Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • बुध, 29 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

इंदौर में हाथी हादसे के बाद प्रशासन सख्त, शहर में हाथियों के प्रवेश पर लगेगी रोक

Safety Measures:इंदौर के राजनगर में हाथी के हमले में ऑटो चालक की मौत के बाद प्रशासन ने शहर में हाथी सहित बड़े वन्य प्राणियों के प्रवेश के लिए एसओपी बनाकर सख्त सुरक्षा नियम लागू करने का फैसला किया।

  • Reported By: अंशुल मुकाती
Updated On: Jul 29, 2026 | 07:23 AM

इंदौर कलेक्टर शिवम् वर्मा (फोटो सोर्स - नवभारत )

Follow Us
Follow Us:

Indore to Introduce SOP for Entry of Elephants:राजनगर में हाथी के हमले में ऑटो चालक विजय राव की मौत के बाद जिला प्रशासन ने शहर में हाथी सहित अन्य बड़े वन्य प्राणियों के प्रवेश को लेकर सख्त रुख अपनाया है। कलेक्टर शिवम वर्मा ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में किसी भी धार्मिक, सामाजिक या सार्वजनिक आयोजन में हाथी अथवा अन्य बड़े वन्य प्राणियों को शहर में लाने से पहले प्रशासनिक अनुमति, सुरक्षा व्यवस्था और भीड़ नियंत्रण के निर्धारित मानकों का पालन अनिवार्य होगा। इसके लिए जिला प्रशासन जल्द ही विस्तृत स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर तैयार करेगा।

राजनगर में हुआ था दर्दनाक हादसा

शनिवार को राजनगर में एक धार्मिक आयोजन के लिए उज्जैन के निर्मोही अखाड़े का हाथी इंदौर लाया गया था। आयोजन के दौरान ऑटो चालक विजय राव हाथी को गुड़-चना खिलाने के लिए उसके पास पहुंचे। इसी दौरान हाथी अचानक आक्रामक हो गया और विजय को सूंड से उठाकर पटक दिया। इसके बाद हाथी ने उन्हें कुचल दिया। गंभीर रूप से घायल विजय को अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना का वीडियो सामने आने के बाद सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए।

अनुमति और सुरक्षा व्यवस्था की जांच

जिला प्रशासन अब यह जांच कर रहा है कि हाथी को शहर में लाने के लिए आवश्यक अनुमति ली गई थी या नहीं, वन विभाग के दिशा-निर्देशों का पालन हुआ था या नहीं तथा आयोजन स्थल पर पर्याप्त बैरिकेडिंग और भीड़ नियंत्रण की व्यवस्था क्यों नहीं की गई। पुलिस इस मामले में हाथी के महावत उमेश नाथ गोस्वामी से भी पूछताछ कर रही है।

सम्बंधित ख़बरें

MP में मूंग खरीदी का लक्ष्य बढ़ाने की मांग; राज्य कृषि मंत्री कंषाना ने शिवराज सिंह चौहान को लिखा पत्र

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 8 IAS अफसरों के तबादले; कई जिलों के बदले कलेक्टर

मामा बचा लो…बर्बाद हो गए! मूंग की मांग पर भोपाल में सड़क पर उतरे किसान, CM हाउस घेरने की तैयारी, देखें VIDEO

नौकरी मिली फिर भी बेरोजगार! भोपाल में चयनित शिक्षकों का हल्ला बोल, शादी टूटने की आई नौबत; देखें VIDEO

यह भी पढें:

जांच रिपोर्ट के बाद होगी कार्रवाई

कलेक्टर शिवम वर्मा ने कहा कि जांच रिपोर्ट के आधार पर जिम्मेदारी तय की जाएगी और दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई होगी। साथ ही भविष्य में ऐसे आयोजनों के लिए स्पष्ट दिशा-निर्देश लागू किए जाएंगे, ताकि आम लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके और इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।

Indore elephant attack sop large wild animals entry

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 29, 2026 | 07:23 AM

Topics:  

  • Indore News
  • Madhya Pradesh
  • Madhya Pradesh News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.