Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शुक्र, 26 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

दमोह में मोहर्रम के शहर गश्त के दौरान टला बड़ा हादसा; आग से खेल रहे युवक का मुंह जला- देखें VIDEO

Damoh Moharram Fire Stunt: दमोह में मुहर्रम जुलूस के दौरान हादसा, पेट्रोल से आग उगलने का स्टंट करते समय युवक के मुंह और गले में लगी आग, गंभीर हालत में जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर।

  • Reported By: सुधीर दंडोतिया | Edited By: सजल रघुवंशी
Updated On: Jun 26, 2026 | 10:21 PM

दमोह में टला बड़ा हादसा (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Accident In Damoh During Fire Stunt: मध्य प्रदेश के दमोह जिले में मोहर्रम के अवसर पर निकाले जा रहे ताजिया जुलूस के दौरान एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। शहर गश्त के दौरान आग उगलने का स्टंट कर रहे एक युवक के मुंह और गले में आग लग गई, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया।

घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत उसे प्राथमिक उपचार दिलाया, जिसके बाद बेहतर इलाज के लिए जबलपुर रेफर किया गया। इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

परंपरा के दौरान किया जा रहा था आग उगलने का स्टंट

जानकारी के अनुसार, मोहर्रम की परंपरा के तहत दमोह शहर में ताजियों की शहर गश्त निकाली जा रही थी। इस दौरान गड़ी मोहल्ले में परंपरा के अनुसार एक बड़ी मशाल जलाई गई, जिसमें लोग तेल डाल रहे थे। इसी दौरान कुछ युवक मशाल के सामने पेट्रोल मुंह में भरकर आग उगलने का स्टंट कर रहे थे। शुरुआत में यह प्रदर्शन सामान्य रहा, लेकिन कुछ ही देर बाद एक युवक के साथ बड़ा हादसा हो गया।

सम्बंधित ख़बरें

सागर में डॉग स्क्वायड के साथ बस स्टैंड-रेलवे स्टेशन पर सघन चेकिंग; मुहर्रम से पहले पुलिस हाई-अलर्ट

MPCA बना हाई-टेक; इंदौर प्रेस वार्ता से सामने आई क्रिकेट की नई डिजिटल क्रोनोलॉजी

BJP का बड़ा कदम: MP में डिजिटल इंडिया की तर्ज पर अब ‘डिजिटल कार्यकर्ता’, 7 लाख वर्करों को सिखाएगी हाई-टेक काम

शस्त्र लाइसेंस नवीनीकरण के बदले नियम, रसूखदारों की बढ़ी मुश्किलें; जमीन कब्जे के मामलों पर होगी सीधी कार्रवाई

आग से स्टंट करते युवक के मुंह में लगी आग,
मोहर्रम में युवक को स्टंट करना पड़ा महंगा
Odisha Resign #KetanAgarwal #WelcomeToTheJungle #AyodhyaMeinKejriwal #OBSIDIANRANK1 #OBSIDIANRANK1 #RamMandir #ChadhavaScam #moharam #madhypradesh @Damoh #DevendraFadnavis pic.twitter.com/fS7F3FQ1ap
— अनिल भारद्वाज (@Anil000789) June 26, 2026

चौथी बार स्टंट करते समय लगी मुंह में आग

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक युवक ने तीन बार सफलतापूर्वक आग उगली, लेकिन चौथी बार जैसे ही उसने पेट्रोल मुंह में भरकर मशाल की ओर फूंक मारी, अचानक उसके मुंह में आग भड़क गई। देखते ही देखते आग की लपटें उसके मुंह से बाहर निकलने लगीं। मौके पर मौजूद लोगों ने बाहरी आग तो बुझा दी, लेकिन पेट्रोल मुंह और गले के भीतर तक पहुंचने के कारण अंदरूनी हिस्सों में भी आग से गंभीर जलन हो गई। इसके बाद युवक को तत्काल स्थानीय चिकित्सक के पास ले जाया गया।

जबलपुर में इलाज जारी, वायरल हुआ घटना का वीडियो

प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे मध्य प्रदेश के जबलपुर रेफर कर दिया, जहां उसका उपचार जारी है। घटना के दौरान मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर लिया।

यह भी पढ़ें: सागर में डॉग स्क्वायड के साथ बस स्टैंड-रेलवे स्टेशन पर सघन चेकिंग; मुहर्रम से पहले पुलिस हाई-अलर्ट

वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि प्रशासन की ओर से लोगों से धार्मिक आयोजनों के दौरान जोखिम भरे स्टंट से बचने और सुरक्षा नियमों का पालन करने की अपील की जा रही है। यह घटना एक बार फिर ऐसे खतरनाक प्रदर्शनों से जुड़े जोखिमों की ओर ध्यान आकर्षित करती है।

Damoh moharram city patrol fire stunt youth burns video viral

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 26, 2026 | 10:21 PM

Topics:  

  • Madhya Pradesh
  • MP News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.