Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • सोम, 3 अगस्त 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

सावन के पहले सोमवार पर बाबा महाकाल का दिव्य श्रृंगार, दर्शन के लिए उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

Ujjain Mahakal Temple : सावन के पहले सोमवार पर उज्जैन के महाकाल मंदिर में बाबा महाकाल की दिव्य भस्म आरती और भव्य श्रृंगार हुआ। लाखों श्रद्धालुओं ने दर्शन किए, प्रशासन ने विशेष व्यवस्थाएं कीं।

  • Reported By: अजय नीमा | Edited By: प्रीतेश जैन
Updated On: Aug 03, 2026 | 08:28 AM

बाबा महाकाल (फोटो सोर्स- नवभारत)

Follow Us
Follow Us:

Sawan First Monday Mahakal Bhasma Aarti: सावन के पहले सोमवार पर उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में श्रद्धा, भक्ति और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला। तड़के करीब ढाई बजे मंदिर के पट खुलते ही पूरा परिसर ‘जय महाकाल’ के जयघोष से गूंज उठा। भस्म आरती में शामिल होने और बाबा महाकाल के दर्शन के लिए देर रात से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग गई थीं। मंदिर परिसर में भक्ति का माहौल देखते ही बन रहा था।

परंपरा के अनुसार सबसे पहले भगवान महाकाल को हरिओम जल अर्पित किया गया। इसके बाद दूध, दही, घी, शहद और ताजे फलों के रस से पंचामृत अभिषेक किया गया। वैदिक मंत्रोच्चार और धार्मिक विधि-विधान के बीच संपन्न हुए इस पूजन में मंदिर का वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया। अभिषेक के बाद भगवान का भांग और सूखे मेवों से आकर्षक एवं दिव्य श्रृंगार किया गया।

भस्म आरती में अलौकिक स्वरूप

निराकार से साकार रूप में विराजमान बाबा महाकाल को महानिर्वाणी अखाड़े की ओर से पवित्र भस्म अर्पित की गई। इसके बाद मंदिर के पुजारियों ने महाआरती संपन्न कराई। भस्म आरती के दौरान बाबा महाकाल के अलौकिक स्वरूप के दर्शन कर हजारों श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे। श्रद्धालुओं ने हर-हर महादेव और जय महाकाल के जयघोष के साथ बाबा का आशीर्वाद प्राप्त किया।

सम्बंधित ख़बरें

मुरैना में सरकारी जमीन के विवाद में खूनी संघर्ष, ताबड़तोड़ फायरिंग में दो सगे भाइयों की मौत, दो गंभीर

दतिया उपचुनाव की मतगणना शुरू: भाजपा-कांग्रेस में सीधी टक्कर, पहले रुझान पर सबकी नजर

दतिया उपचुनाव: परिणाम से ठीक पहले कांग्रेस का बड़ा एक्शन, पूर्व विधायक राजेंद्र भारती पार्टी से निलंबित

MP कांग्रेस में बड़े बदलाव की तैयारी: दिल्ली दरबार में हाजिरी देंगे शीर्ष नेता, 4 अगस्त को समीक्षा बैठक

चलित भस्म आरती की विशेष व्यवस्था

सावन के पहले सोमवार पर भारी भीड़ को देखते हुए महाकाल मंदिर समिति ने विशेष व्यवस्थाएं कीं। जिन श्रद्धालुओं को अग्रिम बुकिंग के माध्यम से भस्म आरती में प्रवेश नहीं मिल सका, उनके लिए चलित भस्म आरती दर्शन की व्यवस्था की गई। इससे बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं को बाबा महाकाल के दिव्य स्वरूप के दर्शन कराने में सफलता मिली।

ये भी पढ़ें : दतिया उपचुनाव की मतगणना शुरू: भाजपा-कांग्रेस में सीधी टक्कर, पहले रुझान पर सबकी नजर

5 लाख श्रद्धालुओं के लिए व्यापक इंतजाम

जिला कलेक्टर ने स्वयं मंदिर पहुंचकर भस्म आरती में हिस्सा लिया और व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। प्रशासन के अनुसार रविवार को ही चार लाख से अधिक श्रद्धालु महाकाल मंदिर में दर्शन कर चुके थे, जबकि सावन के पहले सोमवार पर पांच लाख से अधिक श्रद्धालुओं के आने का अनुमान है। इसे देखते हुए सुरक्षा, यातायात, स्वास्थ्य, पेयजल, पार्किंग और दर्शन व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। प्रशासन और मंदिर समिति लगातार व्यवस्थाओं की निगरानी कर रही है ताकि श्रद्धालुओं को सुगम और सुरक्षित दर्शन का लाभ मिल सके।

Mahakal sawan first monday bhasma aarti divine shringar ujjain

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 03, 2026 | 08:28 AM

Topics:  

  • Madhya Pradesh News
  • Mahakal Temple
  • Ujjain News
  • Ujjain Temple

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.