इंदौर जिला जेल में लगी आग, बारात के पटाखों से हादसे की आशंका, किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं
District Jail Fire: इंदौर जिला जेल के खुले परिसर में आग लग गई। अधिकारियों के मुताबिक सड़क पर जा रही बारात में पटाखे फोड़ने से उड़ी चिंगारी के कारण आग लगी है। हादसे में किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ है।
- Written By: प्रीतेश जैन
कॉन्सेप्ट इमेज (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
Indore News: इंदौर की जिला जेल में बुधवार देर रात अचानक आग लगने से अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आग जेल परिसर के खुले हिस्से में झाड़ियों और एक बरामदे के पास लगी, जिसके बाद अंदर से उठती लपटें और धुएं का गुबार दूर तक दिखाई दिया। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू किया गया।
घटना के बाद कुछ देर के लिए जेल प्रशासन और आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि आग जेल के उस हिस्से में लगी, जहां कैदी नहीं रहते हैं। आग लगने के दौरान किसी कैदी या जेल कर्मचारी के घायल होने की सूचना नहीं मिली है।
पटाखों के कारण लगी आग
जिला जेल अधीक्षक जवाहर मंडलोई ने बताया कि शुरुआती जांच में आग लगने की वजह सड़क से गुजर रही एक बारात में फोड़े गए पटाखों को माना जा रहा है। उनके अनुसार, पटाखों की चिंगारी जेल परिसर के खुले क्षेत्र में पहुंच गई, जिससे वहां सूखी झाड़ियों और आसपास के हिस्से में आग लग गई।
सम्बंधित ख़बरें
छिंदवाड़ा में जंतर-मंतर जैसे हालात; एसएके नर्सिंग कॉलेज की 60 छात्राएं न्याय की लड़ाई में सड़क पर उतरीं
MBBS इंटर्नस की मांगो को लेकर उमंग सिंघार ने CM मोहन यादव को लिखा पत्र; शीघ्र निर्णय लेने का किया आग्रह
दमोह: पानी से भरे गड्ढे में डूबने से 2 बच्चों की मौत, युवक पर पेट्रोल पंप निर्माण के लिए गड्ढा खुदवाने का आरोप
डिंडौरी: हत्या कर जंगल भागे आरोपी को समनापुर पुलिस ने चंद घंटों में किया गिरफ्तार, जानें पूरा मामला
फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया
उन्होंने बताया कि सूचना मिलते ही जेल प्रशासन सक्रिय हुआ और तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। आग पर समय रहते काबू पा लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि जिस स्थान पर आग लगी, वह खुला इलाका है और वहां कैदियों को नहीं रखा जाता। इसलिए किसी प्रकार की सुरक्षा संबंधी या चिंताजनक स्थिति उत्पन्न नहीं हुई।
ये भी पढ़ें : MP में रिकॉर्ड गर्मी का दौर शुरू: 4 दिन तक लू का कहर, कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट, पारा 44 डिग्री के पार
किसी नुकसान की खबर नहीं
इंदौर जेल प्रशासन के अनुसार आगजनी से किसी बड़े नुकसान की फिलहाल जानकारी नहीं मिली है। एहतियात के तौर पर पूरे परिसर की जांच की जा रही है ताकि आग पूरी तरह बुझने के बाद किसी तरह की दोबारा घटना न हो। घटना के बाद आसपास के क्षेत्र में लोगों की भीड़ जमा हो गई थी। देर रात तक फायर ब्रिगेड और जेल प्रशासन की टीम मौके पर मौजूद रही और स्थिति पर नजर बनाए रखी गई।
