-
रवि, 26 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Delhi »
- Madhavrao Sadashivrao Golwalkar Death Anniversery Bjp Leaders Tribute
गुरुजी गोलवलकर की पुण्यतिथि पर नमन, भाजपा नेताओं ने याद किया उनका राष्ट्र निर्माण में योगदान
- Written By: वंदना शर्मा
RSS Leaders Tribute: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के द्वितीय सरसंघचालक माधवराव सदाशिवराव गोलवलकर की पुण्यतिथि पर भाजपा के नेताओं ने उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।

माधवराव सदाशिवराव गोलवलकर (सोर्स सोशल मीडिया)
Guruji Golwalkar Death Anniversary: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के द्वितीय सरसंघचालक माधवराव सदाशिवराव गोलवलकर की पुण्यतिथि पर भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों समेत कई वरिष्ठ नेताओं ने उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। नेताओं ने गुरुजी के राष्ट्रभक्ति, संगठन निर्माण, सांस्कृतिक चेतना और समाज सेवा के योगदान को याद किया।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने लिखा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के द्वितीय सरसंघचालक, ‘राष्ट्रऋषि’ श्रद्धेय माधवराव सदाशिवराव गोलवलकर ‘गुरुजी’ की पुण्यतिथि पर उन्हें कोटिशः नमन एवं विनम्र श्रद्धांजलि।
समाज सेवा के प्रति उनका समर्पण
राष्ट्रभक्ति, संगठन निर्माण, सांस्कृतिक चेतना एवं समाज सेवा के प्रति उनका समर्पित जीवन हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। राष्ट्र के प्रति उनकी अमूल्य सेवाएं एवं विचार सदैव स्मरणीय रहेंगे तथा आने वाली पीढ़ियों को राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करते रहेंगे। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने लिखा कि राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के द्वितीय सरसंघचालक श्रद्धेय माधवराव सदाशिवराव गोलवलकर ‘गुरुजी’ की पुण्यतिथि पर उन्हें शत शत नमन। गुरुजी ने अपना संपूर्ण जीवन राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं समाज में राष्ट्रभक्ति की भावना के जागरण हेतु समर्पित कर दिया। उनका जीवन त्याग, तपस्या और राष्ट्रसेवा की अद्वितीय मिसाल है।
सम्बंधित ख़बरें
National Parents Day 2026: हर बच्चे के पहले हीरो होते हैं उसके माता-पिता, जानें इस खास दिन का इतिहास और महत्व
Aunt and Uncle Day 2026: बचपन की हर शरारत के साथी, आज उन्हीं आंटी-अंकल को कहें दिल से ‘थैंक्यू’
नासिक में बन रहा उत्तर महाराष्ट्र का सबसे ऊंचा इस्कॉन मंदिर, 15 करोड़ की लागत से 5 मंजिला भव्य निर्माण
Asha Dashami : आज है आशा दशमी व्रत, इस शुभ मुहूर्त में करें पूजा, होगी सभी मनोरथ पूरे
माधवराव सदाशिवराव गोलवलकर को श्रद्धांजलि
उनके प्रेरणादायी विचार, सशक्त नेतृत्व एवं मूल्य-आधारित जीवन दर्शन हम सभी के लिए सदैव मार्गदर्शक रहेंगे। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लिखा कि राष्ट्रभक्ति, संगठन शक्ति और सांस्कृतिक चेतना के प्रेरणास्रोत राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के द्वितीय सरसंघचालक परम पूज्य श्री माधवराव सदाशिवराव गोलवलकर ‘गुरुजी’ को उनकी पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि। आपने समाज को संगठित करने, युवाओं में राष्ट्रसेवा की भावना जागृत करने तथा सामाजिक समरसता, नारी सशक्तिकरण और ग्रामीण उत्थान के लिए अपना जीवन समर्पित किया। आपके विचार और आदर्श सदैव हमें राष्ट्रनिर्माण की प्रेरणा देते रहेंगे।
योगी आदित्यनाथ ने क्या कहा
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा मां भारती के अनन्य उपासक, राष्ट्रीय चेतना एवं सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के प्रखर पुरोधा, आरएसएस के द्वितीय सरसंघचालक, ‘राष्ट्रऋषि’ श्रद्धेय माधवराव सदाशिवराव गोलवलकर ‘गुरुजी’ की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि। श्रद्धेय ‘गुरुजी’ ने राष्ट्रवाद को केवल विचार नहीं, बल्कि जीवन का व्यवहार बनाया। उनका तप, त्याग, संगठन कौशल और ‘राष्ट्र प्रथम’ का मंत्र आज भी करोड़ों स्वयंसेवकों एवं राष्ट्रनिष्ठ नागरिकों के लिए प्रेरणापुंज है।
देशवासियों को राष्ट्रसेवा और समर्पण के मार्ग
यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने लिखा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के द्वितीय सरसंघचालक एवं करोड़ों स्वयंसेवकों के पथप्रदर्शक परमपूज्य माधवराव सदाशिवराव गोलवलकर ‘गुरूजी’ की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि। राष्ट्रभक्ति, सांस्कृतिक चेतना और संगठनात्मक समर्पण से परिपूर्ण उनका जीवन समाज एवं राष्ट्रसेवा का प्रेरणादायी उदाहरण है।
