नकली हल्दी ने उड़ाए होश: शादी में रस्म के बाद दूल्हा-दुल्हन बीमार, वेंटिलेटर पर एक मरीज, सावधान रहें
Fake Turmeric Health Risk: बाजार में मिलावटी और केमिकल युक्त हल्दी बिक रही है। इस हल्दी के उपयोग से कई लोग गंभीर रूप से बीमार पड़ गए हैं, जिनका MY अस्पताल में इलाज चल रहा है।
- Written By: प्रीतेश जैन
हल्दी (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
Indore Wedding Haldi Allergy Case: इंदौर के बाजारों में मिलावटी और केमिकल युक्त हल्दी बिक रही है, जिसके इस्तेमाल से लोग गंभीर रूप से बीमार पड़ रहे हैं। ऐसा ही एक ताजा मामला सामने आया है, जिसमें शादी में हल्दी की रस्म के बाद दूल्हा और दुल्हन गंभीर रूप से बीमार हो गए, जिसके बाद उन्हें MY अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पिछले एक हफ्ते में एमवाई अस्पताल में हल्दी से एलर्जी के 4 से 5 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें से एक मरीज को गंभीर हालत में वेंटिलेटर पर भी रखना पड़ा।
हल्दी से दुल्हन को रिएक्शन
खरगोन जिले के कसरावद की रहने वाली 21 वर्षीय राखी की शादी की खुशियां उस वक्त डर में बदल गईं, जब हल्दी लगाने के कुछ ही देर बाद उनके शरीर पर लाल चकत्ते और चेहरे पर सूजन आने लगी। हालत बिगड़ने पर उन्हें सांस लेने में भी दिक्कत होने लगी। इसी तरह दूधिया निवासी 35 वर्षीय गोलू को भी हल्दी की रस्म के बाद गंभीर एलर्जी रिएक्शन हुआ, जिसके चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती करना पड़ा। डॉक्टरों के मुताबिक, उनकी हालत इतनी गंभीर हो गई थी कि फेफड़ों पर दबाव बढ़ गया और जान पर बन आई।
सम्बंधित ख़बरें
13 सेकंड में 15 से ज्यादा चाकू के वार, उज्जैन में दिनदहाड़े हमले का आरोपी गिरफ्तार; युवती की हालत खतरे से बाहर
‘आश्वासन नहीं समाधान चाहिए’, सागर में नगर निगम कर्मचारियों का आंदोलन तीसरे दिन भी जारी; 13 मांगों को लेकर धरना
6 दिन से बिजली गुल: खंडवा में गुस्साई महिलाओं ने MPB दफ्तर का किया घेराव, कर्मचारियों ने बंद किया गेट
दमोह में मोहर्रम के शहर गश्त के दौरान टला बड़ा हादसा; आग से खेल रहे युवक का मुंह जला- देखें VIDEO
मिलावटी हल्दी में खतरनाक केमिकल
विशेषज्ञों के अनुसार, मिलावटखोर हल्दी को चमकदार और आकर्षक दिखाने के लिए ‘मेटानिल येलो’ नामक सिंथेटिक डाई का इस्तेमाल कर रहे हैं। डॉक्टरों का कहना है कि यह औद्योगिक केमिकल शरीर के संपर्क में आते ही गंभीर रिएक्शन करता है। इससे शरीर में ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस बढ़ता है और इम्युनिटी कमजोर होती है और गंभीर मामलों में मरीज ‘एक्यूट रेस्पिरेटरी डिस्ट्रेस सिंड्रोम’ का शिकार हो सकता है। इससे फेफड़ों में पानी भरने या सांस रुकने का खतरा भी रहता है।
शादी के सीजन में बढ़ रही मिलावट
शादी के सीजन में हल्दी की मांग बढ़ने के कारण बाजार में सस्ती और खुली हल्दी की बिक्री भी बढ़ गई है। ग्रामीण और मध्यमवर्गीय परिवार रस्म के लिए बड़ी मात्रा में हल्दी खरीद रहे हैं, जिसका फायदा मिलावटखोर उठा रहे हैं।
ये भी पढ़ें : राजधानी भोपाल में भिंडी की सब्जी बनी विवाद की वजह, तलाक तक पहुंचा मामला
एक्सपर्ट की सलाह
डॉक्टरों और आयुर्वेद विशेषज्ञों का कहना है कि शादी या किसी भी आयोजन में हमेशा साबुत हल्दी खरीदकर घर पर पिसवानी चाहिए या भरोसेमंद ब्रांड की पैक्ड हल्दी का उपयोग करना चाहिए। विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि हल्दी लगाने के बाद अगर खुजली, जलन या घबराहट महसूस हो तो तुरंत उसे धोकर डॉक्टर से संपर्क करें। समय पर इलाज न मिलने पर स्थिति जानलेवा भी हो सकती है।
