Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • गुरु, 30 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

शादी से इनकार पर बॉयफ्रेंड ने की थी युवती की हत्या, जलकर मौत होने की रची थी कहानी

Indore Murder Case:इंदौर के खजराना क्षेत्र में युवती की हत्या के मामले का पुलिस ने 48 घंटे में खुलासा किया। पुलिस के अनुसार शादी से इनकार करने पर बॉयफ्रेंड ने गला दबाकर हत्या की और शव को जलाया ।

  • Reported By: अंशुल मुकाती
Updated On: Jul 30, 2026 | 07:29 AM

मृतक युवती पलक (फोटो सोर्स - नवभारत )

Follow Us
Follow Us:

Indore Boyfriend Kills Woman After Marriage Refusal: इंदौर के खजराना थाना क्षेत्र में तपेश्वरी बाग से जली हुई अवस्था में मिली युवती की मौत के मामले का पुलिस ने 48 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। पुलिस जांच में सामने आया कि यह आत्महत्या नहीं बल्कि हत्या का मामला था। आरोपी ने युवती की गला दबाकर हत्या करने के बाद शव को जलाकर घटना को आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की।

एफएसएल और पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुला राज

पुलिस के अनुसार 26 जुलाई 2026 को तपेश्वरी बाग में एक युवती का जला हुआ शव मिलने की सूचना पर खजराना थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की थी। शुरुआती जांच के बाद एफएसएल और पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यह स्पष्ट हुआ कि युवती की मौत जलने से नहीं बल्कि गला दबाने के कारण हुई थी। इसके बाद पुलिस ने मामले को हत्या मानते हुए जांच तेज कर दी।

सीसीटीवी और तकनीकी साक्ष्यों से आरोपी तक पहुंची पुलिस

जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल और आसपास के सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्य तथा अन्य जानकारियों के आधार पर आरोपी की पहचान की। आरोपी मृतका का पांच साल पुराना मित्र मयंक शाक्य निकला। पुलिस ने फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

सम्बंधित ख़बरें

किसानों की मांग पर झुकी मध्य प्रदेश सरकार! मूंग खरीद का बढ़ाया कोटा, ई-टोकन व्यवस्था पर लगाई रोक

नाबालिग द्वारा वृद्धाश्रम में बुजुर्गो से मारपीट का वीडियो वायरल, पुलिस और विभाग ने शुरू की मामले की जाँच

जबलपुर में ताश के पत्तों की तरह भरभराकर गिरी 60 साल पुरानी इमारत, 7 मजदूरों ने भागकर बचाई जान; VIDEO वायरल

भोपाल किसान आंदोलन: प्रदर्शनकारियों ने बस खिसकाई, बीच में दीवार बनकर खड़ी रहीं ACP मोनिका शुक्ला- देखें VIDEO

शादी से इनकार बना हत्या की वजह

इंदौर पुलिस पूछताछ में सामने आया कि मृतका और आरोपी पिछले पांच वर्षों से एक-दूसरे को जानते थे। आरोपी युवती से शादी करना चाहता था, लेकिन युवती ने अचानक शादी से इनकार कर दिया। इसी बात से नाराज होकर आरोपी ने उसका गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद साक्ष्य मिटाने और पुलिस को गुमराह करने के लिए शव को आग के हवाले कर दिया, ताकि मामला आत्महत्या या जलने से मौत का प्रतीत हो।

यह भी पढें:इंदौर के बेटे गौरव ने अंगदान से कई जिंदगियों को दी नई उम्मीद, ब्रेन डेथ के बाद परिवार ने लिया बड़ा फैसला

आरोपी गिरफ्तार, आगे की कार्रवाई जारी

खजराना पुलिस ने आरोपी मयंक शाक्य निवासी गुप्ता पुरा, चीनोर रोड, डबरा जिला ग्वालियर को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ हत्या और साक्ष्य नष्ट करने की धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की विवेचना जारी है और सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

Indore boyfriend murder marriage refusal khajrana police 48 hours

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 30, 2026 | 07:29 AM

Topics:  

  • Crime News
  • Indore News
  • Madhya Pradesh
  • Madhya Pradesh News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.