उन्होंने भारतीय संस्कृति, राष्ट्रीय एकात्मता और चरित्र निर्माण के मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। राष्ट्रप्रेम से ओत-प्रोत उनके विचार आज भी करोड़ों स्वयंसेवकों एवं देशवासियों को राष्ट्रसेवा और समर्पण के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा प्रदान करते हैं।
अखंडता और सांस्कृतिक चेतना के संरक्षण
यूपी सरकार में मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने लिखा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के द्वितीय सरसंघचालक, परम पूज्य माधव सदाशिवराव गोलवलकर ‘गुरुजी’ की पुण्यतिथि पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि। राष्ट्र की एकता, अखंडता और सांस्कृतिक चेतना के संरक्षण में पूजनीय गुरुजी का संपूर्ण जीवन समर्पित रहा। मां भारती की सेवा में अर्पित उनका त्यागमय जीवन और राष्ट्र प्रथम के विचार आज भी हमें निःस्वार्थ भाव से देश सेवा की प्रेरणा देते हैं।
पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र अभिवादन
भाजपा की पूर्व सांसद संघमित्रा मौर्य ने लिखा कि महान देशभक्त, प्रखर विचारक, राष्ट्र जीवन को समर्पित व्यक्तित्व एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के द्वितीय सरसंघचालक परम पूजनीय श्री माधव सदाशिव गोलवलकर ‘गुरुजी’ की पुण्यतिथि पर उन्हें कोटि-कोटि नमन। बिहार सरकार के पूर्व मंत्री मंगल पाण्डेय ने लिखा कि महान राष्ट्रभक्त राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के द्वितीय सरसंघसंचालक राष्ट्रर्षि माधवराव सदाशिवराव गोलवलकर “गुरुजी” की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र अभिवादन। उनके पुण्य विचार सर्वदा हमें राष्ट्र और समाज की उन्नति के पथ पर अग्रसर होने के लिए प्रेरित करते रहेंगे।
यह भी पढें: कर्नाटक में डी.के. शिवकुमार का बड़ा फैसला, 13 मंत्रियों में बांटे विभाग; वित्त मंत्रालय रखा अपने पास
सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के प्रखर प्रवक्ता
राजस्थान सरकार में मंत्री मदन दिलावर ने लिखा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के द्वितीय सरसंघचालक, महान राष्ट्रचिंतक एवं सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के प्रखर प्रवक्ता माधव सदाशिवराव गोलवलकर की पुण्यतिथि पर उन्हें कोटि-कोटि नमन करता हूं। श्री गुरुजी का संपूर्ण जीवन राष्ट्रसेवा, संगठन निर्माण और भारतीय संस्कृति के संरक्षण के लिए समर्पित रहा। उनकी स्मृतियां, विचार और आदर्श सदैव हमारा मार्गदर्शन करते रहेंगे।
Madhavrao sadashivrao golwalkar death anniversery bjp leaders tribute
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
असम में कम होने लगा बाढ़ का पानी, प्रशासन अलर्ट पर; जानें सीएम हिमंत बिस्वा सरमा का बड़ा अपडेट
Jul 26, 2026 | 03:27 PMमुरैना जिला अस्पताल में हंगामा: स्कूल बस ड्राइवर की मौत के बाद परिजनों ने लगाए लापरवाही के आरोप, कलेक्टर बंगले
Jul 26, 2026 | 03:26 PMसिद्धारमैया का राजनीति से संन्यास! 2028 चुनाव नहीं लड़ेंगे, खुद किया बड़ा ऐलान
Jul 26, 2026 | 03:26 PMपिंपरी-चिंचवड़ में बनेगी नई सार्वजनिक स्वच्छता नीति, नागरिकों के सुझावों से सुधरेंगे सार्वजनिक शौचालय
Jul 26, 2026 | 03:18 PM300 से अधिक मरीजों और डॉक्टरों की जान खतरे में: जर्जर इमारत में चल रहा नागपुर मेडिकल का नेत्र रोग विभाग
Jul 26, 2026 | 03:16 PM‘लोग चाहते हैं मैं दुखी रहूं…’ अली गोनी से शादी के सवाल पर भड़कीं जैस्मिन भसीन, दिया करारा जवाब
Jul 26, 2026 | 03:11 PMछात्रों की सेहत से खिलवाड़! धारणी के आदिवासी आश्रम स्कूल में फूड पॉइजनिंग, मची अफरा-तफरी
Jul 26, 2026 | 03:03 PMवीडियो गैलरी

अब बात होगी तो सिर्फ PoK पर…, कारगिल वॉर मेमोरियल से राजनाथ सिंह की पाकिस्तान को सख्त चेतावनी; देखें Video
Jul 26, 2026 | 02:41 PM
भोपाल के हथाईखेड़ा डैम में नियमों की उड़ रही धज्जियां, प्रशासन ने जांच का दिया भरोसा-VIDEO
Jul 26, 2026 | 01:43 PM
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर तेज प्रताप का बड़ा बयान, बोले- छात्रों ने सरकार को झुका दिया-VIDEO
Jul 26, 2026 | 01:08 PM
5 साल की उम्र में पोलियो, फिर भी नहीं मानी हार… झंडू कुमार की कहानी करेगी भावुक-VIDEO
Jul 26, 2026 | 12:16 PM
सोनम वांगचुक से लेकर युवाओं के वीडियो तक… संजय सिंह ने गिनाए उदाहरण-VIDEO
Jul 26, 2026 | 11:56 AM
‘सपा गुंडागर्दी पर उतर आई है’… ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला-VIDEO
Jul 26, 2026 | 11:30 AM














