा धावा; ताला तोड़कर 5-6 लाख के जेवर और नकदी ले उड़े बदमाश
उज्जैन के इस मंदिर में 15 नहीं बल्कि 11 अगस्त को मनाया जाएगा स्वतंत्रता दिवस; जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी
सगाई टूटने से नाराज था आरोपी
बताया जा रहा है कि इसी रंजिश में राहुल ने वारदात की साजिश रची। आरोपी मां-बेटी को दर्शन कराने के बहाने मंदिर ले गया। वहां उसने नाबालिग लड़की को ऊपर ही रोक दिया और किरण चौबे को नीचे खाई की ओर ले गया। मौका मिलते ही उसने महिला को गहरी खाई में धक्का दे दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों की मदद से करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद महिला का शव खाई से बाहर निकाला गया।
ये भी पढ़ें : इंदौर में फिर दिखा तेज रफ्तार का कहर, पिकअप ने ले ली युवती की जान, सामने आई सीसीटीवी फुटेज- देखें VIDEO
हत्या के बाद आरोपी ने खुद किया खुलासा
परिजनों के मुताबिक वारदात के बाद आरोपी राहुल ने नाबालिग लड़की को तुरंत कुछ नहीं बताया और टायर पंक्चर होने का बहाना बनाकर उसे साथ ले गया। देर रात उसने लड़की से कहा ‘मैंने तेरी मां को निपटा दिया है।’ इसके बाद घबराई लड़की ने अपने भाई अनुराग को सूचना दी। अनुराग ने रात करीब 12 बजे थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुटी है।
