इंदौर में तैयार होगा BJP का नया सियासी किला, ग्रामीण कार्यालय निर्माण की रखी गयी नींव
Indore Bjp New Political Center Launch: इंदौर में भाजपा के नए ग्रामीण कार्यालय निर्माण की शुरुआत भूमि पूजन के साथ हुई। कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल भी मोजूद रहे
- Written By: अंशुल मुकाती
इंदौर में भाजपा ग्रामीण कार्यालय के निर्माण कार्य का भूमि पूजन करते भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, तुलसीराम सिलावट एवं अन्य वरिष्ठ नेता (फोटो सोर्स : नवभारत )
Indore Bjp New Political Center Launch: इंदौर में भारतीय जनता पार्टी के नए ग्रामीण कार्यालय के निर्माण की औपचारिक शुरुआत भूमि पूजन के साथ हो गई। कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, वरिष्ठ नेता कैलाश विजयवर्गीय, मंत्री तुलसीराम सिलावट सहित पार्टी के कई वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस अवसर पर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी सहभागिता की।
मुख्यमंत्री मोहन यादव वर्चुअली हुए शामिल
कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े। उन्होंने नए कार्यालय के निर्माण को संगठन की मजबूती और कार्यकर्ताओं की प्रतिबद्धता का प्रतीक बताया। मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए संगठन विस्तार के लिए इसे महत्वपूर्ण कदम बताया।
अगले साल 6 अप्रैल तक तैयार होगा कार्यालय
इंदौर के जिला अध्यक्ष श्रवण चावड़ा ने बताया की नए ग्रामीण कार्यालय का निर्माण कार्य तेजी से किया जाएगा और इसे अगले वर्ष 6 अप्रैल तक पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है। पार्टी स्थापना दिवस के अवसर पर नए भवन को कार्यकर्ताओं को समर्पित करने की तैयारी है।
सम्बंधित ख़बरें
‘जनता भी निभाए जिम्मेदारी’, भोपाल में जलभराव पर महापौर ने दिया बड़ा बयान, PWD की सड़कों की बनावट ने रोका पानी?
जीतू पटवारी के बयान पर बीजेपी विधायक मालिनी गौड़ बोलीं- सुर्खियों में रहने के लिए देते हैं अनर्गल बयान
MP News: मंदसौर में फूटा जनता का गुस्सा, 14 साल की मासूम की संदिग्ध मौत के बाद फोरलेन पर शव रखकर चक्काजाम
सागर में जमीन विवाद ने लिया खूनी रूप, बुजुर्ग किसान की मौत के बाद भड़का आक्रोश; दो रसूखदार कॉलोनाइजर गिरफ्तार
नए भाजपा ग्रामीण कार्यालय की सबसे खास बात यह है कि इसका निर्माण कार्यकर्ताओं के आर्थिक सहयोग से किया जाएगा। पार्टी नेताओं ने बताया कि कार्यालय निर्माण में कार्यकर्ता अपनी स्वेच्छा से योगदान देंगे, जिससे यह भवन संगठन की सामूहिक ताकत और समर्पण का प्रतीक बनेगा।
“कार्यकर्ताओं के दम पर खड़ा होगा नया शक्ति केंद्र”
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि यह केवल एक कार्यालय नहीं बल्कि संगठन की विचारधारा, कार्यकर्ता शक्ति और जनसेवा के संकल्प का केंद्र होगा। कार्यकर्ताओं से बनने वाला यह भवन भाजपा के नए सियासी शक्ति केंद्र के रूप में स्थापित होगा और ग्रामीण क्षेत्र में संगठनात्मक गतिविधियों को नई गति देगा।
संगठन विस्तार की दिशा में बड़ा कदम
राजनीतिक दृष्टि से भी नए ग्रामीण कार्यालय का निर्माण भाजपा के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इंदौर की सभी ग्रामीण विधानसभा को केंद्र मानकर इस जगह का चयन किया गया है, आने वाले समय में यह कार्यालय ग्रामीण क्षेत्रों में पार्टी की रणनीति, संगठनात्मक बैठकों और जनसंपर्क अभियानों का प्रमुख केंद्र बनेगा। भाजपा नेताओं ने इसे संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में बड़ा कदम बताया।
