गुटकेश्वर मंदिर से सदर बाजार तक सड़क चौड़ीकरण शुरू, 60 फीट चौड़ी सड़क के लिए नगर निगम ने की रिमूवल कार्रवाई
Gutkeshwar Sadar Bazar Road: इंदौर नगर निगम ने गुटकेश्वर मंदिर से सदर बाजार रोड तक 60 फीट चौड़ी सड़क निर्माण के लिए रिमूवल कार्रवाई शुरू कर दी है।इस इलाके में 60 फीट चौड़ी सड़क निगम बनाने जा रहा है।
- Reported By: अंशुल मुकाती
सड़क निर्माण में बाधक हिस्सों पर कारवाई करती निगम की पोकलेन मशीन (फोटो सोर्स - नवभारत)
Indore Nigam Road Action: शहर में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में नगर निगम ने गुटकेश्वर मंदिर से सदर बाजार रोड तक सड़क चौड़ीकरण का कार्य तेज कर दिया है। इसी क्रम में सोमवार को सड़क निर्माण में बाधक बने अतिक्रमण और निर्माणों को हटाने के लिए निगम के रिमूवल विभाग द्वारा कार्रवाई की गई। प्रस्तावित मार्ग को 60 फीट चौड़ा बनाया जाएगा, जिससे क्षेत्र के हजारों नागरिकों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।
आयुक्त के निर्देश पर हुई कार्रवाई
नगर निगम आयुक्त श्री क्षितिज सिंघल के निर्देशानुसार रिमूवल अभियान चलाया गया। कार्रवाई के दौरान अपर आयुक्त सहित भवन और कर्मचारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने निर्माण कार्य में बाधा बनने वाले हिस्सों को हटाने की प्रक्रिया पूरी कराई।इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिसबल भी तैनात किया गया था।
तीन प्रमुख क्षेत्रों को मिलेगा सीधा लाभ
नगर निगम के अनुसार सड़क चौड़ीकरण से चंद्रभागा, हरसिद्धि और सदर बाजार क्षेत्र के बीच आवागमन पहले की तुलना में अधिक सुगम होगा। वर्तमान में इस मार्ग पर संकरी सड़क और बढ़ते यातायात के कारण अक्सर जाम की स्थिति बनती है। 60 फीट चौड़ी सड़क बनने के बाद यातायात का दबाव कम होगा और लोगों का सफर आसान होगा।
सम्बंधित ख़बरें
नवभारत विशेष: केन-बेतवा लिंक प्रोजेक्ट के खिलाफ आंदोलन, इसे लेकर इतनी चिंताएं क्यों हैं?
मुरैना में सरकारी जमीन के विवाद में खूनी संघर्ष, ताबड़तोड़ फायरिंग में दो सगे भाइयों की मौत, दो गंभीर
सावन के पहले सोमवार पर बाबा महाकाल का दिव्य श्रृंगार, दर्शन के लिए उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
दतिया उपचुनाव की मतगणना शुरू: भाजपा-कांग्रेस में सीधी टक्कर, पहले रुझान पर सबकी नजर
ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत
इंदौर में स्थानीय नागरिकों और व्यापारियों के लिए यह परियोजना महत्वपूर्ण मानी जा रही है। सड़क चौड़ी होने से वाहनों की आवाजाही व्यवस्थित होगी, आपातकालीन सेवाओं को भी बेहतर मार्ग मिलेगा और क्षेत्र में लगने वाले रोजाना के जाम से काफी हद तक राहत मिलने की उम्मीद है।
शहर के विकास में निगम का एक और सख्त कदम
नगर निगम लगातार शहर के प्रमुख मार्गों के चौड़ीकरण और यातायात सुधार की दिशा में कार्य कर रहा है। गुटकेश्वर मंदिर से सदर बाजार तक 60 फीट चौड़ी सड़क का निर्माण भी इसी योजना का हिस्सा है। निगम अधिकारियों का कहना है कि रिमूवल कार्रवाई पूरी होने के बाद निर्माण कार्य को गति देकर सड़क को जल्द तैयार करने का प्रयास किया जाएगा, ताकि क्षेत्रवासियों को इसका लाभ शीघ्र मिल सके।
