Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

इंदौर ने 9वें स्वच्छता खिताब के लिए कसी कमर, शहर में घूम रही सर्वेक्षण की टीम, सामने आई लापरवाही

Swachh Survekshan 2026: स्वच्छ सर्वेक्षण के तहत दिल्ली से आई टीम इंदौर में सफाई व्यवस्थाओं का जायजा ले रही है। इंदौर नगर निगम लगातार 9वीं बार सबसे साफ शहर का खिताब पाने के लिए कोशिश कर रहा है।

  • Written By: प्रीतेश जैन
Updated On: May 28, 2026 | 10:06 AM

इंदौर (फोटो सोर्स- नवभारत)

Follow Us
Close
Follow Us:

Indore Cleanliness Survey: देश के सबसे स्वच्छ शहर का तमगा लगातार बरकरार रखने के लिए इंदौर नगर निगम ने पूरी ताकत झोंक दी है। केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय द्वारा आयोजित स्वच्छ सर्वेक्षण के तहत दिल्ली से आई टीम शहर में सफाई व्यवस्था का जमीनी निरीक्षण कर रही है। टीम सार्वजनिक स्थानों, डंपिंग साइट, कचरा प्रबंधन, डोर-टू-डोर कचरा व्यवस्था और पब्लिक सुविधाओं का सत्यापन करने के साथ-साथ लोगों से सीधा फीडबैक भी ले रही है। जानकारी के मुताबिक, यह सर्वेक्षण इस महीने के अंत तक जारी रहेगा।

इस बार स्वच्छ सर्वेक्षण कुल 12,500 अंकों का रखा गया है। इसमें इंदौर शहर का असेसमेंट निर्धारित मानकों के अनुरूप किया जाएगा। नगर निगम का पूरा फोकस लगातार 9वीं बार देश का सबसे स्वच्छ शहर बनने पर है।

इस बार देपालपुर का सर्वे भी इंदौर के साथ

स्वच्छ सर्वेक्षण में इस बार देपालपुर क्षेत्र का सफाई मूल्यांकन भी इंदौर के साथ जोड़ा गया है। ऐसे में नगर निगम को शहर के साथ-साथ आसपास के क्षेत्रों की सफाई व्यवस्था पर भी विशेष ध्यान देना पड़ रहा है। स्वच्छता सर्वेक्षण अभियान के तहत देपालपुर को इंदौर ने गोद लिया है। देपालपुर की स्वच्छता की जिम्मेदारी भी इंदौर नगर निगम की है।

सम्बंधित ख़बरें

उज्जैन: ज्येष्ठ मास में बाबा महाकाल की दिव्य भस्म आरती, अलौकिक श्रृंगार के दर्शन को उमड़े श्रद्धालु

MHADA घोटाले में संलिप्त मनपा इंजीनियर चुपचाप लौटे काम पर; शिवसेना ने दी तीव्र आंदोलन की चेतावनी

छिंदवाड़ा के घोघरा वॉटरफॉल में डूबे दो नाबालिग, देर रात तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन में नहीं लगा कोई सुराग

कालिदास कला मंदिर के काम में देरी पर महापौर नाराज, अधिकारियों को लगाई फटकार; मातंगवाड़ा सबस्टेशन पर कड़ा रुख

कई इलाकों से सामने आई लापरवाही

एक तरफ नगर निगम स्वच्छता को लेकर बड़े-बड़े दावे कर रहा है, वहीं दूसरी ओर कुछ जगहों पर व्यवस्थाओं की पोल भी खुलती नजर आई। शहर के एक सार्वजनिक शौचालय में निरीक्षण टीम के पहुंचने से पहले आनन-फानन में व्यवस्थाएं दुरुस्त की गईं, लेकिन टीम के जाते ही वहां मौजूद एनजीओ द्वारा व्हीलचेयर और अन्य सामान हटाए जाने का मामला सामने आया।

ये भी पढ़ें : इंदौर में बुलेट चोर गैंग का पर्दाफाश, महंगे शौक के लिए देते थे वारदात को अंजाम; 17 मोटरसाइकिलें बरामद

नंबर वन की कुर्सी बचाना सबसे बड़ी चुनौती

लगातार कई सालों से स्वच्छ सर्वेक्षण में देश का सबसे स्वच्छ शहर रहने वाला इंदौर इस बार नई चुनौतियों का सामना कर रहा है। शहर में सफाई व्यवस्था बनाए रखना, नागरिक सहभागिता बढ़ाना और हर स्तर पर मानकों का पालन करना नगर निगम के लिए बड़ी परीक्षा बन गया है। अब देखना होगा कि इंदौर लगातार 9वीं बार भी स्वच्छता का ताज अपने नाम कर पाता है या नहीं?

Indore cleanliness survey 2026 municipal corporation faces difficulty

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 28, 2026 | 10:06 AM

Topics:  

  • Indore News
  • Madhya Pradesh News
  • Municipal Corporation

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.