Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

इंदौर में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, नशे की बड़ी खेप बरामद; 1 करोड़ की MD और कट्टे के साथ 5 गिरफ्तार

Indore News: इंदौर क्राइम ब्रांच ने सुपर कॉरिडोर पर घेराबंदी कर 1 किलो एमडी ड्रग्स के साथ 5 तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से एक देसी कट्टा भी जब्त किया गया है।

  • Written By: सजल रघुवंशी
Updated On: May 19, 2026 | 08:11 PM

इंदौर क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Indore Crime Branch Seize Md Drugs: इंदौर क्राइम ब्रांच ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 1 किलो एमडी ड्रग्स के साथ पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मंगलवार सुबह सुपर कॉरिडोर क्षेत्र में घेराबंदी कर यह कार्रवाई की गई। पुलिस ने आरोपियों की कार से करीब 1 करोड़ रुपए कीमत की एमडी ड्रग्स बरामद की है।

कार्रवाई के दौरान एक देसी कट्टा और जिंदा कारतूस भी जब्त किए गए हैं। फिलहाल इंदौर पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी इतनी बड़ी खेप कहां से लेकर आए थे और इसे किस स्थान पर सप्लाई करने की तैयारी थी।

पुलिस को देख भागने लगे थे आरोपी

एडिशनल पुलिस कमिश्नर राजेश कुमार सिंह के मुताबिक, सूचना मिलने के बाद क्राइम ब्रांच की टीम ने सुपर कॉरिडोर पर घेराबंदी कर निगरानी शुरू की। इसी दौरान एक काले रंग की स्कॉर्पियो और दो बाइक वहां पहुंचीं। पुलिस ने जब वाहनों को रोकने का प्रयास किया तो आरोपी भागने लगे। भागने के दौरान स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई, जिससे वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

सम्बंधित ख़बरें

Ujjain News: कौड़ी के भाव खरीड़ी गई महाकाल मंदिर के पास जमीन? रजिस्ट्री में BJP विधायक चिंतामणि मालवीय का नाम!

Mohan Yadav Amit Shah Meeting: मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक में शामिल हुए सीएम डॉ. यादव; बस्तर की कला को सराहा

MP Transfer Policy : मोहन कैबिनेट की बैठक में नई तबादला नीति को मिलेगी मंजूरी, प्रशासनिक तबादलों की लिमिट तय

सागर में सोता कानून! SP बंगले के सामने आधी रात को पथराव और गाली-गलोच; बदमाशों ने तोड़े 4 कारों के शीशे

तलाशी में मिला 1 करोड़ का एमडी ड्रग्स

बताया जा रहा है कि, तलाशी के दौरान पुलिस ने कार में से 1 किलो एमडी ड्रग्स, एक देसी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया। कार्रवाई में पुलिस ने ड्रग्स, स्कॉर्पियो, दो बाइक, हथियार और कारतूस समेत कुल करीब 1 करोड़ 21 लाख 20 हजार रुपए का सामान जब्त किया है।

क्राइम ब्रांच ने किया 5 आरोपियों को गिरफ्तार

जानकारी के अनुसार क्राइम ब्रांच की टीम ने कार्रवाई के दौरान झालावाड़ निवासी नवीन सोलंकी (25) और शंकर सिंह (33), उज्जैन के विक्रम सिंह (31) व नरेंद्र सिंह (26) तथा इंदौर के सिलिकॉन सिटी निवासी गोविंद शर्मा (29) को गिरफ्तार किया है।

यह भी पढ़ें: Ujjain News: कौड़ी के भाव खरीड़ी गई महाकाल मंदिर के पास जमीन? रजिस्ट्री में BJP विधायक चिंतामणि मालवीय का नाम!

तस्करी में रैपिडो चालक भी शामिल

बता दें कि, मध्य प्रदेश की इंदौर क्राइम ब्रांच अब यह भी जांच कर रही है कि बरामद स्कॉर्पियो किसके नाम पर दर्ज है और पूरे मामले में उसकी क्या भूमिका रही। पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी नवीन सोलंकी और गोविंद सैलून में काम करने के साथ रैपिडो भी चलाते हैं, जबकि अन्य आरोपी खेती-किसानी से जुड़े हुए हैं। गौरतलब है कि, इंदौर पुलिस लगातार नशे के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। पुलिस का कहना है कि आगे भी नशे के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।

Indore crime branch seize md drugs worth rs 1 crore on super corridor

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 19, 2026 | 08:11 PM

Topics:  

  • Indore News
  • Madhya Pradesh
  • MP News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.