Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

इंदौर में ‘मेरठ डकैत गैंग’ का सनसनीखेज भंडाफोड़; हवाला कारोबारी को लूटने की योजना बना रहे थे 5 शातिर गिरफ्तार

Meerut Dacoit Gang In Indore: इंदौर की भंवरकुआं पुलिस ने मेरठ के अंतरराज्यीय डकैत गिरोह के 5 सदस्य दबोचे, मिर्च पाउडर झोंककर करते थे लूट, 33 आईफोन व कार जब्त, हवाला व्यापारी बचा।

  • Reported By: अंशुल मुकाती | Edited By: सजल रघुवंशी
Updated On: Jun 15, 2026 | 07:25 PM

मेरठ डकैत गैंग (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Indore Bhanwarkuan Police Meerut Dacoit Gang: इंदौर पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए उत्तर प्रदेश के मेरठ से संचालित अंतरराज्यीय डकैत गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है। भंवरकुआ थाना पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 33 मोबाइल फोन, एक लैपटॉप और एक चार पहिया वाहन जब्त किया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपियों के खिलाफ मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र और गुजरात के विभिन्न शहरों में लूट एवं डकैती के कई मामले दर्ज हैं।

पुलिस के अनुसार मुखबिर से सूचना मिली थी कि पालदा क्षेत्र में एक सफेद रंग की कार में कुछ संदिग्ध लोग बैठे हुए हैं और शहर के एक हवाला कारोबारी को लूटने की योजना बना रहे हैं। सूचना में यह भी बताया गया कि आरोपियों ने कुछ समय पहले ही एक व्यक्ति की कार रोककर उसकी आंखों में मिर्च पाउडर डालते हुए आईफोन और नकदी लूट ली थी। सूचना मिलते ही जोन-1 और जोन-4 की पुलिस टीम सक्रिय हुई और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई।

एक्सीडेंट का बहाना बनाकर करते थे वारदात

इंदौर पुलिस ने घेराबंदी कर पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि वह पहले वाहन चालकों से मामूली टक्कर या एक्सीडेंट का विवाद खड़ा करते थे। इसके बाद बातचीत के दौरान अचानक पीड़ित की आंखों में मिर्च पाउडर झोंककर लूट की वारदात को अंजाम देते और मौके से फरार हो जाते थे। इस तरीके से उन्होंने कई राज्यों में अपराध किए हैं।

सम्बंधित ख़बरें

ताइक्वांडो में सागर का जलवा बरकरार; 9 गोल्ड समेत 26 मेडल जीतकर लगातार तीसरी बार जीता गोल्ड कप

मध्य प्रदेश में UCC पर आया सबसे बड़ा अपडेट, सुझावों की समय-सीमा खत्म; अब 60 दिनों में तैयार होगा फाइनल ड्राफ्ट

सीधी के भंवरसेन घाट पर हाहाकार, सोन नदी में पिकनिक मनाने गए मैहर के 4 युवक-युवतियां डूबे; एक शव बरामद

MP News: इंदौर में महिला ने लगाई सीएम से गुहार, प्रशासन ने की कार्रवाई; सील हुई शराब की दुकान

कई राज्यों में फैला था अपराध का नेटवर्क

जांच में सामने आया है कि गिरोह के सदस्य महाराष्ट्र के नासिक और धुले, गुजरात के वडोदरा, सूरत, वापी, दाहोद समेत कई शहरों में लूट और डकैती की घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं। पुलिस को आशंका है कि गिरोह का नेटवर्क कई अन्य राज्यों तक भी फैला हो सकता है।

यह भी पढ़ें: ताइक्वांडो में सागर का जलवा बरकरार; 9 गोल्ड समेत 26 मेडल जीतकर लगातार तीसरी बार जीता गोल्ड कप

कार की सीट में छिपाकर रखते थे लूट का सामान

पुलिस ने आरोपियों की कार की तलाशी ली तो सीट के भीतर विशेष तरीके से छिपाकर रखे गए 33 मोबाइल फोन, एक लैपटॉप और वाहन बरामद हुआ। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और अन्य राज्यों में हुई लूट की घटनाओं से उनके संबंधों की जांच की जा रही है। अधिकारियों का मानना है कि पूछताछ में कई और अहम खुलासे हो सकते हैं।

Indore bhanwarkuan police meerut dacoit gang exposed

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 15, 2026 | 07:25 PM

Topics:  

  • Indore News
  • Madhya Pradesh
  • MP News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.